For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

गर्मी भगाए आम की लस्‍सी

|

गर्मियां आ गईं हैं और इसी के साथ वापस आ गया है आम का मौसम भी। अगर आप को आम खाना बहुत ही अच्‍छा लगता है तो क्‍यों न कुछ ऐसा नया बनाया जाए जो कि हर किसी को भाए। आज हम आपको कुछ ऐसा बनाना सिखाएगें जो कि इससे पहले आपने कभी नहीं बनाया होगा। जी हां, आज हम आपको आम की लस्‍सी बनाना बताएगें, जिसे बच्‍चे बहुत पसंद करेगें। चलिए जानते हैं इसको बनाने की विधी-

सामग्री :

1 आम, 1 टेबलस्पून चीनी, 1 कप दही, 2-3 केसर, एक चुटकी हरी इलायची पाउडर

विधि :

आम का गुदा निकालकर उसे मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें। इसे एक बाउल में रख लें। अब उसी मिक्सी में दही, चीनी और बर्फ के टुकड़े डाल कर अच्छी तरह पीस लें। अब इसमें पीसे हुए आम को डालकर फिर से सबसे कम स्पीड पर आधे मिनट के लिए मिक्सी चला लें। अब इसमें एक चुटकी इलायची पाउडर डाल कर अच्छी तरह मिला लें। इसे केसर से सजा कर ठंडा ही सर्व करें।

English summary

Aam Ki Lassi | Sweet Mango Lassi | Summer Recipe | आम की लस्सी | गर्मी

A classic Indian recipe prepared from ripe mango and curd is aam ki lassi otherwise called Mango yogurt smoothie.
Story first published: Saturday, April 7, 2012, 18:05 [IST]
Desktop Bottom Promotion