Just In
- 1 hr ago Suhana Khan Beauty Tips : खुल गया सुहाना खान की खूबसूरती का राज, बेदाग त्वचा के लिए रखती हैं ऐसे ख्याल
- 3 hrs ago गर्मी में पेट को शांत रखता है यूपी-बिहार का सन्नाटा रायता, ये हैं फायदे और बनाने का तरीका
- 4 hrs ago Mangal Gochar 2024: ग्रहों के सेनापति मंगल ने किया मीन राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों के लिए शुरू हुआ बुरा समय
- 5 hrs ago मूंछों की वजह से 10वीं टॉपर का बना मजाक, इस बीमारी से लड़कियों के फेस उगते है बाल
Don't Miss
- Finance Gold or Silver Investment: क्या इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो में गोल्ड और सिल्वर को अभी शामिल करना होगा सही?
- News बीजेपी का डर नहीं, मामला कुछ और है! केरल में कांग्रेस-लेफ्ट में क्यों बढ़ गई है इतनी कड़वाहट?
- Movies VIDEO: बिना चोली पहले किया डांस, और फिर सज-संवरकर किया हैरान... वायरल वीडियो से हिला लोगों का दिमाग
- Travel आजाद भारत का एक रेलवे ट्रैक, जिसपर भारत नहीं आज भी अंग्रेजों का है कब्जा, क्यों?
- Education Jharkhand JPSC Pre Result 2024: झारखंड जेपीएससी सीसीई प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2023 जारी, करें PDF डाउनलोड
- Automobiles चिलचिलाती गर्मी में लखनऊ ट्रैफिक पुलिस को मिला खास हेलमेट, अब और एक्शन में नजर आएगी पुलिस
- Technology भारत में लॉन्च हुआ Redmi Pad SE टैबलेट, कीमत से लेकर जाने सारी जानकारी
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
इस वीकेंड ट्राई करें नई रेसिपी और बनाएं दही पराठा
आमतौर पर हर किसी को पराठे बेहद पसंद आते हैं। भारत के लगभग हर हिस्से में पराठे तैयार किये जाते हैं। आपने आलू पराठा, गोभी पराठा, मूली या मेथी के पराठे तो खाए ही होंगे। इन पराठों को तैयार करने के लिए इन फिलिंग्स को आटे के अंदर भरा जाता है और उसे पकाया जाता है। आज हम आपके लिए एक स्पेशल पराठे की रेसिपी लेकर आये हैं और वो है दही पराठा। अगर आप इस पराठे का नाम सुनकर ही थोड़ा अटपटा महसूस कर रहे हैं तो बिना देर किये इसकी रेसिपी के बारे में जान लेते हैं।
दही पराठा बनाने के लिए सामग्री
2 कप आटा
1 कप दही
2 चम्मच कटी हरी धनिया
2 चम्मच कटा पुदीना
1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
1 चम्मच कसूरी मेथी
¼ चम्मच अजवायन
¼ हल्दी
¼ चम्मच जीरा पाउडर
½ चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
½ चम्मच गरम मसाला
2 चम्मच तेल
नमक स्वादानुसार
¾ कप पानी आटा गूथने के लिए
दही पराठा बनाने की विधि
एक बड़ा बर्तन लें और उसमें दो कप आटा निकाल लें।
अब इसमें हल्दी, जीरा पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च, पुदीना के पत्ते, धनिया के पत्ते, कसूरी मेथी, अदरक लहसुन का पेस्ट, अजवायन और गरम मसाला डालें।
इन सबको अच्छी तरह से मिलाएं और इसमें स्वादानुसार नमक और दो चम्मच तेल डालें।
अब इसे हल्के हाथों से अच्छे से मिलाएं ताकि आटे के साथ ये पूरा मसाला मिल जाए।
सभी मसाले अच्छे से मिला लेने के बाद अब इसमें एक कप ताजा दही डालें।
अब आप आटा गूथना शुरू करें। अगर जरूरत हो तो आप थोड़ा पानी भी ले सकते हैं।
जब आटा गूथ के तैयार हो जाये तो एक चम्मच तेल इसके ऊपर लगा दें और 5 से 10 मिनट के लिए इसे ढक कर रख दें।
अब ये आटा पराठा बनाने के लिए तैयार है। आटे की छोटी लोइयां बना लें और इसे रोटी से थोड़ा मोटा रखते हुए बेल लें। अब इसमें तेल लगाएं और एक बार मोड़ें और फिर से एक बार मोड़कर तिकोने पराठे का आकार दें।
अब तवा गर्म करें और मध्यम-तेज आंच पर पराठे को दोनों तरफ घी या मक्खन लगाकर सेकें।
आपका दही पराठा तैयार है। इसे आप सब्जी, रायता या अचार के साथ सर्व कर सकते हैं।
इन बातों का रखें ख्याल
दही पराठा बनाने के लिए पानी वाला दही लेने से बचें। इसकी जगह गाढ़ा और क्रीमी दही का इस्तेमाल करें।
आप तिकोने पराठे के अलावा अपने मनपसंद आकार का पराठा भी बेल सकते हैं।
अगर आप तीखे के शौकीन हैं तो आप इसमें बारीक कटी हरी मिर्च मिला सकते हैं।
आप चाहें तो पराठे को और चटपटा बनाने के लिए इसमें चाट मसाला मिला सकते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.