For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

जानिये घर पर कैसे बनाएं vegetarian sushi!

हालांकि सुशी एक जापानी और नॉन वेजिटेरियन डिश हैं, यहां आज हम आपको वेज सुशी बनाने का तरीका बता रहे हैं।

|

सुशी एक जापानी डिश है जिसे अब पूरी दुनिया में बहुत पसंद किया जाता है। आपने रेस्टोरेंट में कई तरह के सुशी मिलते हुए देखे होंगें और मुख्य रूप से इनमें उबले हुए चावल, सिरका और सीफ़ूड का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपको चटपटी चीजें बहुत पसंद है तो निश्चित तौर पर यह डिश आपको पसंद आयेगी। हालांकि सुशी एक नॉन वेज डिश है लेकिन अगर आप वेजिटेरियन हैं और इस डिश का स्वाद चखना चाहते हैं तो हम आपको इसकी वेजिटेरियन रेसिपी बता रहे हैं।

इसकी सबसे ख़ास बात यह है कि इसे खाने के लिए आपको बाहर रेस्टोरेंट नहीं जाना पड़ेगा बल्कि आप घर पर ही इसे आसानी से बना सकते हैं। आइये जानते हैं वेजीटेरियन सुशी बनाने की रेसिपी

shushi

image source

सामग्री :

  • चार कप सुशी राइस (पके हुए)
  • आधा कप चीनी
  • एक कप सिरका
  • कटी हुई सब्जियां ( एवोकैड़ो, गाजर, शिमला मिर्च और अपनी पसंद की सब्जियां)
  • नोरी शीट्स ( यह जापान में उगाये जाने वाला एक तरह का सीवीड है जिसे आप खा भी सकते हैं। इसे सुखाकर शीट के रूप में बदल दिया जाता है और इसे सुशी रोल्स के बेस के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। आप इसे किसी भी सुपरमार्केट से खरीद सकते हैं)

बनाने की विधि:

  • उबले हुए चावल और सिरके को आपस में मिला लें। इस बात का ध्यान रखें कि मिलाते समय ये दोनों गर्म हों जिससे ये आपस में अच्छे से मिल जायें। इसे एक साथ मिलाकर अलग रख दें।
  • एक नोरी शीट बिछाएं और उसपर चावल की एक परत डालें। इसे ऐसे फैलाएं जिससे किनारों पर जगह बची रहे। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर किनारों पर गैप नहीं होगा तो रोल करते समय चावल हर तरफ से बाहर गिरने लगेगा।
  • अब कटी हुई सब्जियों को ठीक बीच में रखें।
  • अब सुशी को एक तरफ से रोल करते हुए अंत तक पूरा रोल करें।
  • इसे दबाते हुए अच्छे से रोल करें और अंत में थोडा सा पानी डालकर इसे चिपका दें जिससे रोल खुले नहीं।
  • अब इस रोल को 1.5 इंच के टुकड़ों में काट लें। काटते समय चाक़ू भिगोकर रखें जिससे उसमें चावल चिपके नहीं।
  • हम इससे जुड़ा एक वीडियो भी यहां शेयर कर रहे हैं जिससे आपको बनाने में और मदद मिलेगी।

Read more about: वेज veg
English summary

how to make vegetarian sushi at home

Sushi is a Japanese delicacy which is loved all across the world. There are many types of sushi. Here's how you can make vegetarian sushi:
Story first published: Thursday, June 29, 2017, 15:40 [IST]
Desktop Bottom Promotion