Just In
- 24 min ago Mukesh Ambani Quotes On Success: हर युवा को प्रेरित करते हैं मुकेश अंबानी के ये विचार
- 54 min ago Happy Birthday Mukesh Ambani: बुलंदियों पर पहुंचकर भी जड़ों को न भूलने वाले मुकेश अंबानी को दें जन्मदिन की बधाई
- 1 hr ago Kamada Ekadashi 2024 Wishes: श्रीहरि विष्णु की कृपा के साथ प्रियजनों को भेजें कामदा एकादशी की शुभकामनाएं
- 9 hrs ago जहरीले अंगूर खाने से बिगड़ सकती हैं तबीयत, एक्सपर्ट ने बताया खाने से पहले कैसे करें साफ
Don't Miss
- News Weather Update: हल्की बारिश से आज मिल सकती है राहत
- Education Jharkhand Board 10th Result 2024: कल आयेगा झारखंड बोर्ड 10वीं का परिणाम, कैसे चेक करें JAC Matric Result
- Movies VIDEO: भगवान कृष्ण के सामने सीमा ने की अश्लीलता, वीडियो देख भड़के लोग बोले- कौन से कोठे पर...
- Finance Quarter 4 Result: Bajaj और Infosys ने जारी किया चौथे क्वार्टर का रिजल्ट, दोनों को मिला है बंपर मुनाफा
- Technology डॉक्सिंग क्या होती है, क्या इसके लिए जेल जाना पड़ सकता है?
- Travel बोरिंग जिंदगी से चाहिए ब्रेक तो घूम आएं ये 6 बटरफ्लाई पार्क, जहां फूलों में रंग भरती हैं तितलियां
- Automobiles टोल प्लाजा पर अब नहीं होंगे ये बोर्ड! केंद्र सरकार ने लिया अहम फैसला, जानें डिटेल्स
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
लेडीज अलर्ट! मर्दों को रोमांस से ज्यादा ब्रोमांस में आता है मजा
जिस तरह से लड़कियों के बीच में BFF यानी बेस्ट फ्रेंड फोरेवर मशहूर है, ठीक उसी तरह पुरुषों के बीच ब्रोमांस आम हो गया है। महिलाएं अपने दिल की हर छोटी बड़ी बात अपनी बीएफएफ को बताती हैं तो वहीं पुरुष भी अपने मेल दोस्तों के साथ पक्की यारी निभाते हैं और यही ब्रोमांस कहलाता है।
इसमें इन दोस्तों के बीच में किसी तरह की कोई सीमा नहीं होती है। हाल ही में एक शोध हुआ जिसमें ये बात पता चली है कि मर्दों का ब्रोमांस महिलाओं और उनके रिश्ते पर भारी पड़ सकता है।
मर्द रोमांस से ज्यादा ब्रोमांस से हैं संतुष्ट
एक नया अध्ययन मेन एंड मस्कुलिनिटी में प्रकाशित किया गया, उसके अनुसार मर्दों को अपनी महिला पार्टनर के साथ इंटिमेट रिश्ता बनाने की तुलना में अपने दोस्तों के साथ रहने में ज्यादा भावनात्मक संतुष्टि मिलती है। इस शोध में शामिल लोगों के मुताबिक पिछले कुछ सालों में पुरुषों की करीबी मित्रता को समाज में स्वीकार किया जाने लगा है और ये अच्छी बात भी है। अध्ययन इस बात की तरफ भी इशारा करती है कि रिश्तों में आ रहे इस बदलाव की वजह से रिलेशनशिप और शादी का बंधन कमजोर हो सकता है। ये परंपरागत लड़का और लड़की को जोड़ी के लिए खतरा है।
Most Read:महिलाएं आवाज बदलकर मर्दों को करती हैं इम्प्रेस, जानें और क्या कहती है स्टडी
नया नहीं है पुरुषों का ब्रोमांस
ब्रोमांस शब्द का चलन भले ही इन दिनों तेजी से बढ़ा है लेकिन इसकी अवधारणा नई नहीं है। जानकारों के मुताबिक जॉर्ज वॉशिंगटन भी अपने पुरुष मित्रों के लिए प्यार भरे खत लिख चुके हैं। वहीं अब्राहम लिंकन ने तो अपने एक पुरुष मित्र के साथ लंबे वक्त तक एक बिस्तर साझा किया था।
मौजूदा समय में क्या है स्थिति
इस रिसर्च की वजह से वर्तमान समय में ब्रोमांस खुलकर सबके सामने आ चुका है और लोगों को इससे कोई परेशानी भी नहीं है। पुरुषों के लिए ब्रोमांस कितना महत्वपूर्ण बन चुका है ये जानने के लिए एक्सपर्ट्स ने तीस विषमलैंगिक (हेट्रोसेक्सुअल) पुरुषों का सर्वेक्षण किया। ये कॉलेज स्टूडेंट थे और रिलेशनशिप में थे। अध्ययन में पाया गया कि इन लड़कों ने ब्रोमांस के लिए कम से कम एक दोस्त होने की जानकारी दी। इनके साथ बिना किसी सीमा के वो रिश्ता साझा करते हैं, जिसमें एक दूसरे को सीक्रेट बताना, प्यार जताना या फिर एक ही बेड पर सो जाना शामिल है।
30 में से 29 मर्दों ने स्वीकारा की वे अपने ब्रोमैंटिक पार्टनर को पकड़कर कर सोए भी हैं। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि सिर्फ तीस लोगों पर हुई रिसर्च से सभी पुरुष कम्युनिटी पर इसका निष्कर्ष लागू कर दिया जाए। इस क्षेत्र में अभी और भी शोध किये जाने की जरूरत है।
Most Read:एक्स के साथ शारीरिक संबंध बनाने में नहीं है बुराई, जानें और क्या कहती है स्टडी
ये बदलाव महिलाओं के लिए नहीं है अच्छा
पुरुष की पुरुष के साथ निकटता और समाज में उसे स्वीकार कर लिया जाना एक अच्छा कदम है। खासतौर से तब जब वो भावनात्मक रूप से महिलाओं के साथ जुड़ा हुआ महसूस ना करते हों। लेकिन शोध में लगे एक्सपर्ट्स ने पारंपरिक महिला-पुरुष के रिश्ते को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने माना कि पुरुषों की ये नजदीकी महिलाओं के लिए ठीक नहीं है।