For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

त्‍वचा हमेशा रहेगी ग्‍लोइंग अगर पिएंगी ये लो फैट मैंगो स्‍मूदी

आप सुबह के नाश्ते में इस मैंगो स्मूदी का सेवन कर सकते हैं क्योंकि इससे पेट बहुत जल्दी भर जाता है और आपको बहुत देर तक भूख नहीं लगती।

By Super Admin
|

बाज़ार से आम गायब होने से पहले उसका पूरा फायदा उठा लें। ठंडक में रहें और आम रस से बनी इस स्मूदी से चमकती हुई त्वचा और स्लिम टमी (चपटा पेट) पायें।

आप सुबह के नाश्ते में इस मैंगो स्मूदी का सेवन कर सकते हैं क्योंकि इससे पेट बहुत जल्दी भर जाता है और आपको बहुत देर तक भूख नहीं लगती।

A Low-Fat Mango Smoothie Recipe That'll Make Your Skin Glow

आवश्यक सामग्री:

  • 3 आम
  • 1/2 कप दूध (मैंने लो फैट दूध का उपयोग किया)
  • 1/2 टी स्पून इलायची पाउडर
  • मिठास के लिए चीनी (मैंने चीनी नहीं मिलाई)
  • बर्फ़ के 4 क्यूब्स

तरीका:

  1. आम छीलें और इसे टुकड़ों में काटें। आम से अधिक से अधिक गूदा निकालने का प्रयत्न करें। ब्लेंडर में सभी चीज़ें अच्छी तरह मिलाएं जब तक ये क्रीमी न हो जाए (जैसे स्मूदी और लस्सी)।
  2. पूरे मिश्रण को छान लें।
  3. इसे कम से कम 4 घंटे तक फ्रिज में रखें और ठंडा सर्व करें।

आवश्यक सलाह:

  • आम का उपयोग करने से पहले उन्हें पानी में भिगोकर रखें। इससे आम की गर्मी निकल जाती है।
  • आपको आम की मिठास के अनुसार शक्कर मिलानी चाहिए। यहाँ तक कि दूध भी उतना डालें जितना गाढ़ा या पतला पीना आप पसंद करते हैं। इलायची का उपयोग आप अपनी इच्छानुसार कर सकते हैं।
  • आप सर्व करने से पहले पिस्ता और बादाम से इसे गार्निश भी कर सकते हैं।

English summary

A Low-Fat Mango Smoothie Recipe That'll Make Your Skin Glow

Stay cool and get glowing skin and a slim tummy with this low-fat aam ras smoothie. You can have this mango smoothie for breakfast because it is quite filling and you won't feel hungry for long.
Desktop Bottom Promotion