Just In
- 1 hr ago उन बाहरी खिड़कियों को कैसे करें साफ, जो है आपकी पहुंच से दूर
- 5 hrs ago Aaj Ka Rashifal 24th April: इन राशि वालों को मिलेगा आज भाग्य का पूरा सपोर्ट, बदलेगी इनकी जिंदगी
- 11 hrs ago Happy Birthday Sachin Tendulkar Wishes: अपने फेवरेट सचिन के 51वें जन्मदिन के मौके पर शेयर करें ये संदेश
- 12 hrs ago प्रेग्नेंसी में हाशिमोटो थॉयराइड से जूझ रही है एक्ट्रेस स्मृति खन्ना, इस ऑटोइम्यून बीमारी की वजह जानें
Don't Miss
- News ईरान-पाकिस्तान ट्रेड डील से बौखलाया अमेरिका, प्रतिबंध लगाने की धमकी.. कब तक टिकेगा शहबाज का वादा?
- Finance Bangalore Dry Day: बेंगलुरु में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इन दिनों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें
- Movies युविका चौधरी की प्रेग्नेंसी पर प्रिंस नरूला ने लगाई मुहर? अफवाह है या सच, कर डाला खुलासा!
- Automobiles Hyundai की इस धांसू सेडान पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, शानदार फीचर्स और पावरफुल इंजन से है लैस
- Technology कैसे गूगल लोकसभा चुनाव में गलत जानकारी फैलने से रोक रहा है
- Education MP Board Result 2024 Live: एमपीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट शाम 4 बजे, कैसे करें रिजल्ट चेक
- Travel IRCTC का मानसखंड यात्रा टूर पैकेज, देवभूमि उत्तराखंड के ऐतिहासिक मंदिरों में करें दर्शन
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
एगलैस चॉकलेट केक रेसिपी : घर पर कैसे बनाएं – एगलैस चॉकलेट केक
बाल दिवस पर बच्चों के लिए एगलैस चॉकलेट केक बनाकर उन्हें खुश कर सकते हैं। इस वीडियो में केक बनाने की रेसिपी देखें।
आज बाल दिवस के दिन बच्चों के लिए कुछ खास करना तो बनता है। आज के दिन खास बच्चों के लिए हम लेकर आए हैं एगलैस चॉकलेट केक की रेसिपी। इस केक को घर पर ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है।
बच्चों के लिए ड्राई फ्रूट्स हैल्दी होते हैं। इससे दिमाग तेज होता है और साथ ही ढ़ेर सारी मस्ती करने के लिए एनर्जी भी मिलती है। अगर आप अपने बच्चे को बाहर के खाने से बचाना चाहती हैं तो बेहतर होगा कि आप घर पर ही कुछ स्पेशल बनाएं।
बच्चों को बाहर के बेकरी आइटम्स से दूर ही रखना चाहिए क्योंकि उनमें कई अनहैल्दी चीज़ों का इस्तेमाल किया जाता है। ओवन के अलावा इस केक को प्रेशर कुकर में भी बनाया जा सकता है। इस केक के स्वाद को दोगुना करने के लिए इसमें चॉको चिप्स भी डाल सकते हैं।
तो चलिए जानते हैं कि घर पर कैसे मिनटों में एगलैस चॉकलेट केक बना सकते हैं।
Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: मिठाई
Serves: 8-10
-
मैदा : डेढ़ कप
मिल्क पाउडर : 1 कप
चीनी : 1 कप
कोकोआ पाउडर - 2 टेबलस्पून
ताजा क्रीम : 1 कप
दूध : 1 कप
बेकिंग पाउडर : 1 टेबलस्पून
सोडा :1/2 टेबलस्पून
घी
टॉपिंग के लिए चॉकलेट चिप्स
-
1. एक बड़े बर्तन में मैदा लें।
2. इसमें दूध और चीनी मिलाएं।
3. अब इसमें कोकोआ पाउडर और कॉफी पाउडर डालें।
4. ताजा क्रीम और दूध मिलाएं।
5. स्मूद होने तक इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।
6. अब इसमें बेकिंग पाउडर और सोडा मिक्स करें।
7. स्मूद होने तक इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।
8. बेकिंग ट्रे पर घी लगाएं।
9. इस घोल को घी लगी ट्रे पर डाल दें।
10. इससे पहले ओवन को 10 मिनट के लिए प्री हीट पर रख दें।
11. केक को मोल्ड में डालकर ओवन में 170 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर 45 से 50 मिनट के लिए रख दें।
12. पकने पर इसे ओवन से बाहर निकाल लें।
13. केक के ऊपर चॉकलेट चिप्स डालें।
14. अब केक को वापिस 10 मिनट के लिए ओवन में रख दें।
15. इसके तैयार होने के बाद टूथपिक को केक के बीच में डालें। अगर टूथपिक साफ निकलती है तो इसका मतलब है कि केक पूरी तरह से पक चुका है।
16. केक को मोल्ड में से निकाल लें और 15 मिनट के लिए इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
17. केक को काटकर सर्व करें।
- 1.केक में ताजी क्रीम और मलाई का प्रयोग करें। मक्खन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- 2. इसमें डालडा घी नहीं डाला गया है ताकि ये हल्का रहे।
- 3. घोल में गुठलियां नहीं बननी चाहिए।
- 4· बेकिंग ट्रे पर घी और तेल अच्छी तरह से लगाएं।
- 5. स्टेप्स – कैसे बनाएं एगलैस चॉकलेट केक
- सर्विंग साइज़ - 1
- कैलोरी - 260.8
- प्रोटीन - 3.1g
- कार्बोहाइड्रेट - 40.2g
- शुगर - 25.4g
- फाइबर - 1.8g
बनाने की विधि : एक बड़े बर्तन में मैदा लें।
1. अब इसमें कोकोआ पाउडर और कॉफी पाउडर डालें।
2. ताजा क्रीम और दूध मिलाएं।
3. स्मूद होने तक इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।
4. अब इसमें बेकिंग पाउडर और सोडा मिक्स करें।
5. स्मूद होने तक इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।
6. बेकिंग ट्रे पर घी लगाएं।
7. इस घोल को घी लगी ट्रे पर डाल दें।
8. इससे पहले ओवन को 10 मिनट के लिए प्री हीट पर रख दें।
9. केक को मोल्ड में डालकर ओवन में 170 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर 45 से 50 मिनट के लिए रख दें।
10. पकने पर इसे ओवन से बाहर निकाल लें।
11. केक के ऊपर चॉकलेट चिप्स डालें।
12. अब केक को वापिस 10 मिनट के लिए ओवन में रख दें।
13. इसके तैयार होने के बाद टूथपिक को केक के बीच में डालें। अगर टूथपिक साफ निकलती है तो इसका मतलब है कि केक पूरी तरह से पक चुका है।
14. केक को मोल्ड में से निकाल लें और 15 मिनट के लिए इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
15. केक को काटकर सर्व करें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.