For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

लड़कों को पसंद ना आने वाली लड़कियों की 8 आदतें

By Super
|

लड़कियों की तरह, लड़कों को भी लड़कियों की ढ़ेर सारी आदतें नापसंद होती हैं तथा हम लड़कियों को इनके बारे में पता भी नहीं होता! क्या आप सोचती हैं कि ज़्यादा परफ्यूम लगाने से व हर समय अपने पुराने प्रेमी के किस्सों को सुना कर आप लड़कों को अपनी ओर आकर्षित कर सकती हैं?

ये लड़कों को पसंद ना आने वाली सबसे बडी बातें हो सकती हैं और शायद आपको इस बात का कोई अंदाज़ा भी ना हो! तो लड़कियों, क्या आप अव्वल दर्जे की कुछ नापसंदीदा आदतों के बारे में जानें के लिए तैयार हैं, जिनके बारे में अब तक आप अंजान थी!


 1 लंबे नाखून

1 लंबे नाखून

आप शायद सोचती होंगी कि आपके लंबे-लंबे नाखून बहुत आकर्षक दिखते हैं, जब की वास्तव में यह लड़कों की सबसे बडी नापसंदीदा आदतों में से एक है। लड़कों को लंबे नाखून पसंद नहीं आते और अगर आप लंबे नाखून रखेंगी, तो वास्तव में एक दूसरे के साथ एकांत में वक्त बिताते समय ये लंबे नाखून उन्हें चुभ सकते हैं। इसलिए लड़कियों, लंबे नाखूनों के बजाय छोटे तथा आकर्षक नाखून रखें!

2 ज़्यादा परफ्यूम लगाना

2 ज़्यादा परफ्यूम लगाना

भले ही आपको अपने परफ्यूम की खुशबू बहुत पसंद हो और आपके पार्टनर को भी इसकी धीमी-धीमी खुशबू पसंद आती हो, अगर आप इतना ज़्यादा परफ्यूम स्प्रे करेंगी कि आपके घर से जाने के बाद भी उसे आपके परफ्यूम की महक आए तो यह एक अच्छी बात नहीं होगी।

3 उग्रता

3 उग्रता

लड़कियों के उग्र स्वभाव से लड़कों को नफरत होती है। आप का लगातार उनसे चिपके रहना तथा यह जताना कि आप उनके बिना नहीं रह सकते, उन्हें अपना आपा खोने पर मजबूर कर सकता है। लड़कों को स्वतंत्र एवं जरुरत पडने पर लड़कों की मदद लेने वाली लड़कियां पसंद आती हैं।

4 मौन रहना

4 मौन रहना

आप सोचती होंगी कि कई बार आपका मौन रहना भी उन्हें प्यारा लग सकता हैं, जब की असल में लड़कों को राय देने वाली या समझदार लड़कियां ज़्यादा पसंद आती हैं। अगर आपको चर्चा के विषय के बारे में कुछ पता हो, तो बोल कर अपनी बात को उनके सामने रखें!

5 अपने पुराने प्रेमी के किस्से सुनाना

5 अपने पुराने प्रेमी के किस्से सुनाना

आपके पुराने प्रेमी के किस्सों से आपके पार्टनर को गुस्सा आ सकता है। अगर आप अभी भी अपने पहले प्रेमी से मोहब्बत करती है, तो किसी और के साथ रहना एक अच्छा विचार नहीं होगा। अगर आप लगातार अपने पुराने प्रेमी की ही बाते करती रहती हैं, तो आपको अपनी इस आदत के पीछे छुपे कारण का पता लगाना होगा।

6 रुखा स्वभाव

6 रुखा स्वभाव

अंत में, हम जिन नापसंदीदा गुणों के बारे में बात करने जा रहे हैं वो हैं लड़कियों का रवैया एवं उनका रुखा स्वभाव! सामान्य रुप में, लड़कों को अपने आसपास के लोगों के साथ रुखापन रखने वाली लड़की या बुरे व्यवहार वाली लड़की कभी पसंद नहीं आती।

7 चुगली करना

7 चुगली करना

अगर आपका पार्टनर आपको अन्य किसी लड़की की चुगली करते हुए सुन ले, तो शायद आप उनकी नज़रों में गिर सकती हैं। भले ही आप जो कह रही हों वो सच हो, लेकिन इसका प्रभाव नकारात्मक हो सकता है। आप नहीं चाहेंगी कि वो आपको एक बुरी लड़की के तौर पर देखे। बल्कि आप चाहेंगी कि वो आपको एक सुंदर एवं अद्भुत लड़की के तौर पर देखें, जोकि आप वास्तव में हैं।

 8 उसे बदलने की कोशिश करना

8 उसे बदलने की कोशिश करना

एक पुरुष हमेशा चाहेगा कि आप उन्हें उनके असली गुणों के साथ अपनाएं। अगर आप उनके साथ घूमने-फिरने का निर्णय लेती है और बाद में उनके व्यक्तित्व को या उनके रुप-रंग को बदलने की कोशिश करेंगी, तो वे स्वयं को आपके लायक महसूस नहीं करेंगे। इस प्रकार आप केवल उनके अहंकार को ठेस पहुंचाएंगी। अगर आपको वे पसंद नहीं हैं, बजाय उन्हें बदलने के अपने लिए किसी और को ढ़ूंढे

English summary

8 Huge Turn-Offs for Guys Girls Don't Know about

Just like with girls, there are tons of turn-offs for guys that we girls might not know about! Do you think that being perfumed up and talking about your ex all of the time are attractive? These could be huge turn-offs for guys that you might not even know about!
Story first published: Thursday, August 7, 2014, 18:26 [IST]
Desktop Bottom Promotion