For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एगलैस चॉकलेट केक रेसिपी : घर पर कैसे बनाएं – एगलैस चॉकलेट केक

बाल दिवस पर बच्‍चों के लिए एगलैस चॉकलेट केक बनाकर उन्‍हें खुश कर सकते हैं। इस वीडियो में केक बनाने की रेसिपी देखें।

Posted By: Parul
|
एगलेस चॉकलेट केक की रेसिपी : घर पर कैसे बनाएं एगलेस चॉकलेट केक

आज बाल दिवस के दिन बच्‍चों के लिए कुछ खास करना तो बनता है। आज के दिन खास बच्‍चों के लिए हम लेकर आए हैं एगलैस चॉकलेट केक की रेसिपी। इस केक को घर पर ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है।

बच्‍चों के लिए ड्राई फ्रूट्स हैल्‍दी होते हैं। इससे दिमाग तेज होता है और साथ ही ढ़ेर सारी मस्‍ती करने के लिए एनर्जी भी मिलती है। अगर आप अपने बच्‍चे को बाहर के खाने से बचाना चाहती हैं तो बेहतर होगा कि आप घर पर ही कुछ स्‍पेशल बनाएं।

बच्‍चों को बाहर के बेकरी आइटम्‍स से दूर ही रखना चाहिए क्‍योंकि उनमें कई अनहैल्‍दी चीज़ों का इस्‍तेमाल किया जाता है। ओवन के अलावा इस केक को प्रेशर कुकर में भी बनाया जा सकता है। इस केक के स्‍वाद को दोगुना करने के लिए इसमें चॉको चिप्‍स भी डाल सकते हैं।

तो चलिए जानते हैं कि घर पर कैसे मिनटों में एगलैस चॉकलेट केक बना सकते हैं।

कैसे बनाएं एगलैस चॉकलेट केक
कैसे बनाएं एगलैस चॉकलेट केक | एगलैस चॉकलेट केक वीडियो रेसिपी | एगलैस चॉकलेट केक बनाने का तरीका | एगलैस चॉकलेट केक स्‍टेप बाई स्‍टेप | एगलैस चॉकलेट केक रेसिपी | रिच चॉकलेट केक रेसिपी
कैसे बनाएं एगलैस चॉकलेट केक | एगलैस चॉकलेट केक वीडियो रेसिपी | एगलैस चॉकलेट केक बनाने का तरीका | एगलैस चॉकलेट केक स्‍टेप बाई स्‍टेप | एगलैस चॉकलेट केक रेसिपी | रिच चॉकलेट केक रेसिपी
Prep Time
10 Mins
Cook Time
50M
Total Time
1 Hours0 Mins

Recipe By: मीना भंडारी

Recipe Type: मिठाई

Serves: 8-10

Ingredients
  • मैदा : डेढ़ कप

    मिल्‍क पाउडर : 1 कप

    चीनी : 1 कप

    कोकोआ पाउडर - 2 टेबलस्‍पून

    ताजा क्रीम : 1 कप

    दूध : 1 कप

    बेकिंग पाउडर : 1 टेबलस्‍पून

    सोडा :1/2 टेबलस्‍पून

    घी

    टॉपिंग के लिए चॉकलेट चिप्‍स

Red Rice Kanda Poha
How to Prepare
  • 1. एक बड़े बर्तन में मैदा लें।

    2. इसमें दूध और चीनी मिलाएं।

    3. अब इसमें कोकोआ पाउडर और कॉफी पाउडर डालें।

    4. ताजा क्रीम और दूध मिलाएं।

    5. स्‍मूद होने तक इसे अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें।

    6. अब इसमें बेकिंग पाउडर और सोडा मिक्‍स करें।

    7. स्‍मूद होने तक इसे अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें।

    8. बेकिंग ट्रे पर घी लगाएं।

    9. इस घोल को घी लगी ट्रे पर डाल दें।

    10. इससे पहले ओवन को 10 मिनट के लिए प्री हीट पर रख दें।

    11. केक को मोल्‍ड में डालकर ओवन में 170 डिग्री सेल्‍सियस के तापमान पर 45 से 50 मिनट के लिए रख दें।

    12. पकने पर इसे ओवन से बाहर निकाल लें।

    13. केक के ऊपर चॉकलेट चिप्‍स डालें।

    14. अब केक को वापिस 10 मिनट के लिए ओवन में रख दें।

    15. इसके तैयार होने के बाद टूथपिक को केक के बीच में डालें। अगर टूथपिक साफ निकलती है तो इसका मतलब है कि केक पूरी तरह से पक चुका है।

    16. केक को मोल्‍ड में से निकाल लें और 15 मिनट के लिए इसे ठंडा होने के लिए रख दें।

    17. केक को काटकर सर्व करें।

Instructions
  • 1.केक में ताजी क्रीम और मलाई का प्रयोग करें। मक्‍खन का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं।
  • 2. इसमें डालडा घी नहीं डाला गया है ताकि ये हल्‍का रहे।
  • 3. घोल में गुठलियां नहीं बननी चाहिए।
  • 4· बेकिंग ट्रे पर घी और तेल अच्‍छी तरह से लगाएं।
  • 5. स्‍टेप्‍स – कैसे बनाएं एगलैस चॉकलेट केक
Nutritional Information
  • सर्विंग साइज़ - 1
  • कैलोरी - 260.8
  • प्रोटीन - 3.1g
  • कार्बोहाइड्रेट - 40.2g
  • शुगर - 25.4g
  • फाइबर - 1.8g

बनाने की विधि : एक बड़े बर्तन में मैदा लें।

1. अब इसमें कोकोआ पाउडर और कॉफी पाउडर डालें।

एगलैस चॉकलेट केक रेसिपी

2. ताजा क्रीम और दूध मिलाएं।

एगलैस चॉकलेट केक रेसिपी
एगलैस चॉकलेट केक रेसिपी

3. स्‍मूद होने तक इसे अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें।

एगलैस चॉकलेट केक रेसिपी
एगलैस चॉकलेट केक रेसिपी

4. अब इसमें बेकिंग पाउडर और सोडा मिक्‍स करें।

एगलैस चॉकलेट केक रेसिपी

5. स्‍मूद होने तक इसे अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें।

एगलैस चॉकलेट केक रेसिपी

6. बेकिंग ट्रे पर घी लगाएं।

एगलैस चॉकलेट केक रेसिपी
एगलैस चॉकलेट केक रेसिपी

7. इस घोल को घी लगी ट्रे पर डाल दें।

एगलैस चॉकलेट केक रेसिपी

8. इससे पहले ओवन को 10 मिनट के लिए प्री हीट पर रख दें।

एगलैस चॉकलेट केक रेसिपी

9. केक को मोल्‍ड में डालकर ओवन में 170 डिग्री सेल्‍सियस के तापमान पर 45 से 50 मिनट के लिए रख दें।

एगलैस चॉकलेट केक रेसिपी

10. पकने पर इसे ओवन से बाहर निकाल लें।

एगलैस चॉकलेट केक रेसिपी

11. केक के ऊपर चॉकलेट चिप्‍स डालें।

एगलैस चॉकलेट केक रेसिपी

12. अब केक को वापिस 10 मिनट के लिए ओवन में रख दें।

एगलैस चॉकलेट केक रेसिपी

13. इसके तैयार होने के बाद टूथपिक को केक के बीच में डालें। अगर टूथपिक साफ निकलती है तो इसका मतलब है कि केक पूरी तरह से पक चुका है।

एगलैस चॉकलेट केक रेसिपी

14. केक को मोल्‍ड में से निकाल लें और 15 मिनट के लिए इसे ठंडा होने के लिए रख दें।

एगलैस चॉकलेट केक रेसिपी

15. केक को काटकर सर्व करें।

एगलैस चॉकलेट केक रेसिपी
एगलैस चॉकलेट केक रेसिपी
एगलैस चॉकलेट केक रेसिपी
English summary

एगलैस चॉकलेट केक रेसिपी| कैसे बनाएं एगलैस चॉकलेट केक| रिच चॉकलेट केक रेसिपी| एगलैस चॉकलेट केक बिना आइसिंग रेसिपी के

Eggless chocolate cake is an important recipe both for children and adults. This cake is prepared without eggs and icing in it and yet it tastes the most delicious.
[ 4 of 5 - 112 Users]
Desktop Bottom Promotion