Just In
- 3 min ago चेहरे का आकार बता सकता है कैसे इंसान हैं आप, यकीन नहीं होता तो ये टेस्ट आजमाकर देख लें
- 41 min ago Boyfriend को दिनभर में करती थी 100 बार फोन, पता चला Love brain बीमारी से जूझ रही हैं गर्लफ्रेंड
- 1 hr ago तपती गर्मी में झटपट इस तरह बनाएं वाटरमेलन जूस, यह रही रेसिपी
- 2 hrs ago Vastu Tips: कर्ज के जंजाल में बुरी तरह फंस चुके हैं आप, तो इन वास्तु उपायों की जल्द लें मदद
Don't Miss
- News AAP सांसद संजय सिंह का आरोप- तिहाड़ जेल में है अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा, गैंगवार का दिया हवाला
- Finance Pradhan Mantri Awas Yojana घर बनाने का ख्वाब होगा पूरा, जानिए क्या है ये स्कीम
- Technology Whatsapp में हुई PassKey फीचर की एंट्री, बिना पासवर्ड कर सकेंगे लॉग-इन
- Movies Tamannaah Bhatia पर पुलिस ने कसा शिकंजा, इस मामले में भेजा एक्ट्रेस को भेजा समन
- Automobiles Jeep Wrangler Facelift Review Video : जानें पहले से कितनी बदल गई नई ऑफ-रोडर SUV? डिजाइन में हुए ये अपडेट
- Education JEE Advanced 2024 के लिए 2.50 लाख छात्र हुए क्वालिफाई, देखें श्रेणी-वार उम्मीदवारों की सूची
- Travel DGCA ने पेरेंट्स के साथ सफर कर रहे 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बदला नियम, जाने यहां
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
अगर आपकी गर्लफ्रेंड है सेंसेटिव तो भूल से भी ना कहें ये 5 बातें
ऐसी कई बातें हैं जिन्हें बिना किसी झिझक के आपको अपने पार्टनर को कह देनी चाहिए लेकिन साथ ही कुछ ऐसी भी बातें हैं जिन्हें उनसे छिपाना ही बेहतर रहता है। अगर आपकी गर्लफ्रेंड बहुत सेंसेटिव यानि संवेदनशील है तो आप बहुत लकी हैं। ये दिल की बहुत अच्छी होती हैं। जो लड़कियां स्वभाव से सेंसेटिव होती हैं वो बहुत ज़्यादा केयरिंग, ईमानदार और भरोसेमंद होती हैं।
अपनी ज़िंदगी में कभी ना कभी तो आपको ऐसी किसी लड़की से प्यार हुआ ही होगा। ऐसी लड़कियां अपनी आंतरिक सुंदरता को बड़े ध्यान और सावधानी से दिखाती हैं।
ऐसी लड़कियां हमेशा अपने पार्टनर और रिलेशनशिप का ध्यान रखती हैं। ये मुश्किल परिस्थितियों को समझती हैं, अपनी सलाह देती हैं और अपने आसपास के लोगों को प्रोत्साहित करती हैं।
सेंसेटिव गर्लफ्रेंड होने के कई फायदे हैं लेकिन इसके साथ ही इनके साथ रहने के कुछ नुकसान भी हैं। ये आपकी भावनाओं को अच्छी तरह से समझती हैं और पूरी गहराई से आपको प्यार करती हैं। अगर आपकी गर्लफ्रेंड का स्वभाव सेंसेटिव है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए और अगर आप उनसे ये सब बातें ना कहें तो ही बेहतर होगा।
इमोशनल मत बनो, रियल लाइफ में जियो
आपका बस इतना कहना आपकी सेंसेटिव गर्लफ्रेंड का दिल तोड़ सकता है। इससे ना केवल वो रिलेशनशिप में खटास महसूस करती हैं बल्कि प्यार को लेकर भी उनकी सोच बदलने लगती है। जब आप उनसे कुछ ऐसा कहते हैं तो उन्हें लगता है कि वो कुछ गलत कर रही हैं और इतना ज़्यादा इमोशनल होना उनके लिए सही नहीं है। सेंसेटिव स्वभाव वाली लड़कियां बड़ी आसानी से किसी के भी साथ घुलमिल जाती हैं। इनसे ऐसा कहना इनका अपमान हो सकता है।
थोड़ा फास्ट फॉरवर्ड बनो
सेंसेटिव लड़कियां किसी भी चीज़ को लेकर जल्दबाज़ी नहीं करती हैं। ये हर काम के लिए पर्याप्त वक़्त लेती हैं। दूसरों के मुकाबले ये हर काम में समय लेती हैं और इस वजह से इनका काम थोड़ी धीमी गति से होता है। जितना हो सकता है ये हर तरीके से सोचने की कोशिश करती हैं। हर बात को ये गहराई से सोचती हैं इसलिए आप इनसे ये कभी ना कहें कि इन्हें थोड़ा फास्ट होना चाहिए। इन्हें वैसे ही स्वीकार करें जैसे की ये हैं, तभी ये आपको और खुद को खुश रख सकती हैं।
ज़्यादा सोचने की जरूरत नहीं है
ऐसा नहीं है कि सेंसेटिव लड़कियां बहुत ज़्यादा सोचती हैं बल्कि आप ये भी कह सकते हैं कि वो हर संभावित चीज़ को मापती हैं। ऐसी लड़कियां गहन विचार वाली होती हैं। इन्हें परिस्थिति के हर पहलू के बारे में सोचना अच्छा लगता है। आपको इनकी इस आदत को समझना चाहिए और सहयोग करना चाहिए।
तुम्हारे साथ रहना मुश्किल है
अपनी सेंसेटिव गर्लफ्रेंड से कभी ये बात ना कहें। इससे उनका दिल टूट सकता है। उन्हें ये एहसास ना करवाएं कि वो आपके ऊपर बोझ की तरह हैं। जब आप उनसे ऐसा कुछ कहते हैं तो आप उनके अस्तित्व पर सवाल उठा रहे हैं। आप उन्हें ये एहसास करवा रहे हैं कि वो किसी के साथ रहने के लायक नहीं हैं।
आकर्षण का केंद्र बनना पसंद है
सेंसेटिव गर्लफ्रेंड को आकर्षण का केंद्र बनना पसंद नहीं होता है। ये हर तरह से हर बात को तवज्जो देने की कोशिश करती हैं। ऐसा लगता है कि इन्हें अटेंशन पसंद है क्योंकि इन्हें लगता है कि उन्हें अपने करीबी और प्रियजनों की मदद की ज़रूरत है। सेंसेटिव लड़कियों को अटेंशन नहीं बल्कि मदद की ज़रूरत होती है।
सेंसेटिव लड़कियां अपने रिलेशनशिप को बहुत अच्छे से निभाती हैं। इसके लिए आपको बस ये जानना होगा कि आपको उनका दिल दुखाए बिना कैसे बात करनी है। एक बार आपने ये गुर सीख लिया तो फिर आप बड़ी आसानी से उन्हें हैंडल कर पाएंगे।