For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

क्रिसमस हो या न्‍यू ईयर, बनाएं हनी रोस्‍टेड वेज चिकन

आज हम आपको वीडियो के जरिये सिखाएंगे कि इसे बनाते कैसे हैं। इसको बनाने में बिल्‍कुल भी ज्‍यादा समय नहीं लगता और आप क्रिसमस पार्टी को भी मिस नहीं करेंगी। तो आइये जानते हैं कैसे करते हैं इसकी तैयारी।

|

किसमस या न्‍यू ईयर पर यार-दोस्‍तों के साथ मौज मस्‍ती मारने का मजा ही कुछ और होता है। आप चाहें तां इस दिन को और भी मजेदार बना सकती हैं। आप इस दिन महमानों का स्‍वागत उनके लिये हनी रोस्‍टेड वेजिटेबल चिकन बना कर, कर सकती हैं।

Order Food from Faasos! Get 50% Off on Order*

आज हम आपको वीडियो के जरिये सिखाएंगे कि इसे बनाते कैसे हैं। इसको बनाने में बिल्‍कुल भी ज्‍यादा समय नहीं लगता और आप क्रिसमस पार्टी को भी मिस नहीं करेंगी। तो आइये जानते हैं कैसे करते हैं इसकी तैयारी।

कितने- 4
तैयारी में समयस- 20 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-

  • बटरनट सक्‍वॉश- 100 ग्राम
  • फेनल रूट- 1
  • शकरकंद-1
  • अस्‍परैगस- 4
  • ब्रॉक्‍ली- थोड़ी सी
  • छोटी लाल प्‍याज- 2
  • जैतून तेल- 4 चम्‍मच
  • गाजर- 4
  • रोजमैरी- 2-3 गुच्‍छे
  • चिकन- 800 ग्राम
  • नमक- स्‍वादअनुसार
  • शहद- 100 एमएल
  • लहसुन- 5-6 कलियां
  • सरसों- 1/2 चम्‍मच
  • काली मिर्च- 1 चम्‍मच
  • नींबू का रस- 2 चम्‍मच

 1.

1.

पहले स्‍टेप में हम चिकन को मैरीनेट करेंगे। जिसके लिये एक कटोरे में सरसों का पेस्‍ट, जैतून तेल, शहद, लहसुन, नमक और काली मिर्च मिलाएं।

2.

2.

अब इसमें रोजमैरी और चिकन मिला कर मैरीनेट करें। फिर इसे एक घंटे के लिये किनारे रख दें। अब एक बेकिंग ट्रे लें, उसे अच्‍छी तरह से ऑलिव ऑइल से ग्रीस करें। उसमें नमक, शहद, लहसुन कटी हुई और काली मिर्च मिक्‍स करें।

3.

3.

अब ट्रे में सभी कटी सब्‍जियां डालें और उसे मैरीनेट करें। फिर इसमें मैरीनेट किया हुआ चिकन मिलाएं और सभी चीजों को ओवन में 20-25 मिनट तक 220 ड्रिगी सेल्‍सियस पर बेक करें।

4.

4.

आपका हनी रोस्‍टेड चिकन और वैजी सर्व करने के लिये बिल्‍कुल तैयार है।

यह डिश देखने में बेहद रंगीन लगेगी और क्रिसमस सेलिब्रेशन या फिर न्‍यू ईयर की रात पर इसे आराम से बना कर महमानों को सर्व किया जा सकता है। और हां इसके साथ रेड वाइन सर्व करना ना भूलें।

English summary

Honey Roasted Vegetable Chicken [Video]

This new year and christmas try this delicious honey roasted vegetable chicken recipe. This is the most easiest and tastiest reicpe.
Desktop Bottom Promotion