Just In
- 23 min ago क्रॉच एरिया के फंगल इंफेक्शन की वजह हो सकता है आपका गंदा अंडरवियर, Jock Itching से बचने के लिए करें ये काम
- 2 hrs ago Save Earth Rangoli Design : इन रंगोली डिजाइन से दें पृथ्वी बचाओ का संदेश, यहां से लें आइडिया
- 4 hrs ago Pickle in Diabetes : डायबिटीज में आम का अचार खा सकते है या नहीं? इस सवाल का जवाब जानें
- 5 hrs ago गर्मी में बच्चों से लेकर बूढ़ों तक हर किसी को पसंद आएगी मैंगो स्टफ्ड मलाई कुल्फी, यह रही रेसिपी
Don't Miss
- Education UP Board Class 10 result 2024 Link OUT: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 जारी, 89.55% छात्रों ने पास की परीक्षा
- News मध्य प्रदेश में कम वोटिंग से किसे फायदा- BJP या कांग्रेस? पहले चरण में 6 सीटों पर 67.08 % मतदान के मायने जानिए
- Finance फिक्स डिपॉजिट में सीनियर सिटीजन को 5 वर्षों में मिलेगा जबरदस्त रिटर्न, जानिए कितना होगा फायदा
- Movies जब पत्नी गौरी खान के साथ किराए के घर में रहते थे शाहरुख खान, चंकी पांडे के घर करने जाते थे ये काम
- Technology भारत में लॉन्च हुआ HP Omen Transcend 14 गेमिंग लैपटॉप, कम वजन के साथ AI सपोर्ट भी शामिल
- Automobiles Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर का किफायती वेरिएंट जल्द होगा लॉन्च, जानिए कितनी होगी कीमत?
- Travel 5 शहर जो जुझ रहे हैं अत्यधिक भीड़ की समस्या से, अभी ड्रॉप कर दें यहां घूमने जाने का प्लान
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
एग फ्राइड राइस रेसिपी : घर पर कैसे बनाएं एग फ्राइड राइस रेसिपी
एग फ्राइड राइस एक साउथ एशियन डिश है जोकि दुनियाभर में मशहूर है। इसे सामान्य तौर पर उत्तर भारत में डिनर पर मेन कोर्स के रूप ज्यादा बनाया जाता है।
एग फ्राइड राइस एक साउथ एशियन डिश है जोकि दुनियाभर में मशहूर है। इसे सामान्य तौर पर उत्तर भारत में डिनर पर मेन कोर्स के रूप ज्यादा बनाया जाता है।
इस डिश की कई वेरिएशन उपलब्ध हैं। मीट, अंडा, सब्जियां आदि चीज़ों से फ्राइड राइस बनाए जा सकते हैं। एग फ्राइड राइस अंडों के साथ सब्जियों जैसे गाजर, प्याज़ और शिमला मिर्च से बनी है।
इसमें आप अपनी पसंद और स्वाद के अनुसार कोई भी सब्जी डाल सकते हैं। मक्खन से इस डिश को एक अलग ही स्वाद मिलता है। धनिया पत्ती से इसे गार्निश कर सकते हैं।
रेस्टोरेंट में भी एग फ्राइड राइस खूब ऑर्डर की जाती है। अगर आप घर पर ही इस डिश को बनाना चाहते हैं तो से वीडियो देखें। साथ ही स्टेप बाय स्टेप प्रोसीजर और तस्वीरों से इसकी रेसिपी के बारे में जानें।
एग फ्राइड राइस
Recipe By: अर्चना वी
Recipe Type: मेन कोर्स
Serves: 2
-
चावल : 1 1/2 कप
पानी : 3 कप
नमक : 1 टेबलस्पून + 1 टेबलस्पून + 1 टेबलस्पून
प्याज़ : 1
हरी मिर्च : 2
गाजर : 1
शिमला मिर्च : ½
धनिया पत्ती : 1/4 कप + गार्निशिंग के लिए
मक्खन : 1 टेबलस्पून
अंडे : 3
पैपर : 1 टेबलस्पून + 2 टेबलस्पून
तेल : 3 टेबलस्पून
लहसुन की कलियां : 4 (कटी हुई)
अदरक और लहसुन का पेस्ट : 1 टेबलस्पून
मक्खन : 1 टेबलस्पून
-
1. एक कटोरी में चावल डालें और उन्हें धो लें।
2. अब धुले हुए चावलों को प्रेशर कुकर में डालें।
3. 3 कप पानी डालें।
4. एक टीस्पून नमक डालकर ढक्कन ढक दें।
5. इसमें 2 सीटी लगाएं।
6. तब तक एक प्याज़ लें और उसे ऊपर बीच में से काट दें।
7. इसका छिल्का उतार कर इसे आधा काट दें।
8. जरूरत हो तो इसका सख्त वाला हिस्सा हटा दें।
9. अब इसे पतली लंबी स्ट्रिप में काटें।
10. हरी मिर्च लें और उसे पतला आधा काट दें।
11. अब इसके 2 ईंच के पीस काटें।
12. गाजर लें। इसका ऊपर और नीचे का हिस्सा काट दें।
13. इसका छिल्का उतार दें।
14. इसे आधा काटें और फिर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट दें।
15. शिमला मिर्च लें।
16. अब इसे ऊपर से काटे और अंदर से सारे बीज निकाल लें।
17. सिर्फ आधे शिमला मिर्च को यूज में लें और इसको छोटे छोटे टुकड़ों में काट दें।
18. 1/4 कप धनिया पत्ती लें और उसे बारीक काटकर अलग रख दें।
19. गर्म सॉस पैन में एक टेबलस्पून मक्खन डालें और इसे पिघलने दें।
20. पैन में चाकू से एक के बाद एक अंडे फोड़कर डालें।
21. नमक और पैपर दोनों ही एक टीस्पून डालें।
22. 5 मिनट तक अंडों को चलाएं, जब तक कि वो पक नहीं जाते।
23. अंडे ना जलें इसलिए बीच-बीच में चलाते रहें।
24. इसे कटोरी में डालकर अलग रख दें।
25. अंडे का फ्लेवर बनाए रखने के लिए अब उसी पैन का इस्तेमाल करें।
26. इसमें तेल डालकर इसे गर्म होने दें।
27. इसमें कटी हुई प्याज़ डालें और उसके टुकड़ों को अलग करें।
28. कटी हुई हरी मिर्च और कटी हुई लहसुन की कलियां डालें।
29. एक टीस्पून अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें।
30. अब कटी हुई गाजर डालें और दोबारा मिक्स करें।
31. इसे 2 मिनट तक पकाएं।
32 . इसमें कटी हुई शिमला मिर्च के साथ एक टीस्पून नमक डालें और मिक्स करें।
33. इसे 2 मिनट तक पकाएं और फिर पके हुए चावल इसमें डालें।
34. दोबारा मिक्स करें और दो टीस्पून पैपर पाउडर डालें।
35. दोबारा मक्खन डालें।
36. अब इसमें तले हुए अंडे डालें और मिक्स करें।
37. कटी हुई धनिया पत्ती से इसे गार्निश करें।
38. इसे कटोरी में डालें और गरमागरम सर्व करें।
- 1. इस्तेमाल करने से पहले सारी सब्जियों को अच्छी तरह से धो लें।
- 2. अपनी पसंद के अनुसार आप कोई भी सब्जी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- 3. इस डिश को चाइनीज़ टच देने के लिए शेज़वान सॉस या स्प्रिंग अनियन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- 4. ध्यान रहे, अंडे ताजे होने चाहिए। एग फ्राइड राइस में मक्खन डालना आपकी इच्छा पर निर्भर है।
- सर्विंग साइज़ - 1 कप
- कैलोरी - 313 कैलोरी
- फैट - 2.5 ग्राम
- प्रोटीन - 10 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट - 57.5 ग्राम
- फाइबर - 2.5 ग्राम
स्टेप बाय स्टेप : कैसे बनाएं एग फ्राइड राइस रेसिपी
1. एक कटोरी में चावल डालें और उन्हें धो लें।
2. अब धुले हुए चावलों को प्रेशर कुकर में डालें।
3. 3 कप पानी डालें।
4. एक टीस्पून नमक डालकर ढक्कन ढक दें।
5. इसमें 2 सीटी लगाएं।
6. तब तक एक प्याज़ लें और उसे ऊपर बीच में से काट दें।
7. इसका छिल्का उतार कर इसे आधा काट दें।
8. जरूरत हो तो इसका सख्त वाला हिस्सा हटा दें।
9. अब इसे पतली लंबी स्ट्रिप में काटें।
10. हरी मिर्च लें और उसे पतला आधा काट दें।
11. अब इसके 2 ईंच के पीस काटें।
12. गाजर लें। इसका ऊपर और नीचे का हिस्सा काट दें।
13. इसका छिल्का उतार दें।
14. इसे आधा काटें और फिर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट दें।
15. शिमला मिर्च लें।
16. अब इसे ऊपर से काटे और अंदर से सारे बीज निकाल लें।
17. सिर्फ आधे शिमला मिर्च को यूज में लें और इसको छोटे छोटे टुकड़ों में काट दें।
18. 1/4 कप धनिया पत्ती लें और उसे बारीक काटकर अलग रख दें।
19. गर्म सॉस पैन में एक टेबलस्पून मक्खन डालें और इसे पिघलने दें।
20. पैन में चाकू से एक के बाद एक अंडे फोड़कर डालें।
21. नमक और पैपर दोनों ही एक टीस्पून डालें।
22. 5 मिनट तक अंडों को चलाएं, जब तक कि वो पक नहीं जाते।
23. अंडे ना जलें इसलिए बीच-बीच में चलाते रहें।
24. इसे कटोरी में डालकर अलग रख दें।
25. अंडे का फ्लेवर बनाए रखने के लिए अब उसी पैन का इस्तेमाल करें।
26. इसमें तेल डालकर इसे गर्म होने दें।
27. इसमें कटी हुई प्याज़ डालें और उसके टुकड़ों को अलग करें।
28. कटी हुई हरी मिर्च और कटी हुई लहसुन की कलियां डालें।
29. एक टीस्पून अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें।
30. अब कटी हुई गाजर डालें और दोबारा मिक्स करें।
31. इसे 2 मिनट तक पकाएं।
32 . इसमें कटी हुई शिमला मिर्च के साथ एक टीस्पून नमक डालें और मिक्स करें।
33. इसे 2 मिनट तक पकाएं और फिर पके हुए चावल इसमें डालें।
34. दोबारा मिक्स करें और दो टीस्पून पैपर पाउडर डालें।
35. दोबारा मक्खन डालें।
36. अब इसमें तले हुए अंडे डालें और मिक्स करें।
37. कटी हुई धनिया पत्ती से इसे गार्निश करें।
38. इसे कटोरी में डालें और गरमागरम सर्व करें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.