For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Period Myth: क्या पीरियड्स के दौरान खट्टा नहीं खाना चाहिए? जानें हकीकत

|

खान पान का असर हमारी सेहत पर पड़ता है, खासकर महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव खान पान की वजह से होता है। महिलाएं पीरियड्स के दौरान अपने खान पान का ध्यान नहीं रखती है जिसकी वजह से महिलाओं को बहुत सी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स के दौरान खान पान का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। पीरियड्स के दौरान डाइट के साथ किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

Period Myth

पीरियड्स को लेकर कई मिथ भी है। कुछ महिलाएं इन मिथकों को मानती है वहीं कुछ महिलाएं मिथकों नहीं मानती है। पीरियड्स के दौरान खट्टा खाने से मना किया जाताा है। दादी और नानी का कहना है कि मासिक धर्म के दौरान खट्टा या फिर खट्टे फल का सेवन करने से हैवी ब्लीडिंग होती है साथ ही ऐंठन भी हो सकती है। क्या सच में पीरियड्स के दौरान खट्टा नहीं खाना चाहिए? हकीकत क्या है। चलिए जानते हैं क्या सच में पीरियड्स के दौरान खट्टा नहीं खाना चाहिए।

पीरियड्स के दौरान खट्टा खाना चाहिए या नहीं

पीरियड्स के दौरान खट्टा खाना चाहिए या नहीं

खट्टे फल में विटामिन सी पाया जाता है जो कि सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। विटामिन सी इम्यूनिटी बढ़ाने में काफी मददगार है। बहुत सी महिलाएं इस मिथ पर यकीन करती हैं, लेकिन इस तरह के मिथ को दूर करने की जरुरत है। एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड्स के दौरान खट्टा खाने से महिलाओं की सेहत पर किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है। पीरियड्स के दौरान पौष्टिक भोजन करना चाहिए। खट्टे फल खाने से कोई भी नुकसान नहीं होता है।

कोरोनावायरसः इन तरीकों से जानें कि कोविड-19 का आपके पीरियड पर क्या असर हुआ हैकोरोनावायरसः इन तरीकों से जानें कि कोविड-19 का आपके पीरियड पर क्या असर हुआ है

पीरियड्स के दौरान क्या नहीं खाना चाहिए

पीरियड्स के दौरान क्या नहीं खाना चाहिए

पीरियड्स के दौरान ऑयली और तीखा भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। पीरियड्स के दौरान मैदा वाला भोजन भी नहीं करना चाहिए। ऑयली भोजन का सेवन करने से शरीर में एस्ट्रोजेन बढ जाता है जिससे दर्द काफी हो सकता है। पीरियड्स के दौरान हेल्दी डाइट का सेवन करना चाहिए।

प्रेग्नेंसी के दौरान प्रेग्नेंट महिलाएं क्या काम करें और क्या काम ना करेंप्रेग्नेंसी के दौरान प्रेग्नेंट महिलाएं क्या काम करें और क्या काम ना करें

पीरियड्स के दौरान क्या खाना चाहिए

पीरियड्स के दौरान क्या खाना चाहिए

पीरियड्स के दौरान काफी कमजोरी महसूस होती है ऐसे में इन दिनों पालक, दाल प्रोटीन युक्त भोजन का सेवन करना चाहिए। पीरियड्स के दौरान अपनी डाइट में दूध, दही अंडा का सेवन करना चाहिए। पीरियड के दौरान काफी पानी पीना चाहिए। पानी पीने से बॉडी हाइड्रेट बनी रहती है।

प्रीति जिंटा सरोगेसी से बनीं मां, जानें सरोगेसी का खर्च और कैसे हुई इसकी शुरुआतप्रीति जिंटा सरोगेसी से बनीं मां, जानें सरोगेसी का खर्च और कैसे हुई इसकी शुरुआत

FAQ's
  • पीरियड कितने दिन तक लेट हो सकता है?

    पीरियड साइकिल 28 और 35 दिनों का होता है। कुछ महिलाओं को 28 दिन में पीरियड होते है वहीं कुछ महिलाओं को 35 दिन में पीरियड होते हैं। ऐसे में 2 से 4 दिन तक पीरियड लेट सकते हैं। अगर आपके पीरियड ज्यादा लेट होते है तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

  • पीरियड रुक रुक के आना क्या कारण है?

    तनाव का असर ना केवल सेहत बल्कि पीरियड पर भी पड़ता है। तनाव की वजह से की बार पीरियड रुक रुक कर होते है। अगर आपके पीरियड होने में देरी होती या फिर रुक रुक कर होते है तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

  • पीरियड में दही खाना चाहिए या नहीं?

    पीरियड के दौरान दही का सेवन करना चाहिए। दही में कैल्शियम पाया जाता है जो कि शरीर के लिए काफी अच्छा माना जाता है। दही पाचन की समस्याओं को भी दूर करता है। पीरियड के दौरान दही का सेवन करने से किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है।

English summary

Period Myth: Should You Eat Sour Food During Periods In Hindi

Period Myth: Should You Eat Sour Food During Period In Hindi. Read On.
Story first published: Sunday, December 26, 2021, 21:48 [IST]
Desktop Bottom Promotion