For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

भगवान गणेश के यूनिक 15 नाम और उनके अर्थ, अपने बेबी बॉय के ल‍िए चुने एक नाम

|

हमारे देश में बच्चे का नाम भगवान के नाम पर रखना आम बात है। भगवान गणेश की पूरे देश में बड़े पैमाने पर पूजा की जाती है। भगवान गणेश अपने ज्ञान के लिए जाने जाते हैं, वे उदार और प्यारे हैं और दुनिया में बुराई के विनाशक माने जाते हैं। कोई आश्चर्य नहीं, माता-पिता अपने बच्चे का नाम भगवान गणेश के नाम पर रखना चाहते हैं। हालाँकि, जब आप अपने बच्चे के लिए भगवान गणेश का नाम चुनते हैं, तो आप में से कुछ पारंपरिक मार्ग का अनुसरण करना चाहेंगे और संस्कृत की जड़ों से एक नाम चुनना चाहेंगे, जबकि अन्य एक आधुनिक और अद्वितीय नाम पसंद कर सकते हैं। यहां हम आपके ल‍िए गणपति बप्‍पा के कुछ ऐसे नामों के बारे में बता रहे हैं जो आपको अपने बेटे लिए पसंद आएंगे।

Unique Lord Ganesha Names for Your Baby Boy With Meaning in Hindi

अद्वैथ : जो अनोखा और अनूठा हो, उसे अद्वैथ कहते हैं। सभी देवताओं में गणेश जी को सबसे अलग माना जाता है, इसलिए उन्‍हें अद्वैथ भी कहा जाता है।

आथेश: इस नाम का अर्थ है भगवान गणेश, इसका एक मतलब राजा भी होता है।

अवनीश: ये नाम थोड़ा हटकर है जिसका मतलब है सारे जगत के स्वामी, इसका मतलब एक अच्‍छा शासक भी होता है।

अमेय : ये नाम सुनने में थोड़ा यूनिक है, इस नाम का मतलब होता है जिसकी कोई सीमा न हो।

ओजस : इस नाम का अर्थ होता है रोशनी और प्रकाश से भरा हुआ। इस नाम का मतलब प्रतिभा होता है।

मनोमय: मनोमय भगवान गणेश का लोकप्रिय नाम है। जिसका मतलब होता है जो अपने भक्तों का दिल जीत लेते हैं।

रिद्धेश : गणेश जी को शांति का वाहक माना जाता है। इसका नाम का मतलब होता है शांति के देवता को। भगवान गणेश का यह नाम आपके बेटे पर खूब जंचेगा।

सिद्धेश: ये नाम गणेश जी की पत्‍नी सिद्धी से मिलता जुलता है, इसका अर्थ सभी पूजा के देवता, भगवान गणेश होता है।

सिद्धांथ: सफलता और उपलब्धियों के स्वामी

शुभन: सभी शुभ कार्य के स्वामी को शुभन कहा जाता है। गणेश को शुभ कार्यों से जोड़कर देखा जाता है। इसका एक मतलब बुद्धिमान भी होता है।

वरद: इसका नाम का मतलब है क‍ि एक उग्र शक्ति जो गणेश अपने साथ लेकर आते हैं।

तक्ष : तक्ष नाम का मतलब मजबूत या कबूतर की आंख होता है।

तनुष: भगवान की प्रतिभा सा बालक, इस नाम को भगवान शिव से जोड़कर भी देखा जाता है।

युनय: भगवान गणेश के इस नाम के अर्थ होता है, भगवान जो सबसे शक्तिशाली है।

यशस्कर : प्रसिद्धि और भाग्य के स्वामी भगवान , भगवान गणेश का ये नाम उनके ही अनुरुप है।

English summary

Unique Lord Ganesha Names for Your Baby Boy With Meaning in Hindi

Here we bring 15 Unique names of Lord Ganesha for your baby boy with meaning in hindi. Read on.
Story first published: Thursday, January 13, 2022, 15:06 [IST]
Desktop Bottom Promotion