For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

गर्मियों में बहुत ही फायदेमंद है मैंगो मूस, शिल्पा शेट्टी ने शेयर की रेसिपी

Posted By:
|

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस को बनाएं रखने के लिए योग के साथ साथ हेल्दी डाइट लेती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस योग और हेल्दी रेसिपी शेयर करती रहती हैं। वहीं गर्मियों को सीजन शुरु हो चुका है। इस मौसम को आम का सीजन भी कहा जाता है। गर्मियों में आम का सेवन करना हर किसी को पसंद होता है। एक्ट्रेस ने हाल ही में मैंगो मूस की रेसिपी शेयर की है। रेसिपी शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- फलो का राजा आम का मौसम वापस आ गया है। मैं मौसमी फलों का अधिक से अधिक सेवन करती हूं। मुझे सभी फल पसंद है लेकिन आम मुझे बहुत पसंद है। आम में फाइबर पाया जाता है जो कि पाचन में के लिए बहुत ही अच्छा होता है। आज मैं आपके साथ यम्मी, हेल्दी और शुगर फ्री मैंगो मूस की रेसिपी शेयर करना चाहती हूं।

Mango Mousse Recipe

मैंगो मूस टेस्टी होने के साथ साथ बीटा कैरोटीन से भरपूर है, जो कि आंखों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। आम में विटामिन ए, सी पाया जाता है जो कि स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आप इस तरह घर पर बनाएं हेल्दी और शुगर फ्री मैंग मूस।

Mango Mousse Recipe

मैंगो मूस बनाने का तरीका
एक पका हुआ आम
आधा कप लो फैट क्रीम
एक चम्मच शहद या मैपल सीरप

एक बाउल में लो फैट क्रीम डालकर इसे अच्छे से फेंट लें। आप आम की प्यूरी बना लें। फेंटी हुई क्रीम में आम की प्यूटी डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें। तैयार मिश्रण को गिलास में डालकर फ्रिज में रख दें। 20 से 30 मिनट बाद गिलास में शहद या मैपल सीरप डालकर इसे सर्व करें।

आम खाने के फायदे
आम में फाइबर पाया जाता है जो कि पाचन के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। आम में पाया जाने वाला विटामिन सी, ए स्किन को चमकदार और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। आम में पाए जाने वाला बीटा कैरोटीन आंखों को हेल्दी बनाएं रखने में मदद करता है

जानिए कूल-कूल रोज़ लस्सी बनाने का आसान तरीका

English summary

Shilpa Shetty Share Mango Mousse Recipe In Hindi

Actress Shilpa Shetty Share Mango Mousse Recipe In Hindi. Read On.
[ of 5 - Users]
Desktop Bottom Promotion