For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी भी एकता कपूर की तरह बिना शादी किए बनेंगी मां

|

एकता कपूर के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की बहन भी तनीषा मुखर्जी भी सरोगेसी के जरिए मां बनेंगी। तनीषा मुखर्जी ने भी अभी तक शादी नहीं है। एक इंटरव्यू में तनीषा मुखर्जी ने बताया है कि उन्होंने 39 उम्र में एग फ्रीज करवाया है। उन्होंने डॉक्टर की सलाह पर 39 उम्र में अपना एग फ्रीज करवाया है। तनीषा ने बताया है कि वह 33 साल की उम्र में अपना एग फ्रीज करवाना चाहती थी।

Tanishaa Mukerji

लेकिन डॉक्टर ने मुझे तब मना कर दिया था। एग फ्रीज करवाने से शरीर पर काफी असर पड़ता है। डॉक्टर की सलाह पर मैनें 39 की उम्र में एग फ्रीज करवाया है। तनीषा ने कहा कि मेरा कोई भी बच्चा नहीं है, ऐसे में मैंने गाइडेंस के बाद एग फ्रीज करवाने का निर्णय लिया था। तनीषा ने बताया है कि एग फ्रीज के प्रक्रिया के दौरान उनका वजन भी काफी बढ़ गया था। इस प्रक्रिया के बाद मैंने अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया। चलिए जानते हैं एग फ्रीजिंग क्या है क्यों पड़ती है इसकी जरुरत।

क्या है एग फ्रीजिंग

क्या है एग फ्रीजिंग

एग फ्रीजिंग एक प्रक्रिया है जिसमें महिलाओं के ओवरी से स्वस्थ अंडों को निकालकर उन्होंने लैब में फ्रीज करके स्टोर किया जाता है। जब महिला को मां बनना होता है तब इस फ्रीज एग से वह कंसीव कर मां बन सकती हैं।

जानिए क्या है प्री-मेनोपॉज, जानें इसके लक्षण और उपचारजानिए क्या है प्री-मेनोपॉज, जानें इसके लक्षण और उपचार

एग फ्रीजिंग की क्यों है जरुरत

एग फ्रीजिंग की क्यों है जरुरत

महिलाएं 20 से 30 की उम्र में मां नहीं बनना चाहती है, वह 40 के बाद मां बनने की प्लानिंग करना चाहती है, तो ऐसे में वह एग फ्रीजिंग की मदद से 40 के बाद भी मां बन सकती है। ज्यादा उम्र में आसानी से प्रेग्नेंसी कंसीव करने के लिए एग फ्रीजिंग एक बेहतर विकल्प है।

IVF treatment during COVID 19: कोरोना काल में IVF करवाने की सोच रहे है, तो जानें क‍िन बातों का रखें खास ख्‍यालIVF treatment during COVID 19: कोरोना काल में IVF करवाने की सोच रहे है, तो जानें क‍िन बातों का रखें खास ख्‍याल

एग फ्रीजिंग की सही उम्र

एग फ्रीजिंग की सही उम्र

डॉक्टर के अनुसार 35 साल के बाद ही महिलाओं को एग फ्रीज करवाने की जरुरत होती है। एग फ्रीजिंग में यंग महिलाओं को कम एग देने पड़ते है, वहीं उम्र ज्यादा होने पर महिलाओं को एग फ्रीज के लिए ज्यादा एग देने पड़ते है। 37 की उम्र में एग फ्रीजिंग प्रक्रिया के लिए 20 एग देने पड़ते है। वहीं 42 की उम्र में इस प्रक्रिया के लिए 61 एग की जरुरत होती है। इसलिए एग फ्रीजिंग में उम्र बहुत जरुरी होती है। कम उम्र में एग कम देने पड़ते हैं, वहीं ज्यादा उम्र में अधिक एग देने पड़ते है।

गर्भवती होने पर सिर्फ पीरियड्स ही मिस नहीं होते, नजर आते हैं यह संकेत भीगर्भवती होने पर सिर्फ पीरियड्स ही मिस नहीं होते, नजर आते हैं यह संकेत भी

English summary

Tanishaa Mukerji Freez Eggs At The Age Of 39 Know What Is Egg Freezing In Hindi

Actress Tanishaa Mukerji Freez Eggs At The Age Of 39 Know What Is Egg Freezing In Hindi. Read On.
Desktop Bottom Promotion