Just In
- 1 hr ago Mukesh Ambani Quotes On Success: हर युवा को प्रेरित करते हैं मुकेश अंबानी के ये विचार
- 2 hrs ago Happy Birthday Mukesh Ambani: बुलंदियों पर पहुंचकर भी जड़ों को न भूलने वाले मुकेश अंबानी को दें जन्मदिन की बधाई
- 3 hrs ago Kamada Ekadashi 2024 Wishes: श्रीहरि विष्णु की कृपा के साथ प्रियजनों को भेजें कामदा एकादशी की शुभकामनाएं
- 11 hrs ago जहरीले अंगूर खाने से बिगड़ सकती हैं तबीयत, एक्सपर्ट ने बताया खाने से पहले कैसे करें साफ
Don't Miss
- Movies 'स्मार्ट लड़कियों की चॉइस..' बॉयफ्रेंड के साथ नजर आईं स्मृति मंधाना हुईं ट्रोल, लोगों उड़ाया मजाक!
- News छिंदवाड़ा में मतदान के दौरान महिलाओं में दिखा उत्साह, किसी ने बदलाव तो किसी ने विकास के मुद्दे पर किया वोट
- Education Jharkhand Board 10th Result 2024: कल आयेगा झारखंड बोर्ड 10वीं का परिणाम, कैसे चेक करें JAC Matric Result
- Finance Quarter 4 Result: Bajaj और Infosys ने जारी किया चौथे क्वार्टर का रिजल्ट, दोनों को मिला है बंपर मुनाफा
- Technology डॉक्सिंग क्या होती है, क्या इसके लिए जेल जाना पड़ सकता है?
- Travel बोरिंग जिंदगी से चाहिए ब्रेक तो घूम आएं ये 6 बटरफ्लाई पार्क, जहां फूलों में रंग भरती हैं तितलियां
- Automobiles टोल प्लाजा पर अब नहीं होंगे ये बोर्ड! केंद्र सरकार ने लिया अहम फैसला, जानें डिटेल्स
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
गर्भावस्था के दौरान भूख बढ़ाने के उपाय
गर्भावस्था के दिनों में महिला को भूख कम लगने की समस्या होना आम बात है। लेकिन अगर इस समस्या को गंभीरता से न लिया जाएं तो मुश्किल हो सकती है, अजन्मा बच्चा शारीरिक रूप से कमजोर हो सकता है और मां को भी दिक्कत हो सकती है। गर्भावस्था के दिनों में भूख का न लगना, शरीर के हारमोन्स में होने वाले परिवर्तन के कारण होता है। इन परिवर्तनों के कारण पूरे शरीर में हलचल रहती है और महिला को भूख लगना बंद हो जाता है। लेकिन इन दिनों में गर्भवती महिला को भूख लगना बेहदजरूरी होता है ताकि वह और उसका बच्चा, दोनों स्वस्थ रहें।
इसलिए
गर्भवती
महिला
को
खुद
और
उसके
परिवार
वालों
को
ध्यान
देना
चाहिए
कि
वह
क्या
खा
रही
हैं,
उन्हे
क्या
पसंद
है
और
वह
क्या
चाहती
हैं।
इस
तरीके
से
पूरे
नौ
महीने
तक
प्रेग्नेंट
लेडी
का
ध्यान
रखा
जा
सकता
है।
गर्भावस्था
के
दिनों
में
भूख
को
बढ़ाने
के
टिप्स
निम्म
हैं
:
1) थोड़ी - थोड़ी देर में भोजन करें
प्रेग्नेंसी के दिनों में भूख बढ़ाने के लिए यह सबसे खास टिप्स है कि गर्भवती महिला एक साथ भोजन न करके थोड़ी - थोड़ी देर पर कुछ - कुछ खाती रहें। ऐसा करने से उनकी भूख बढ़ेगी और उनका पेट भी खाली नहीं होगा।
2) हल्का व्यायाम करें
अक्सर देखा गया है कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं परेशान रहती है और वह व्यायाम आदि पर ध्यान देना बंद कर देती हैं। ऐसा कतई न होने दें। गर्भावस्था के दिनों में हल्का व्यायाम करें, इससे भूख में बढ़ोत्तरी होगी। व्यायाम करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।
3) जो पसंद आएं, वह खाएं
प्रेग्नेंसी के दिनों में महिलाओं की मेंटल कंडीशन भी अलग हो जाती है, ऐसे में उन्हे जो अच्छा लगे वह खाने दें, बस इतना ध्यान रहें कि उस फूड के सेवन से उन्हे या उस बच्चे को किसी प्रकार का नुकसान न हों। मनपसंद खाना खाने से भूख में बढ़ोत्तरी होती है।
4) सुबह आने वाली कमजोरी को दूर करें
प्रेग्नेंसी के दिनों में कई महिलाओं को सुबह के दौरान काफी ज्यादा कमजोरी लगती है जिसके कारण वह कुछ भी खाने का मन नहीं बनाती है और उनकी भूख खत्म होने लगती है। ऐसे में सुबह आने वाली कमजोरी को दूर करने के उपाय करें, डॉक्टर से सलाह लें, इसके बाद भूख, खुद - ब - खुद बढ़ जाएगी।
5) योगा
प्रेग्नेंसी के दिनों में योगा करने से भूख बढ़ती है। योगा में कई ऐसे आसन होते है जो मुख्य रूप से भूख को बढ़ाने के लिए किए जाते है। लेकिन याद रखें, इन सभी आसनों को एक ट्रेनर के अंडर ही करें, वरना आपको दिक्कत हो सकती है।
6) हेल्दी स्नैक्स
गर्भावस्था के दिनों में हेल्दी स्नैक्स खाएं। इनके सेवन से गर्भवती महिला की भूख में वृद्धि होती है और पाचन क्रिया में भी सुधार आता है।
7) जंक फूड न खाएं
प्रेग्नेंसी के दिनों में जंक फूड का सेवन नहीं करना चाहिए। जंक फूड, आपके और आपके बच्चे के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इसके सेवन से भूख मरती है, जिससे शरीर के कमजोर होने की संभावननाएं रहती हैं।
8) नई रेसिपी ट्राई करें
गर्भावस्था के दिनों में अगर आप एक ही प्रकार का भोजन खाकर तंग आ गई है तो कुछ नया ट्राई करें, बस वो भोजन ऐसा हो, जो आपको और आपके बच्चे को ताकत दें। फूड के स्वाद और सूरत में बदलाव आने से खाने का मन करता है।