For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

स्टडी: ज्यादा सोने वाली महिलाएं देर तक बना पाती है शारीरिक संबंध

|

महिला और पुरुष दोनों के लिए ही शारीरिक संबंध बनाना जरूरत है। जब आप उन निजी पलों को साथ में शेयर करते हैं तब आप दोनों एक दूसरे को बेहद नजदीक पाते हैं। ये आपके रिश्ते को मजबूत करने के साथ ही दोनों के प्यार में भी इजाफा करता है। मगर आज भी ऐसे कपल्स हैं जो शारीरिक संबंध को लेकर खुलकर अपनी बात नहीं रख पाते हैं और उनको इस बारे में कभी सही जानकारी ही नहीं मिल पाती है।

Impact of sleep on female sexual response

इस लेख के माध्यम से इस विषय से जुड़े एक तथ्य के बारे में जिक्र करते हैं। आमतौर पर ये माना जाता है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में शारीरिक संबंध बनाने की क्षमता अधिक होती है और इसे लेकर हाल ही में शोध भी हुआ है जो इसके पीछे की वजह के बारे में बताता है।

शोध में मिली महत्वपूर्ण जानकारी

शोध में मिली महत्वपूर्ण जानकारी

इस शोध के दौरान जानकारों को ये पता लगा कि शारीरिक संबंध बनाने को लेकर महिलाएं भी उतनी ही उत्तेजित रहती हैं जितना की पुरुष। इस शोध की जो जरूरी खोज सामने आयी है वो ये कि जो महिलाएं अपनी पर्याप्त नींद से एक घंटा एक्स्ट्रा सोती हैं, उनमें शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा 14 प्रतिशत तक बढ़ जाती है।

Most Read:रिसर्च के मुताबिक इतने मिनट का होना चाहिए शारीरिक संबंधMost Read:रिसर्च के मुताबिक इतने मिनट का होना चाहिए शारीरिक संबंध

171 महिलाओं पर हुआ शोध

171 महिलाओं पर हुआ शोध

शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन के लिए 171 युवा महिलाओं को शामिल किया था। इस शोध से जुड़े जानकारों ने इन महिलाओं के रोजाना के काम जैसे खाना पीना, सोना और शारीरिक संबंध बनाने जैसी प्रक्रियाओं पर लगभग दो हफ़्तों तक नजर रखी थी। ऑब्जर्व के दौरान उन्हें ये पता लगाने में मदद मिली कि ज्यादा नींद लेने से ना सिर्फ महिलाओं में शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा बढ़ती है बल्कि वो इसका ज्यादा आनंद लेती हैं और वो पुरुषों के मुकाबले ज्यादा अच्छा परफॉर्म कर पाती हैं।

इंटरकोर्स की इच्छा का संबंध नींद से

इंटरकोर्स की इच्छा का संबंध नींद से

शोधकर्ताओं ने इस स्टडी में पाया कि महिलाएं जितना अधिक सोती हैं और जितनी अच्छी नींद लेती हैं, उनमें इंटरकोर्स को लेकर इच्छा उतनी ही प्रबल हो जाती है। इस शोध में प्रति दिन औसतन 7 घंटे 22 मिनट से अधिक नींद लेने वाली महिलाओं में नींद के घंटों के अनुपात में रोमांस की इच्छा बढ़ी हुई पाई गई।

Most Read:जानें किस करते समय क्या क्या सोचता है आपका पार्टनरMost Read:जानें किस करते समय क्या क्या सोचता है आपका पार्टनर

English summary

Study: sleep effect on females response on intimate relationship

The study sought to examine the influence of nightly sleep duration, sleep quality, and sleep onset latency on daily female intimate relationship response and activity.
Desktop Bottom Promotion