Just In
- 3 min ago Vastu Tips: कर्ज के जंजाल में बुरी तरह फंस चुके हैं आप, तो इन वास्तु उपायों की जल्द लें मदद
- 1 hr ago पिछले 5 सालों से OMAD डाइट पर हैं ये एक्टर, इनकी उम्र सुन चौंक जाएंगे आप!
- 3 hrs ago केक में सैकरीन की मिलावट से गई पटियाला में बच्ची की जान, कितना खतरनाक हैं ये आर्टिफिशियल स्वीट्नर?
- 5 hrs ago World Malaria Day Slogans and Quotes: इन संदेशों के साथ अपनों को करें मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक
Don't Miss
- News Telangana Road Accident: हाइवे पर खड़े ट्रक में टकरा गई तेज रफ्तार कार, एक बच्ची समेत 6 लोगों की मौत
- Automobiles Jeep Wrangler Facelift Review : चलाने में कैसी है ऑफ-रोडर SUV? नए डिजाइन और परफॉर्मेंस के साथ हुए ये बदलाव
- Finance Heat Stroke Symptoms : हीट स्ट्रोक के इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, नहीं तो खड़ी हो जाएगी गंभीर बीमारी
- Technology PDF फाइल के लिए Adobe Acrobat नहीं इन्हें ट्राई करके देखें
- Education MP Board Seoni Toppers List 2024: सियोनी जिले के 10वीं, 12वीं के टॉपर छात्रों की सूची
- Movies 'डिंपल कपाड़िया के बच्चे आपके हैं या ऋषि कपूर के..?' जब राजेश खन्ना की बदतमीजी पर इस हसीना ने दिया जवाब..
- Travel DGCA ने पेरेंट्स के साथ सफर कर रहे 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बदला नियम, जाने यहां
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
वीडियो देख, क्रिसमस पर ऐसे बनाएं ब्लैक फॉरेस्ट केक
क्रिसमस के दिन अगर आपको अपने घर पर सेंटा क्लाज का वेल्कम करना है, तो आप उनके लिये ब्लैक फॉरेस्ट केक बना सकती हैं।
क्रिसमस नजदीक आ रहा है, यानी बेकरीज़ में केक, पेस्ट्रीज़ और कुकीज़ की भरमार लगने वाली है। क्रिसमस के दिन अगर आपको अपने घर पर सेंटा क्लाज का वेल्कम करना है, तो आप उनके लिये ब्लैक फॉरेस्ट केक बना सकती हैं।
क्रिसमस पर परिवार वालों के लिये बनाएं एगलेस कैरेट केक
साथ ही इस दिन अपने बच्चों को सच्ची खुशी और सर्प्राइज़ देने के लिये भी यह ब्लैक फॉरेस्ट केक बना सकती हैं। आइये जानते हैं इस वीडियो को देख कर कि केक कैसे बनाया जा सकता है।
कितना-
1
केक
तैयारी
में
समय-
20
मिनट
पकाने
में
समय-
30
मिनट
सामग्री-
- केक के लिये-
- चॉकलेट केक- 1
- फेंटी हुई क्रीम- 4 कप
- चैरी- 16 (बीच से आधी की हुई)
शुगर सीरप के लिये-
- शुगर- 1/2 कप शक्कर
- पानी- 3/4 कप
गार्निशिंग के लिये-
- चॉकलेट कर्ल- ¾ कप
- चैरी- 10 (साबुत)
1.
एक चॉकलेट केक खरीदिये। यह एगलेस भी मार्केट में मिल जाता है। फिर इसकी तीन लेयर काटिये। फिर इस को डुबोने के लिये आपको शुगर सीरप बनाने की जरुरत पड़ेगी। इसके लिये एक बर्तन में पानी और शक्कर तब तक मिलाएं जब तक कि यह घुल ना जाए।
2.
फिर इसमें अपने मन पसंद की शराब जैसे ब्रैंडी या रम आदि मिलाएं। फिर इसे खौलाएं और आंच को बंद कर दें। अब इस शुगर सीरप को कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें। अब आप एक बड़ा बर्तन लें और उसमें क्रीम को तब तक फेंटे जब तक कि यह झागदार ना हो जाए।
3.
अब केक की एक लेयर लें, फिर उसे शुगर सीरप में डुबोएं और उस पर क्रीम लगाएं।
4.
केक पर क्रीम की मोटी लेयर फैलाएं। फिर उस पर बीच से कटी चैरी लगाएं।
5.
अब केक का दूसरा लेयर लें और उसे भी पहले वाले केक की तरह करें। ऐसा ही तीसरे लेयर के साथ भी करें। उसके बाद पूरे केक को क्रीम लगा कर ढंक दें। उसके बाद केक के ऊपर चॉकलेट कर्ल लगाएं और चैली से गार्निश करें।
6.
केके किनारे भी चॉकलेट कर्ल लगाएं। आपको घर पर तैयार ब्लैक फॉरेस्ट केक सर्व करने के लिये तैयार है।