For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

मीठा खाने वालों को जरुर भाएंगे ये सेब के पकौडे

यह काफी कुरकुरे बनते हैं और बच्‍चों को तो जरुर ही पसंद आएंगे। तो देर किस बात की आइये देखते हैं सेब के पकौडे बनाने की विधि।

|

मीठा खाने वालों के लिये आज हम सेब के पकौडे बनाना सिखाएंगे, जो कि उनको जरुर पसंद आएंगे। यह सेब के पकौडे काफी स्‍वीट और टेस्‍टी होते हैं।

इसे परोसते समय बादाम और पिस्‍ते की टॉपिंग से सजाया जाता है। पर हां, इसे डीप फ्राई किया जाता है इसलिये इसे ज्‍यादा खाना भी ठीक नहीं है।

यह काफी कुरकुरे बनते हैं और बच्‍चों को तो जरुर ही पसंद आएंगे। तो देर किस बात की आइये देखते हैं सेब के पकौडे बनाने की विधि।

How to make apple fritters

सामग्री:

  • सेब -2
  • मैदा - 3 कप
  • खमीर - 1/2 चम्मच
  • घी- 1 चम्मच
  • तलने के लिए तेल
  • चीनी - 1 1/2 कप + 2 चम्मच
  • नींबू का रस- 1 चम्मच
  • इलायची पाउडर- 1 चम्मच
  • पानी - 1 1/2 कप
  • पिस्ता बारीक कटा हुआ- 1/4 कप
  • कटा हुआ बादाम - 1 चम्मच

तैयारी:

  1. सेब को धो कर छीलकर गोल आकार में काट लें।
  2. 1 कप पानी उबाल लें और उसमें खमीर डालें।
  3. बाद में इसमें मैदा और चीनी डाल कर अच्छी तरह से मिक्‍स करें।
  4. मिश्रण में थोड़ा पानी मिलाएं और 30 मिनट के लिये इसे ऐसे ही छोड़ दें, जिससे इसमें खमीर उठ जाए।
  5. इस बीच, दूसरी ओर चीनी और पानी उबाल कर चाशनी बनाएं।
  6. चीनी के सिरप में नींबू का रस और इलायची पाउडर मिलाएं।
  7. एक पैन में तेल गरम करें। सेब के स्‍लाइस को मैदे के घोल में डुबोएं और फिर गरम तेल में डालें।
  8. जब यह भूरे रंग का होने लगे तब इसे थाली पर निकालें।
  9. फिर इसे ठंडा करें और सभी स्‍लाइस को चीनी के सिरप में 2-3 मिनट के लिये डाल दें।
  10. अब आप इस स्‍वादिष्‍ट मिठाई का सेवन कर सकते हैं।

Read more about: sweet मिठाई
English summary

How to make apple fritters

A delicious dessert served hot with pistachio and almonds as toppings. Apple fritters are very sweet with delicious taste and cardamom flavor.
Story first published: Tuesday, April 11, 2017, 14:15 [IST]
Desktop Bottom Promotion