Just In
- 9 min ago Crush Ko Kaise Impress Kare: इन आसान टिप्स की मदद से अपने क्रश को करें इम्प्रेस
- 57 min ago Gadi Par Bhagwan Ka Naam Likhwana Chahiye Ya Nahi: गाड़ी पर भगवान का नाम लिखवाना शुभ या अशुभ?
- 1 hr ago Akhilesh Yadav Fitness : 50 की उम्र में खुद को कैसे फिट रखते हैं अखिलेश यादव? हलाफनामे में डिंपल ने खोला राज
- 3 hrs ago तरबूज खाने के हैं कई फायदे, इसके नुकसान भी जान लें ... वरना हो जाएगी ये दिक्कतें
Don't Miss
- Technology Flipkart Super Cooling Days 2024 सेल में AC, Air Cooler और रेफ्रिजरेटर पर भारी छूट
- News छिंदवाड़ा लोकसभा सीट को जीत के लिए अमित शाह कैलाश विजयवर्गीय के साथ मिलकर तैयार कर गए रणनीति
- Movies प्यार या मारपीट... कैसे हैं ये निशान, वीडियो में खुली पोल तो Seema Haider ने बताया- 'मैं इन्हें रोज रात को...'
- Education UPU 2024 अंतर्राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता के विजेता घोषित, KVS की राधा दूसरा स्थान पर
- Automobiles बच्चे की जान से खिलवाड़! स्कूटर की फुटरेस्ट पर बच्चे को खड़ा कर घूमने निकला कपल, VIDEO वायरल
- Finance Namma Yatri App ने बेंगलुरु में शुरु की कैब सर्विस, 6 महीने तक फ्री है ड्राइवर चार्ज
- Travel अयोध्या के रामलला हैं ओरछा के राजा राम - यहां धनुर्धारी नहीं बल्कि तलवार धारण करते हैं श्रीराम
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
पुरुष भी ले सकेंगे गर्भ निरोधक गोलियां
(आईएएनएस)| अनचाहे गर्भ से बचने के लिए अब तक पुरुषों के लिए कंडोम और महिलाओं के लिए गर्भ निरोधक गोलियां सर्वाधिक प्रचलन में हैं, लेकिन कंडोम का इस्तेमाल न करने की इच्छा रखने वाले पुरुषों के लिए भी अब महिलाओं की ही तर्ज पर गर्भ निरोधक गोलियां उपलब्ध होंगी। अनचाहे गर्भ से बचने के लिए पुरुषों के इस्तेमाल योग्य कम से कम दो परियोजनाओं पर वैज्ञानिक काम कर रहे हैं।
इनमें से एक एच2-गैमेनडैजोल है जो शुक्राणु को पूर्ण रूप से विकसित नहीं होने देगा। सामान्य रूप से अपरिपक्व शुक्राणु टेस्टिस में प्रवेश करने के बाद पूरा रूप लेते हैं, लेकिन एच2-गैमेनडैजोल उन्हें विकसित होने से रोक देगा।
गर्भनिरोधक गोली लेने के बाद भी क्यूं मिस हो गया पीरियड?
अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कंसास मेडिकल सेंटर में प्रजनन जीव वैज्ञानिक जोसफ ताश ने कहा, "यदि कोई शुक्राणु नहीं हो तो अंडाणु उर्वर नहीं हो सकता।" ताश इस पर 2001 से काम में जुटे हैं।
दूसरा संभावित कंपाउंड जेक्यू1 है जो शरीर को शुक्राणु निर्मित करने की दशा में जाने से रोक देगा। अनुसंधानकर्ताओं को हालांकि अभी इस जेक्यू1 मॉलिक्यूल की उस विशिष्ट किस्म का पता लगाना होगा जो टेस्टिकल प्रोटीन पर बिना किसी दुष्परिणाम के काम करेगा।
इन्हें बाजार में उपलब्ध होने में हालांकि अभी कई वर्ष लग सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।