For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

इन 30 चैलेंज से अपने खोखले होते रिश्ते को बनाएं फिर से मज़बूत

|

यदि आप और आपका साथी लंबे समय से किसी रिलेशनशिप में हैं या फिर रिश्ता नया है, तो यह लेख आपके लिये मज़ेदार होगा। रोमांटिक विचार अकसर दिमाग में नहीं आते हैं लेकिन आप हर दिन अपने साथी के साथ रोमांस करना चाहते हैं। इसे संभव बनाने के लिए आप कपल्स 1 महीने और 30 चुनौतियों वाला गेम शुरू कर सकते हैं और एक साथ पूरे महीने का आनंद ले सकते हैं।

कभी-कभी रिश्ते में जो कमी होती है वही आपका एक-दुजे के लिये प्यार दिखाने का तरीका भी होता है। एक समय के बाद एक वक़्त ऐसा आता है जहां पर आपका रिश्ता बोरिंग होने लगता है। इस वजह से कपल्स रिलेशनशिप में रहकर भी साथ नहीं रहते हैं इसलिये 1 महीने और 30 चुनौतियां एक बढ़िया तरीका है, जो आपको और आपके साथी के खोए हुए रोमांस को वापस ले आता है। यह आपके और आपके पार्टनर को एक-दूसरे के प्रति सरल रोमांटिक चीज़ें करने के लिये प्रेरित करता है।

romantic challenges for couples

ये चुनौतियां कैसे मदद करती हैं?

• यह आपको और आपके साथी को एक-दूसरे को गहराई से समझने में मदद करता है।

• यह आपको और आपके साथी को एक-दूसरे के प्रति प्यार को बढ़ाने में मदद करता है।

• यदि आपके और आपके पार्टनर के बीच बातचीत बंद है तो यह चुनौती आपको उन दिनों को वापस लाने में मदद करेगी जब आप दोनों एक दूसरे के साथ सामान्य थे।

• ये चुनौतियां अकसर रिश्ते में किसी व्यक्ति के रोमांटिक व्यक्तित्व को सामने लाती हैं।

चलो हम उन चुनौतियों की तरफ बढ़ते हैं और चुनौतियों को पूरा करने के बाद रिश्ते का मूल्यांकन करते हैं। लेकिन याद रखें कि आप और आपका साथी एक साथ इन चुनौतियों को पूरा करें, तभी यह अधिक मज़ेदार बनेगा।

1. एक-दूसरे के लिये एक प्यारा-सा नोट छोड़ें

पहली चुनौती में, सुनिश्चित करें कि आप और आपके साथी दिन के अंत से पहले एक दूसरे को एक प्यार भरा नोट दें। ऐसा कुछ लिखें जो आपको और आपके साथी को एक दूसरे के बारे में और रिश्ते के बारे में बेहतर महसूस कराए। यह एक साधारण चुनौती है लेकिन एक दूसरे के लिए कुछ अच्छा लिखने में समय लगता है। यह निश्चित रूप से आपको और आपके साथी का दिन बना देगा। आज एक मीठा नोट साझा करें।

2. उन्हें बदलने की कोशिश न करें

अकसर जब वे गलत होते हैं तो हम उन्हें सही करने की कोशिश करते हैं। चलिए एक दिन के लिए ऐसा नहीं करते हैं। उन्हें एक दिन बदलने की कोशिश न करें। एक दिन एक-दूसरे को उनके स्टाइल में जीने की आज़ादी दें ताकि वह व्यक्तिगत रूप से अपनी मर्ज़ी का सबकुछ कर सकें। एक दिन अपने साथी को सही करने की कोशिश न करें। यह आपके और आपके साथी के लिए एक चुनौती है।

3. हर बार आप और आपका साथी एक-दूसरे को चूमे

अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएं और हर बार जब आप और आपके साथी एक नज़र डालें तो एक-दूसरे को चूमें। यह न केवल आपको रोमांस के बेहतर पक्ष पर ले जाएगा बल्कि इससे अधिक संबंधों में गहराई पैदा होगी।

4. प्यार से जुड़े कोट्स पढ़ें और अपने पार्टनर के साथ उसे साझा करें

हो सकता है कि आपके पास प्यार से जुड़ें हुए कई विचारों की एक सूची हो लेकिन आप अपने साथी के साथ एक दिन में केवल वही बातें साझा करें जो सबसे अधिक प्रांसगिक हो। आपकी बातें आपके प्यार और आपके रिश्ते की समझ से जुड़ी होनी चाहिए। आपको यह सुनिश्चित करने की ज़रूरत है कि वो विचार आपके साथी के साथ भी जु़ड़े हुए हों।

5. एक सरप्राइज़ गिफ्ट के साथ एक-दूसरे को सरप्राइज़ दें

यह काफी मुश्किल चुनौती है कि आप और आपके साथी को एक-दूसरे के बारे में कितना पता है। आपको एक उपहार खरीदने की ज़रूरत है जिसके बारे में आपके साथी को कोई जानकारी नहीं होगी। लेकिन जब वह उपहार खोलता है, तो उन्हें पता हो कि उन्हें इसकी आवश्यकता है। आपको ऐसे उपहार की तलाश करनी होगी जिसकी आपके साथी को ज़रूरत है।

6. कुछ पकाएं

अपने साथी को अपने हाथों से बना खाना खिलाएं। यह आपके और आपके साथी के रिश्ते को मज़बूत बनाएगा। आप अपने साथी के पसंदीदा खाने को बनाकर और भी बेहतरीन काम कर सकते हैं।

7. एक डेट पर जाएं

आपको अपने साथी के साथ किसी डेट पर जाना चाहिए और इस डेट को बहुत रोमांटिक बनाना चाहिए। यह आपके और आपके साथी की इच्छाओं पर निर्भर करता है। तो अधिक रचनात्मक बनें और अपने साथी को रोमांटिक डेट पर ले जाएं।

8. एक दिन एक-दूसरे को बिना ताना मारे रहें

आपको एक दिन के लिये एक-दूसरे को ताना दिये बिना रहने की ज़रूरत है। आपके और आपके साथी के बीच किसी भी बातचीत के बीच बिल्कुल कटाक्ष नहीं होना चाहिए। यह एक बिना ताना मारने वाला दिन होगा।

9. अपने साथी की मदद करें

किसी भी चीज में अपने साथी की मदद कर सकते हैं। मदद के लिये आगे बढ़ें। रिश्ते में एक दूसरे की मदद करना आप दोनों के बीच प्यार को बढ़ावा देता है।

10. एक-दूसरे की जीवनशैली को समझें

आप आपस में अपनी भूमिकाएं बदलें और खुदको उस जगह पर रखें। यह आपको और आपके साथी को समझने में बेहतरीन ट्रिक साबित होगी। आपको न केवल समझने के तरीके में एक दृष्टिकोण मिलेगा बल्कि यह भी समझ आएगा कि आपके साथी को प्यार और देखभाल करने में आपकी कमी कहां पर है।

11. सकारात्मक सोचें

एक दिन एक-दूसरे के बारे में सकारात्मक सोचें। एक दूसरे के बारे में और रिश्ते के लिए कोई नकारात्मक तत्व या विचार न लाएं।

12. लाफ्टर सेशन

अपने साथी के साथ एक लाफ्टर सेशन लें और उन पलों को इंजॉय करें। अपने साथी के साथ कम से कम 1 घंटे का लाफ्टर सेशन रखना एक चुनौती है।

13. कुछ समय के लिये एक-दूसरे की आँखों में देखें और प्यार में डूब जाएं

यह एक उत्तेजक चुनौती है लेकिन पैसा वसूल है। अपने साथी की आंखों में डूब जाएं। इसके लिये एक अच्छी लोकेशन सेट करें। बस एक-दूसरे को देखें और उनकी आंखों में अपने आपको डुबो लें और उनके मन की गहराइयों को समझें।

14.अपने पार्टनर की सेहत के लिये कुछ अच्छा करें

आपको और आपके साथी को कुछ ऐसा करने की ज़रूरत है जिसके परिणामस्वरूप एक दूसरे को अच्छा स्वास्थ्य मिल सके। अब आप यह पता लगा सकते हैं कि आप क्या कर सकते हैं और अपने साथी को अपने बारे में सोचने दें। स्वस्थ रहें, प्यार करें।

15. एक दूसरे को प्रोत्साहित करें

अपने साथी को कुछ ऐसा करने के लिये कहें, जो वह हमेशा करना चाहता था। उन्हें करने के लिए प्रोत्साहित करें। यह सिर्फ रोमांटिक नहीं बल्कि आपके साथी की इच्छाओं का समर्थन करने का एक पहलू भी है।

16. राय साझा करें

कुछ विचार-विमर्श करने वाले मुद्दों को उठाएं और एक दूसरे की राय को जानें। यह आपके और आपके रिश्ते दोनों को बेहतर समझ देगा।

17. क्षमा करें और भूल जाएं

आपको एक दिन के लिए अपने साथी को क्षमा करना होगा और उसकी गलती को भूल जाना होगा। वे जानबूझकर गलतियों को कर सकते हैं लेकिन आपको उन्हें माफ कर देना और उन गलतियों को भूलना होगा। यह 1 महीने की 30 चुनौतियों में सबसे कठिन चुनौती है।

18. एक-दूसरे की एक फैंटेसी को पूरा करें

आपके साथी की कल्पना को पूरा करने के लिए आपके पास एक दिन है। इसे आज ही करें। इससे आपको अपने साथी की कल्पनाओं के बारे में पता चल जाएगा। फैंटेसी आपके रिलेशनशिप को बेहतर बनाती है। एक से अधिक फैंटेसी को पूरा करने का प्रयास करें।

19. शुक्रिया कहें

उदार रहें और शुक्रिया करें। आपको एक पूरे दिन अपने साथी के लिए वास्तविक आभार व्यक्त करना होगा। अपने साथी को दिखाएं कि आपके जीवन में वे वास्तव में क्या जगह रखते हैं। एक धन्यवाद के साथ चेहरे में एक मुस्कान लाएं।

20. गले लगाएं और विश करें

दिन में कम से कम 5 बार अपने साथी को गले लगाएं और उन्हें कुछ अच्छी विशेज़ दें। यह आपके और आपके साथी के दिन को यादगार बना देगा।

21. अपने साथी की प्रशंसा करें

आपके लिये यह काफी चुनौतीपूर्ण है। शब्दों के साथ और अधिक रचनात्मक बनें और अपने साथी की तारीफ करें। प्रशंसा अकसर पार्टनर्स को प्यार महसूस कराती है। आपको प्रशंसा के रूप में जो महसूस होता है उसे व्यक्त करना होगा।

22. अपने साथी को बताएं कि तुम उन्हें क्यों प्यार करते हो

आपको अपना प्यार व्यक्त करने की ज़रूरत है। यह एक बातचीत के रूप में होना चाहिए जिसमें आप अपने साथी को कहते हैं कि आप उन्हें क्यों प्यार करते हैं। उन्हें कम से कम 3 कारण अच्छे बताएं और सही कारणों के बारे में सोचें।

23. म्यूजिक और पसंदीदा फिल्में देखें

एक दिन का समय लें और एक साथ दो फिल्में देखें। आपको और आपके साथी को इस चुनौती को पूरा करने की आवश्यकता है। यह आपको और आपके साथी को एक-दूसरे के साथ अधिक आरामदायक और सहज बनाएगा।

24. अपने साथी को मालिश दें

यह एक सरप्राइज होगा, इस चुनौती को पूरा करने के लिए एक अच्छा दिन तय करें। अपने साथी को एक सुखद मालिश दें जो उन्हें आराम महसूस करा सके।

25. एक साथ खरीदारी करें

यह आपके और आपके साथी के लिये चुनौती है कि आप दोनों को एक साथ खरीदारी करनी है। लेकिन आपको चुनौती पूरी करनी पड़ेगी। आप किराने की खरीदारी भी कर सकते हैं।

26. लालसा का एक नया तरीका खोजें

आप और आपके साथी को एक दूसरे को लालसा का एक नया तरीका खोजने की ज़रूरत है। अपने साथी को मोहित करने की कला में खुद को समर्पित कर दें। यह 30 चुनौतियों में ज़रूरी है।

27. अपने साथी के लिए करें DIY

आपको अपने आप सब कुछ करने की ज़रूरत है। यह आपको अपने साथी के लिए करना है। अब स्वयं सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं। आपको यह पता लगाना होगा कि क्या गुम है या आपके साथी को किसकी ज़रूरत है या जिसे देखना उन्हें अच्छा लगेगा।

28. एक मिक्स म्यूजिक कैसेट बनाएं

अपने साथी के लिए एक मिक्स म्यूजिकटेप बनाएं और उन्हें संगीत की मदद से बताएं कि उनका आपकी लाइफ में क्या मतलब है। संगीत आप दोनों के बीच प्यार लाता है। सुनिश्चित करें कि संगीत आपके साथी को पसंद हो और वे इन गीतों को सुनना पसंद करता हो।

29. एक पत्र लिखें

अधिक रचनात्मक बनें और कुछ लिखें जो आप कभी नहीं कह सकते। एक हैंडराइट लैटर के साथ अपने प्यार को दिखाएं। पत्र लिखते समय अपनी असीमित भावनाओं को व्यक्त करें और सच्चे रहें।

30. अपने साथी के साथ चुनौतियों के बारे में बात करें

पिछली 29 चुनौतियों को याद रखें और अपने साथी के साथ इसके बारे में बात करें। उनके साथ और अधिक स्पष्ट रहें और उन यादगार पलों की तस्वीरों को लें। चुनौतियों को पोस्ट करें और चेकलिस्ट पर टिक करते रहें। यह आपको और आपके साथी को याद दिलाता रहेगा। तो आपको और आपके पार्टनर को कैसे लगे ये 30 दिन चुनौतीपूर्ण या मज़ेदार।

यह 1 महीने और 30 चुनौतियां हैं जिन्हें आप और आपके साथी को करना चाहिए। इन रोमांटिक विचारों या चुनौतियों से आप और आपके साथी के रिश्ते को मज़बूती मिलेगी। सुनिश्चित करें कि आप और आपके साथी इसे एक साथ पूरा करें। आप इन चुनौतियों के साथ रचनात्मक हो सकते हैं। आप इन चुनौतियों को 29वीं से शुरू कर सकते हैं और चुनौती को पूरा करने के लिए ऊपर जा सकते हैं। जबकि आप 1 से 29वीं तक अकेले चुनौतियां भी कर सकते हैं लेकिन 30वीं चुनौती एक साथ होनी चाहिए और सभी चुनौतियों की यादें आपके पास होनी जरूरी हैं।

अगर आपको यह आर्टिकल पंसद आया हो, तो इसे अपने सोशल मीडिया पर साझा करें। नीचे दिए गए कमेंट् बॉक्स पर प्रतिक्रिया जरूर दें।

English summary

romantic challenges for couples

Romantic ideas do not come often to mind but you do want t romance with your partner every day. To make it possible, you can get started with this 1 month and 30 challenges for couples to complete.
Desktop Bottom Promotion