Just In
- 6 hrs ago जहरीले अंगूर खाने से बिगड़ सकती हैं तबीयत, एक्सपर्ट ने बताया खाने से पहले कैसे करें साफ
- 7 hrs ago गर्मियों में फ्रेशनेस और ग्लो के लिए चेहरे पर लगाए तरबूज का नेचुरल टोनर, ये है बनाने का तरीका
- 7 hrs ago इन राशियों के लिए Sorry कहना है दुनिया का सबसे मुश्किल काम, नहीं मानते हैं अपनी गलती
- 8 hrs ago Mango in Diabetes : डायबिटीज में केजरीवाल खा रहे हैं खूब आम, क्या शुगर मरीजों को आम खाना चाहिए या नहीं?
Don't Miss
- News अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर LG ने डीजी जेल से तलब की रिपोर्ट
- Education Jharkhand Board 10th Result 2024: कल आयेगा झारखंड बोर्ड 10वीं का परिणाम, कैसे चेक करें JAC Matric Result
- Movies VIDEO: भगवान कृष्ण के सामने सीमा ने की अश्लीलता, वीडियो देख भड़के लोग बोले- कौन से कोठे पर...
- Finance Quarter 4 Result: Bajaj और Infosys ने जारी किया चौथे क्वार्टर का रिजल्ट, दोनों को मिला है बंपर मुनाफा
- Technology डॉक्सिंग क्या होती है, क्या इसके लिए जेल जाना पड़ सकता है?
- Travel बोरिंग जिंदगी से चाहिए ब्रेक तो घूम आएं ये 6 बटरफ्लाई पार्क, जहां फूलों में रंग भरती हैं तितलियां
- Automobiles टोल प्लाजा पर अब नहीं होंगे ये बोर्ड! केंद्र सरकार ने लिया अहम फैसला, जानें डिटेल्स
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
कैसे बनाएं चावल और चना दाल की खीर
त्यौहारों पर बनाया जाता है। आज इसी युनिक रेसिपी के वीडियो संग फोटोज और स्टेप स्टेप बाई स्टेप विधि आपसे शेयर कर रहें है।
कर्नाटक में चाहे, शादी का मौका हो, नामकरण हो या फिर परिवार का कोई ओर खास अवसर, यह सभी मौके, 'अकाई कादलेबेले पायसा' के बिना अधुरे ही है। यहां तक कि मंदिरों में भी यह मिठाई प्रसाद के तौर पर भी बांटी जाती है। हालांकि दक्षिण भारत की यह खास मिठाई देश के बाकी हिस्सों में बिलकुल अंजानी है।
चावल और चना दाल से बनने वाली अकाई कादलेबेले पायसा को गुड़ के सिरप में पकाया जाता है। कद्दू कस किया हुआ नारियल और खसखस इसके स्वाद को और बढ़ा देते है।
इस लाजवाब मिठाई को आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। इसलिए अगर आप भी इस खास साउथ इंडियन मिठाई की मिठास चखना चाहते है तो हम आपसे शेयर कर रहें है, इसकी पूर्ण विधि, फोटोज और रेसिपी वीडियो। जिनकी मदद से आप इसे अबकी बार पार्टियों में डेजर्ट के तौर पर परोस सकती है।
अकाई कादलेबेले पायसा का रेसिपी वीडियो
Recipe By: काव्यश्री एस
Recipe Type: मिठाई
Serves: 6
-
कादालेबेले(चना दाल ) - ¾ कप
चावल - ½ कप
पानी - 6½ कप
पोपी सीड्स (खसखस) - 1 टेबिल स्पून
कद्दू कस किया हुआ नारियल - 1 कप
गुड़ - 1 कप
घी - 1 टेबिल स्पून
काजू के टूकड़ी - ¼ कप
किशमिश - ¼ कप
इलायची पाउडर - ¼ टेबिल स्पून
-
1. कादालेबेले चना दाल को एक गर्म पैन में डालें।
2. इसके बाद चावल मिलाएं।
3. 2 मिनिट के लिए मध्यम आंच पर ड्राई रोस्ट करें।
4. अब इस भूने हुए मिक्सचर को कुकर में डालें।
5. फिर 5 कप पानी मिलाए।
6. 3-4 सीटियों के लगने के बाद ठंडा होने दें।
7. इसी बीच, एक गर्म पैन में खसखस डालें।
8. इसे भी 1 मिनिट के लिए ड्राई रोस्ट कर लें, ताकि इसकी कच्ची महक चली जाए।
9. अब मिक्सी जार में नारियल डालें।
10. फिर खसखस भी इसी जार में मिलाएं।
11. अब आधा कप पानी मिक्स करें।
12. इन्हें पीस कर एक पेस्ट बना कर इसे साइड में रख लें।
13. दूसरी ओर गर्म पैन में मध्यम आंच पर गुड़ डालें।
14. इसके बाद तुरंत आधा कप पानी मिलाकर लगातार हिलाते रहें, ताकि वह नीचे से जले नहीं।
15. गुड़ को पिघलने दें और पांच तक उबाल लें।
16. जब यह उबलना शुरू हो तो, इसमें दाल वाला मिक्सचर मिक्स कर आंच धीमी कर लें।
17. अच्छे से मिलाकर आधा कप पानी मिलाएं।
18. अब इसमें नारियल और खसखस का पेस्ट भी मिक्स करें।
19. 2-3 मिनिट तक इसे पकाएं।
20. इसी बीच दूसरी गैस पर पैन गर्म कर, घी डालें।
21. अब काजू डाल कर इसे हल्का सा सेक लें।
22. जब यह भूरे होने लगे तो, किशमिश डालें।
23. इसे थोड़ा और भून कर, इसमे पायसा मिक्स करें।
24. अब इलायची पाउडर बुरके।
25. अच्छे से मिक्स कर, इसे गर्म-गर्म परोसे।
- 1. आप चाहे तो चावल और चने की दाल को दूध के साथ भी पका सकते है।
- 2. जब दाल के मिक्सचर को गुड़ के घोल में डालना हो तो अच्छे से जांच लें, कि गैस की आंच धीमी हो।
- 3. साथ ही इच्छा अनुसार आप इसमें नारियल का दूध भी डाल सकते है, इससे स्वाद और बढ़ेगा।
- सर्विंग साइज - 1 कप
- कैलोरीज - 558 cal
- फैट - 15 g
- प्रोटीन - 11 g
- कार्बोहाइड्रेट्स - 104 g
- शुगर - 77 g
- फाइबर - 6 g
स्टेप बाई स्टेप - कैसे बनाएं अकाई कादालेबेले पायसा
1. कादालेबेले चना दाल को एक गर्म पैन में डालें।
2. इसके बाद चावल मिलाएं।
3. 2 मिनिट के लिए मध्यम आंच पर ड्राई रोस्ट करें।
4. अब इस भूने हुए मिक्सचर को कुकर में डालें।
5. फिर 5 कप पानी मिलाए।
6. 3-4 सीटियों के लगने के बाद ठंडा होने दें।
7. इसी बीच, एक गर्म पैन में खसखस डालें।
8. इसे भी 1 मिनिट के लिए ड्राई रोस्ट कर लें, ताकि इसकी कच्ची महक चली जाए।
9. अब मिक्सी जार में नारियल डालें।
10. फिर खसखस भी इसी जार में मिलाएं।
11. अब आधा कप पानी मिक्स करें।
12. इन्हें पीस कर एक पेस्ट बना कर इसे साइड में रख लें।
13. दूसरी ओर गर्म पैन में मध्यम आंच पर गुड़ डालें।
14. इसके बाद तुरंत आधा कप पानी मिलाकर लगातार हिलाते रहें, ताकि वह नीचे से जले नहीं।
15. गुड़ को पिघलने दें और पांच तक उबाल लें।
16. जब यह उबलना शुरू हो तो, इसमें दाल वाला मिक्सचर मिक्स कर आंच धीमी कर लें।
17. अच्छे से मिलाकर आधा कप पानी मिलाएं।
18. अब इसमें नारियल और खसखस का पेस्ट भी मिक्स करें।
19. 2-3 मिनिट तक इसे पकाएं।
20. इसी बीच दूसरी गैस पर पैन गर्म कर, घी डालें।
21. अब काजू डाल कर इसे हल्का सा सेक लें।
22. जब यह भूरे होने लगे तो, किशमिश डालें।
23. इसे थोड़ा और भून कर, इसमे पायसा मिक्स करें।
24. अब इलायची पाउडर बुरके।
25. अच्छे से मिक्स कर, इसे गर्म-गर्म परोसे।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.