Just In
- 2 min ago प्रेग्नेंसी में ब्राउन डिस्चार्ज होना नॉर्मल है या मिसकैरेज की तरफ इशारा, जानें यहां
- 1 hr ago सफेद कपड़ों पर पड़ गए है पीले दाग, तो लांड्री में बेकिंग सोडा का यूं करें इस्तेमाल
- 1 hr ago DIY Mosquito Repellent : मच्छरों के काटने से बच्चे का हो गया बुरा हाल, बचाने के लिए करें ये काम
- 2 hrs ago चेहरे का आकार बता सकता है कैसे इंसान हैं आप, यकीन नहीं होता तो ये टेस्ट आजमाकर देख लें
Don't Miss
- News MP Board: भोपाल में चाय वाले के लड़के ने किया 12वीं क्लास में टॉप, बताया कैसे मैथ-साइंस में प्राप्त की सफलता
- Movies अंकिता लोखंडे के बाद अब इस टीवी एक्ट्रेस की डोली हुई तैयार, दिल्ली में हुई सगाई तो BF ने किया ये काम
- Automobiles भारत में लॉन्च हुई 2024 Jeep Wrangler Facelift, शानदार डिजाइन और धांसू फीचर्स से है लैस, जानें कीमत?
- Technology Refrigerator Under 15000: इन 5 टॉप ब्रांड्स के फ्रिज बेहद कम दाम में लाएं घर, यहां जानें कीमत
- Education MP Board Sehore Toppers List 2024: सीहोर जिले के 10वीं, 12वीं के टॉपर छात्रों की सूची
- Finance Public Provident Fund Account: क्या आपको चाहिए 1 करोड़ रुपए का तगड़ा फंड? बस 5 मई से पहले ऐसे करना होगा निवेश
- Travel DGCA ने पेरेंट्स के साथ सफर कर रहे 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बदला नियम, जाने यहां
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
रिलेशनशिप में क्यों ज़रूरी होता है सेक्स?
इंसानों के लिए सेक्स को सबसे ज़्यादा सुख देने वाली अनुभूति माना जाता है। महिला और पुरूष दोनों के लिए इसका एहसास और मायने अलग होते हैं। दोनों ही इससे संतुष्ट होते हैं लेकिन उनकी सोच अलग होती है। किसी भी रिश्ते में लवमेकिंग बहुत ज़रूरी होता है, इससे आपको कई भावनात्मलक लाभ मिलते हैं और तनाव भी दूर हो जाता है। साथ ही आप अपने आपको किसी के बहुत करीब पाते हैं, उस पर भरोसा करने लगते हैं और प्रेम भी। जब आप अपने पार्टनर के साथ लवमेकिंग करते हैं तो आपका उनके साथ कनेक्शन बहुत गहरा हो जाता है।
क्यों होता है सेक्स इतना ज़रूरी?
अपने पार्टनर के साथ फिजिकली कनेक्शन होने पर आप सहज हो जाते हैं और मन में आने वाली भावनाएं भी बहुत सकारात्मक हो जाती हैं। सेक्स एक खूबसूरत संबंध है। उस क्षण आप अपने सारे ग़म या शिकवे को भुलाकर सिर्फ किसी एक के हो जाते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको कुछ कारणों को बताने जा रहे हैं कि एक रिलेशनशिप में सेक्स इतना ज़रूरी क्यों होता है।
1. कनेक्शन
लवमेकिंग से आपका अपने पार्टनर के साथ गहरा कनेक्शन बन जाता है। फिजिकल कनेक्शन, अंतरंगता का सबसे ऊंचा स्तर होता है। किसी के साथ जिस्मानी रिश्ते होने से आप उसके साथ एक मानसिक कनेक्शन बना लेते हैं और ये कनेक्शन बेडरूम तक ही नहीं बल्कि पूरी जिदंगी पर असर डालता है। सेक्सुअल रिलेशन, रिश्ते में नयापन लाता है और उसे जीवंत रखता है। ये समय के साथ कम नहीं होता है, यदि आप दोनों के बीच हमेशा से उतना ही प्यार बरकरार रहता है। सेक्स करने से बनने वाले कनेक्शन में आप संकोच नहीं बल्कि प्रेम करते हैं।
2. तनाव मुक्त
लवमेकिंग करने से आप तनाव मुक्त हो जाते हैं। कभी भी गौर करें कि सेक्स के बाद आपको हैप्पी फील होता है और चिंता व उलझन कहीं दूर भाग जाती है। पार्टनर के साथ लवमेकिंग जीवन का अहम हिस्सा है जो स्ट्रेस फ्री रहने का राज़ भी है। अगर आप रिश्ते में बोझिलता महसूस करते हैं तो लवमेकिंग इसका एक हल है। ये आपके रिश्ते में नयी ऊर्जा ला देता है और मज़बूती प्रदान करता है।
3. कम्यूनिकेट करने का ज़रिया
लवमेकिंग भी बातचीत का एक तरीका है। ये आपके रिश्ते में आई चुप्पी को तोड़ देता है और उसमें नए रंग भर देता है। कई बार जब आप अपनी बातें या फैंटेसी शेयर नहीं कर पाते हैं तो सेक्स ही वो ज़रिया होता है जिससे आप अपनी बातें पार्टनर से शेयर करते हैं। इस तरह आप दोनों के बीच सीक्रेट टॉक की बॉन्डिंग बन जाती है। इस प्रॉसेस में दो बॉडी के मिलने के साथ-साथ दो मन या यूं कहें कि दो आत्माएं भी मिलती हैं। ये इच्छाओं को पूरा करने का एक रास्ता है।
4. नींद आने में सहायक
सेक्स एक अच्छी एक्सरसाइज होती है जिसमें अचानक से कई कैलोरी बर्न हो जाती है, साथ ही आप टेंशन फ्री और रिफ्रेश हो जाते हैं जिसकी वजह से अच्छी नींद आती है। सेक्स के बाद आने वाली नींद बहुत गहरी होती है। ऐसा शरीर में ऑक्सीटोन के निकलने के कारण होता है जोकि आपके आसपास पॉजिटिविटी ला देती है और आप शांत महसूस करते हैं।
5. खुश करना
सेक्स आपको खुश कर देता है। जो कपल्स हफ्ते में दो से तीन बार सेक्स करते हैं वो अन्य जोड़ों के मुकाबले कहीं ज्यादा हैप्पी रहते हैं। आप उनके चेहरे और पर्सनालिटी में भी वो ग्लो देख सकते हैं।
6. हारमोन्स को बैलेंस रखने में सहायक
सेक्स करने से आपके हारमोन्स संतुलित रहते हैं। सेक्सुअली सक्रिय रहने से आपका शरीर शांत और मन निश्चिन्त रहता है। साथ ही शरीर में हैप्पी हारमोन्स भी निकलते हैं। इसे करने से डिप्रेशन, तनाव, टेंशन भी दूर हो जाती है। साथ ही फर्टिलिटी की समस्या भी दूर होती है।
सेक्स करने से कई बार आपके लेट पीरियड भी समय पर आ जाते हैं। आप खुद को हैप्पी और मोटिवेटेड फील करते हैं। हर मानव को एक उम्र के बाद इसकी आवश्यकता पड़ती है ताकि वो अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाएं रख सकें। ये एक नेचुरल प्रक्रिया है जिसमें शर्म या घिन जैसी कोई बात नहीं है। सोशल टैबु अर्थात सामाजिक बंधनों की वजह से लोग इस पर खुलकर बात करना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन ये शरीर और मन के लिए आवश्यक होता है।