Just In
- 39 min ago Suhana Khan Beauty Tips : खुल गया सुहाना खान की खूबसूरती का राज, बेदाग त्वचा के लिए रखती हैं ऐसे ख्याल
- 3 hrs ago गर्मी में पेट को शांत रखता है यूपी-बिहार का सन्नाटा रायता, ये हैं फायदे और बनाने का तरीका
- 3 hrs ago Mangal Gochar 2024: ग्रहों के सेनापति मंगल ने किया मीन राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों के लिए शुरू हुआ बुरा समय
- 4 hrs ago मूंछों की वजह से 10वीं टॉपर का बना मजाक, इस बीमारी से लड़कियों के फेस उगते है बाल
Don't Miss
- News Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 23 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- चेन्नई vs लखनऊ
- Movies sherlyn chopra ने टॉयलेट पेपर से बनाई ड्रेस, लोग बोले- अब सभी को उर्फी जावेद बनना है...
- Travel आजाद भारत का एक रेलवे ट्रैक, जिसपर भारत नहीं आज भी अंग्रेजों का है कब्जा, क्यों?
- Finance Pradhanmantri Shram Yogi Mandhan Yojana: हर महीने मजदूरों को मिलेगी 3 हजार रुपए पेंशन, जानिए पूरा प्रोसेस
- Education Jharkhand JPSC Pre Result 2024: झारखंड जेपीएससी सीसीई प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2023 जारी, करें PDF डाउनलोड
- Automobiles चिलचिलाती गर्मी में लखनऊ ट्रैफिक पुलिस को मिला खास हेलमेट, अब और एक्शन में नजर आएगी पुलिस
- Technology भारत में लॉन्च हुआ Redmi Pad SE टैबलेट, कीमत से लेकर जाने सारी जानकारी
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
कैसे रिश्तों में खुलापन एक दूसरे को समझने में मदद करता है
किसी भी रिश्ते को अगर सफल बनाना है तो उसमें दोनों में से किसी एक पार्टनर को तो खुलापन या भेद्यता दिखानी ही पड़ती है। कई बार लोग इसे उस इंसान की कमज़ोरी समझ बैठते हैं। किसी की भावनाओं को जानकर आप उस इंसान की आत्मा तक पहुंच सकते हैं और यही रिश्तों में समझदारी का मूल मंत्र है।
क्या होता है जब आप दिखाते हैं खुलापन
इसमें हम बाहरी दुनिया को अपने अंदर के इंसान से रूबरू करवाते हैं। जब आप किसी को अपनी ज़िंदगी में लाते हैं तो आपको उसे अपने अंदर छिपे असल इंसान से ज़रूर मिलवाएं। अपने अंदर का खुलापन उन्हें दिखाएं।
जब आप किसी को समझने लग जाएं तो उन्हें बताएं कि आप उनके लिए क्या फील करते हैं और आप क्या चाहते हैं। आपको किन चीज़ों से डर लगता है या आपके लिए क्या ज़रूरी है और वो क्या बात है जो आपने कभी किसी से नहीं कही।
खुलापन दिखाने पर रिलेशनशिप में मदद मिलती है
इससे रिलेशनशिप में बहुत मदद मिलती है। इसके ज़रिए दोनों पार्टनर्स के बीच आपसी विश्वास बढ़ता है और उनका रिश्ता दस गुना ज़्यादा मज़बूत हो जाता है। इस प्यार में बस भरोसा और एक-दूसरे के लिए सम्मान होता है। अगर कोई आपको गहराई से जानता होगा तो वो आपसे कभी दूर नहीं जाएगा। ये संबंध कहीं ना कहीं उस असुरक्षा और डर से ही शुरु होता है जो आपने शुरुआत में दिखाई थी। ये चीज़ किसी को खुद में समा लेने की हिम्मत देती है।
रिलेशनशिप को समझने में ये कितनी मददगार है
किसी भी तरह के कनेक्शन के लिए सबसे ज़्यादा ज़रूरी खुलापन ही है। इसके लिए इंसान को बहुत साहस की ज़रूरत होती है। इसके बिना आप किसी इंसान के साथ जुड़ ही नहीं सकते हैं। लेकिन कभी-कभी हम इसे अपनी कमज़ोरी की तरह देखने लगते हैं।
हम खुद को बहुत मज़बूत बनाते हैं और खुद को हर तकलीफ से बचाते रहते हैं। उसी तरह हम खुद को समझदार बनने से भी रोकते हैं। यहीं पर सारी समस्या शुरु हो जाती है। जब हम अपने आसपास के लोगों को समझदारी से जानने लगेंगे तो हम उनसे भावनात्मक कनेक्शन बनाने में विफल हो जाएंगे और इस तरह हम खुद को भावनात्मक तकलीफ से बचा लेंगे। लेकिन इसमें हमें उस इंसान से प्यार, अंतरंगता और जुड़ाव महसूस होगा।
इसके बिना किसी भी रिश्ते को ज़िंदा रखने में मुश्किलें आ सकती हैं। इसके ज़रिए आप अपने पार्टनर पर भरोसा करना सीखते हैं, उनके करीब आते हैं। अपने आप को एक्सपोज़ किये बिना आप अपने रिश्ते को आगे नहीं बढ़ा सकते हैं। आप अपने पार्टनर से अपने अंदर की इस आदत को छिपा भी नहीं सकते हैं।
ऐसा कहा जा सकता है कि इससे आप दोनों के बीच का प्यार बढ़ता है। इससे आपका पार्टनर आपकी असली पहचान को समझ पाता है। इससे आपका ही रिश्ता मज़बूत होता है और इस तरह आप दोनों आगे बढ़ते हैं।
हमेशा ऐसा देखा गया है कि अपनी भावनाओं को एक्सपोज़ कर देने वाले व्यक्ति को कमज़ोर समझ लिया जाता है और दुनिया उसे एक कमज़ोर इंसान के रूप में देखने लगती है। वहीं दूसरी ओर जब कोई व्यक्ति अपने आसपास और करीबी लोगों को अपना ये रूप दिखाता है तो उसे बदले में प्यार और भरोसा मिलता है। इससे आपको अनुभव मिलता है कि कौन, कब और कैसे आपका साथ देगा। कभी-कभी ये अनुभव बुरा भी हो सकता है लेकिन इसके लिए बहुत साहस की ज़रूरत होती है।
रिलेशनशिप में एक पार्टनर समझदार हो तो उस रिश्ते की नैय्या पार हो जाती है। जब आप किसी के साथ इमोशंस शेयर करते हैं तो खुलापन अपने आप आने लगती है। जब आप किसी के सामने अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे होते हैं उसी समय आपके अंदर की समझदारी बाहर निकल कर आती है।
रिलेशनशिप को इसकी मदद से सफल और संपूर्ण बनाया जा सकता है। अगर आप अपने पार्टनर को गहराई से जानना चाहते हैं तो उनके साथ बात करते समय थोड़ी सा खुलापन दिखाएं। हो सकता है कि उनकी कुछ बातें जानकर आपको दुख हो लेकिन जैसा कि हमने पहले भी बताया कि इसके लिए बहुत साहस की ज़रूरत होती है। इससे आप दोनों का रिश्ता और मज़बूत होगा।
इससे रिलेशनशिप मज़बूत, खुशहाल और इंटिमेट रहता है। अपने पार्टनर के बारे में सब कुछ जानने के बाद आपका उनके प्रति आकर्षण और प्रेम बढ़ जाता है।