For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

गर्भावस्‍था में काले जामुन खाने से बच्चे का रंग होता है काला? जानें क्या है सच

|

प्रेग्नंसी के दौरान महिलाओं को अपनी सेहत के साथ साथ बच्चे की सेहत का भी ध्यान रखना होता है। प्रेग्नेंसी के समय गर्भवती महिलाओं को काफी नुस्खे और सलाह के बारे में बताया जा है, प्रेग्नेंसी के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। लोगों द्वारा बताएं गए नुस्खे बहुत काम के होते है, वहीं कई सलाह और नुस्खे अंधविश्वास और सुनी सुनाई बातें है। प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भवती महिला को गोरा और खूबसूरत बच्चा पैदा करने के लिए कई नुस्खे के बारे में बताया जाता है। कहा जाता है कि काले जामुन खाने से बच्चे का रंग काला होता है। चलिए जानते हैं क्या जामुन खान से बच्चे का रंग हो सकता है काला।

जामुन खाने से बच्चे का रंग

जामुन खाने से बच्चे का रंग

कहा जाता है कि जामुन खाने से गर्भ में पल रहे बच्चे का रंग काला हो जाता है। लेकिन ये केवल एक मिथ है। डॉक्टर का कहना है कि किसी भी फल के सेवन से बच्चे का रंग नहीं बदलता है। काले जामुन खाने से बच्चे रंग में कोई भी बदलाव नहीं होता है यह केवल एक मिथ है। बच्चे का रंग माता- पिता के रंग पर निर्भर करता है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं जिसका भी सेवन करती है उसका असर बच्चे पर पड़ता है ऐसे में आप हेल्दी और अच्छी चीजों का सेवन करें जिससे बच्चे को कोई भी नुकसान ना हो।

क्‍या होती है वाटर बर्थ डिलीवरी, जानें डिलीवरी के फायदे और नुकसानक्‍या होती है वाटर बर्थ डिलीवरी, जानें डिलीवरी के फायदे और नुकसान

प्रेग्नेंसी जामुन खान के फायदे

प्रेग्नेंसी जामुन खान के फायदे

जामुन में कई विटामिन एंजाइम पाए जाते है जो कि दिल की सेहत के लिए बहुत ही जरुरी होता है। जामुन खाने से मां के साथ साथ बच्चे का भी दिल स्वस्थ रहता है। जामुन बच्चे की हड्डियां मजबूत करने में मदद करता है। गर्भवती महिलाओं को जामुन का सेवन करना चाहिए, इससे गर्भ में पल रहे बच्चे की हड्डियां मजबूत रहती है। गर्भावस्था के दौरान जामुन का सेवन करने से मां और बच्चे दोनों की आखों की रोशनी सही तरीके से काम करती है।

प्रेग्नेंट महिला को अगर हो गया है कोरोना, तो जानें कैसे करना है उपचारप्रेग्नेंट महिला को अगर हो गया है कोरोना, तो जानें कैसे करना है उपचार

गर्भवती महिला को दिन में कितने जामुन का सेवन करना चाहिए

गर्भवती महिला को दिन में कितने जामुन का सेवन करना चाहिए

प्रेग्नेंसी के दौरान किसी भी चीज का सेवन अधिक नहीं करना चाहिए। प्रेग्नेंसी के दौरान एक से दो कटोरी जामुन का ही सेवन करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में जामुन का सेवन नहीं करना चाहिए।

होना चाहती हैं गर्भवती तो पहले इन चीजों से बनाएं दूरीहोना चाहती हैं गर्भवती तो पहले इन चीजों से बनाएं दूरी

English summary

Pregnancy Diet Myths : Does Jamun Eating During Pregnancy Makes The Baby Black In Hindi

Pregnancy Diet Myths Does Jamun Eating During Pregnancy makes The Baby Black In Hindi. Read On.
Desktop Bottom Promotion