For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

खोया बर्फी रेसिपी : कैसे बनाएं बर्फी मावे के संग

भारतीय पारम्परिक मिठाई, खोया बर्फी को घर पर आसानी से बनाने कि विधि के साथ वीडियों भी।

Posted By: Ankita Mathur
|

खोया यानी कि मावे से बनने वाली बर्फी, भारतीय तीज त्यौहारों में बनाई जाती है। व्रत में भी खाए जाने वाली यह बर्फी आसानी से खोया या फिर कंडेंस्ड मिल्क के साथ भी बना सकते है।

इन दिनों लोग त्यौहारों पर बाहर से मिठाई खरीदने के बजाए घर पर ही बनाना पसंद करते है। आप इस बार घर पर आसानी से इस बर्फी को असानी से ट्राय कर सकते है क्योंकि इसकी सामग्री आसानी से मिल जाती है और यह झटपट तैयार हो जाती है।

इसलिए आज हम यहां आपको इस खास और सरल बर्फी कि रेसिपी स्टेप बाई स्टेप शेयर करेंगे। इतना ही नहीं आप चाहे तो यहां दिए जा रहें वीडियों की सहायता भी ले सकते है।

खोया बर्फी रेसिपी वीडियो

खोया बर्फी रेसिपी
खोया बर्फी रेसिपी। कैसे बनाएं खोया बर्फी। दूध खोया बर्फी रेसिपी।
Prep Time
10 Mins
Cook Time
20M
Total Time
30 Mins

Recipe By: मीना भंडारी

Recipe Type: मिठाई

Serves: 10 पीस

Ingredients
  • स्वीटेंड कंडेस्ड मिल्क (मिल्कमेड) - 180 ग्राम

    खोया - 200 ग्राम

    घी - ग्रीस करने के लिए

    पिस्ता (छिले हुए और कटे हुए) - 6-8 पीस

    बादाम (कटे हुए) - 6-8 पीस

    इलायची पाउडर - 1 टी स्पून

Red Rice Kanda Poha
How to Prepare
  • 1. एक गर्म कढ़ाई में धीमी आंच पर 2 मिनिट तक खोया पकाएं।

    2. जब यह धीरे-धीरे पिघले लगे तब इसमें कंडेंस्ड मिल्क मिलाए।

    3. अब इसमें अच्छे से इलायची पाउडर मिलाए।

    4. गुठले ना बनें, इसके लिए इसे लगातार ​हिलाते रहें।

    5. यह मिक्सचर धीरे-धीरे गाढ़ा होने लगेगा, साथ ही यह बहुत मुलाय भी हो जाएगा और कढ़ाई के किनारे छोड़ देगा।

    6. इतने में आप एक प्लेट में घी लगाकर उसे ग्रीस यानी कि चिकना कर तैयार कर लें। साथ ही कढ़ाई का मिक्सचर इसी प्लेट में फैला दें।

    7. अब इस मावे के मिक्सचर को अच्छे से समतल कर, इस पर पिस्ता और बादाम ​बुरके।

    8. एक बार जब यह ठंडा हो जाए, तो इसके बराबार के टूकड़े काट लें।

Instructions
  • 1. आप चाहे तो घर पर भी खोया बनाने के लिए फूल क्रीम दूध का भी इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए धीमी आंच पर दूध को उबाली दे रहें, जब तक कि वह गाढ़ा न हो जाए।
  • 2. कंडेंस्ड मिल्क कि जगह आप चाहे तो, गाढ़ी क्रीम और चीनी का इस्तेमाल कर सकती है।
  • 3. अच्छे स्वाद के लिए आप इसमे केसर भी यूज कर सकती है।.
Nutritional Information
  • सर्विंग साइज - 1 पीस
  • कैलोरीज - 125 cal
  • फैट - 5.32 ग्राम
  • प्रोटीन - 3.01 ग्राम
  • कार्बोहाइड्रेट्स - 17.08 ग्राम
  • शुगर - 15.51 ग्राम
  • फाइबर - 0.2 ग्राम
  • आयरन - 1 प्रतिशत
  • विटामिन A - 2 प्रतिशत

बनाने की विधि

1. गर्म कढ़ाई में खोया डालकर, 2 मि​निट तक धीमी आंच पर पकाए।

खोया बर्फी रेसिपी : कैसे बनाएं बर्फी मावे के संग
खोया बर्फी रेसिपी : कैसे बनाएं बर्फी मावे के संग

2. जब यह हल्का सा पिघलने लगे तो, इसमें कंडेंस्ड मिल्क मिलाए।

खोया बर्फी रेसिपी : कैसे बनाएं बर्फी मावे के संग
खोया बर्फी रेसिपी : कैसे बनाएं बर्फी मावे के संग

3. अब इस मिक्सचर में, इलायची पाउडर अच्छे से मिक्स करें।

खोया बर्फी रेसिपी : कैसे बनाएं बर्फी मावे के संग

4. लगातार हिलाते रहें, ताकि गुठले न बनें।

खोया बर्फी रेसिपी : कैसे बनाएं बर्फी मावे के संग

5. अब मिक्सचर गाढ़ा होने के साथ ही मुलायम होकर कढ़ाई के किनारे छोड़ने लगेगा।

खोया बर्फी रेसिपी : कैसे बनाएं बर्फी मावे के संग

6. इसी बीच आप एक प्लेट में घी लगाकर अच्छे से चिकना कर, तैयार मिक्सचर को उसमें फैला दें।

खोया बर्फी रेसिपी : कैसे बनाएं बर्फी मावे के संग
खोया बर्फी रेसिपी : कैसे बनाएं बर्फी मावे के संग

7. अब इसे अच्छे से समतल कर, उपर से पिस्ता और बादाम बुरके।

खोया बर्फी रेसिपी : कैसे बनाएं बर्फी मावे के संग

8. एक बार जब यह ठंडा हो जाए तो इसे बराबर हिस्सों में काट लें।

खोया बर्फी रेसिपी : कैसे बनाएं बर्फी मावे के संग
खोया बर्फी रेसिपी : कैसे बनाएं बर्फी मावे के संग
English summary

खोया बर्फी रेसिपी। कैसे बनाएं खोया बर्फी। दूध खोया बर्फी रेसिपी।

Khoya barfi is a traditional Indian sweet that is prepared for all festive seasons. It is made from khoya and condensed milk with nuts and cardamom powder added to it. These barfis can be eaten during the fasting days or vrats, as it is made from khoya.
[ 3.5 of 5 - 93 Users]
Desktop Bottom Promotion