For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सर्दियों में शरीर गर्म करने के लिये खाएं बादाम और तिल की चिक्‍की

लोहड़ी तो चली गई मगर ठंड अभी बाकी है। ऐसे में शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिये आप बादाम और तिल की चिक्‍की बना सकती हैं। आज हम आपको इसकी रेसिपी बनाना सिखाएंगे, जिसे जरुर ट्राई कीजियेगा।

|

लोहड़ी तो चली गई मगर ठंड अभी बाकी है। ऐसे में शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिये आप बादाम और तिल की चिक्‍की बना सकती हैं। आज हम आपको इसकी रेसिपी बनाना सिखाएंगे, जिसे जरुर ट्राई कीजियेगा।

KFC Wednesday Specials! Get Upto 15% Cashback on Food Orders*

बादाम और तिल में काफी सारा पोषण होता है, जिसे आपको खुद तो खाना ही चाहिये और साथ में अपने बच्‍चों को भी खिलाना चाहिये।

यह काफी टेस्‍टी होती है इसलिये अगर आप इसे एक बार खाएंगे तो बार बार खाने की इच्‍छा जरुर करेगी। अब आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि -

Almond Til Chikki

तैयारी में समय- 5 मिनट
बनाने में समय- 25 मिनट

सामग्री-

  • 1/2 कप काली तिल
  • 1/4 कप पावडर किया गुड
  • 1/2 कप बारीक कटे बादाम
  • 2 चम्‍मच घी

बनाने की विधि-

  1. सबसे पहले एक पैन पर तिल को कुछ मिनट के लिये हल्‍का भूरा होने तक भून लें।
  2. एक बार हो जाने पर इसे एक प्‍लेट पर निकाल कर रखें और यही विधि बादाम के साथ करें।
  3. अब एक प्‍लेट में घी लगा लें और उसे किनारे रख दें।
  4. उसके बाद पैन में थोड़ा सा घी गरम करें और उसमें गुड मिलाएं।
  5. जब गुड पिघल जाए तब आंच धीमी कर दें और उसमें तिल तथा बादाम मिक्‍स कर दें।
  6. अब पूरे मिश्रण को घी लगाई हुई प्‍लेट पर डाल दें और उसे फैला दें।
  7. अब इसे ठंडा होने दें और फिर इसे थोड़ा ठंडा होने पर चाकू से मन पसंद आकार में काट लें।

English summary

Almond Til Chikki recipe for winters

Try this Almond Til Chikki loaded with nutritional properties that can be prepared on festivals like Makarsakranti and Lohri.
Desktop Bottom Promotion