For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ऐसे बनाएं कुरकुरी और पौष्टिक मिसी रोटी

सालभर मिलने वाली मिस्‍सी रोटी का स्‍वाद ही कुछ और होता हैं। आइए जानते है कैसे बनाई जाती हैं मिसी रोटी।

|

यह रोटियां राजस्थानी भोजन का आम भाग है और कभी-कभी इनके आटे में मेथी या धनिया मिलाकर विकल्प बनाए जाते हैं। ठंड के मौसम को छोड़कर, इन रोटियों को सालभर बनाया जाता है, क्योंकि ठंड में बाजरे की रोटी को चुना जाता है। इन्हें तीखी सब्ज़ी या चटपटी लौंजी के साथ परोसकर स्वादिष्ट व्यंजन बनाएंं।

Missi Roti

सामग्री

  • 1 कप गेहूं का आटा
  • आध्‍ाा कप बेसन
  • आध्‍ाा टी-स्पून अजवायन
  • एक टी-स्पून ज़ीरा
  • एक चुटकी हींग
  • नमक स्वादअनुसार
  • 4 टी-स्पून पिघला हुआ घी
  • गेहूं का आटा , बेलने के लिए
  • पिघला हुआ घी , पकाने के लिए


विधि

  • सभी सामग्री को एक गहरे बाउल में मिला लें और ज़रुरत अनुसार पानी का प्रयोग कर सख्त आटा गूंथ ले।
  • आटे को 10 भाग में बांट लें।
  • थोड़े सूखे आटे का प्रयोग कर, प्रत्येक भाग को 100 मिमी। (8") व्यास के गोल आकार में बेल लें।
  • एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और थोडे घी का प्रयोग कर, प्रत्येक रोटी को दोनो तरफ से सुनहरा होने तक पका लें।
  • गरमा गरम परोसें।

Read more about: veg bread वेज ब्रेड
English summary

Rajasthani Missi Roti recipe

Missi Rotis are eaten throughout the year except in the winters when bajra rotis are preferred.
Story first published: Tuesday, June 20, 2017, 15:55 [IST]
Desktop Bottom Promotion