Just In
- 1 hr ago प्रेग्नेंसी में ब्राउन डिस्चार्ज होना नॉर्मल है या मिसकैरेज की तरफ इशारा, जानें यहां
- 2 hrs ago सफेद कपड़ों पर पड़ गए है पीले दाग, तो लांड्री में बेकिंग सोडा का यूं करें इस्तेमाल
- 2 hrs ago DIY Mosquito Repellent : मच्छरों के काटने से बच्चे का हो गया बुरा हाल, बचाने के लिए करें ये काम
- 3 hrs ago चेहरे का आकार बता सकता है कैसे इंसान हैं आप, यकीन नहीं होता तो ये टेस्ट आजमाकर देख लें
Don't Miss
- Movies जब चंकी पांडे ने दी थी ग्रैंड बर्थडे पार्टी, सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड ने लूट ली थी महफिल, देखें वीडियो
- News दिग्विजय सिंह के लिए वोट मांगने पहुंची रिटायर्ड IPS की पत्नी ने जयवर्धन को दिया चैलेंज, जानिए कौन है ममता मीणा
- Education CCS यूनिवर्सिटी ने जारी की जून सेमेस्टर के LLB और LLM की डेटशीट 2024, 18 मई से होंगे एग्जाम
- Technology रोबोट डॉग जो 30 फुट तक आग उगलता है
- Finance Bank holiday for Lok Sabha Election 2024: क्या 26 अप्रैल को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक? देखें ये लिस्ट
- Automobiles भारत में लॉन्च हुई 2024 Jeep Wrangler Facelift, शानदार डिजाइन और धांसू फीचर्स से है लैस, जानें कीमत?
- Travel DGCA ने पेरेंट्स के साथ सफर कर रहे 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बदला नियम, जाने यहां
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
Valentine's Day: प्यार का उत्सव मनाने वाले हर प्रेमी को जाननी चाहिए ये ऐतिहासिक प्रेम कहानियां
हिंदुस्तान की सरजमीं से कई शौर्य गाथाएं निकली हैं। मगर इस देश ने दुनिया के सामने प्रेम की कई मिसालें भी पेश की। एक वक्त था जब उन कहानियों से प्रेरणा लेकर लोग जीने मरने की कसमे खाते थे।
भारत के इतिहास में ऐसी प्रेम कहानियों ने जन्म लिया जिसने समाज की परवाह किये बिना प्यार को चुना। दुश्मनी दोस्ती में बदल गयी और दोस्त दुश्मन बन गए। भारत के इतिहास में कई असाधारण प्रेम कहानियां मिलती हैं जो दुनियाभर के लिए आज भी मिसाल है। आज ऐसी ही कुछ मशहूर प्रेम कहानियों के बारे में जानते हैं।
शाहजहां-मुमताज
ऐतिहासिक प्रेम कहानियों की इस फेहरिस्त को शाहजहां-मुमताज का नाम लिए बिना शुरू करना गलत होगा। इनकी अनोखी प्रेम कहानी की निशानी आज भी ताजमहल के रूप में मौजूद है। शाहजहां की यूं तो कई बेगमें थी लेकिन मुमताज के प्रति उनके प्रेम का जुनून ही था जिसने उन सगमरमर के पत्थरों को भी जीवंत कर दिया। आज भी ताजमहल की दरों-दीवारों पर उनकी कहानी गूंजती है।
Most Read:लव राशिफल फरवरी: जानें ये वेलेंटाइन माह प्यार के मामले में किन राशियों के लिए रहेगा लकी
पृथ्वीराज-संयुक्ता
शौर्य और पराक्रम के लिए तो पृथ्वीराज की कई कहानियां मशहूर हैं। मगर इस वीर ने प्रेम के मैदान में भी अपनी पताका लहराई। दरअसल पृथ्वीराज को अपने शत्रु कन्नौज के राजा जयचंद की बेटी संयुक्ता से प्रेम हो गया। जयचंद को जब इस बारे में पता चला तब वो काफी क्रोधित हुए और संयुक्ता के स्वंयवर का आयोजन किया। इस स्वयंवर में उन्होंने कई राजकुमारों को बुलाया लेकिन जयचंद ने पृथ्वीराज को निमंत्रण नहीं दिया और अपने दरबार के बाहर उसका एक पुतला बनवाकर दरबान के तौर पर खड़ा कर दिया। संयुक्ता से जब वरमाला डालने के लिए कहा तब वो उस सभा में मौजूद सभी राजकुमारों को छोड़ कर द्वार पर चली गयी और पृथ्वीराज के पुतले को माला पहना दी। उस पुतले के पीछे पृथ्वीराज पहले से मौजूद थे और सबके सामने वो संयुक्ता को अपने साथ भगा कर ले गए।
बाजबहादूर-रूपमति
बाजबहादूर मालवा के सुलतान थे। एक दिन शिकार पर निकले थे तब उनकी नजर रूपमति पर पड़ी। उनका जैसा नाम था वैसा ही उनका रूप। एक सुलतान उस मामूली लड़की को देखकर अपना दिल नहीं संभाल पाए। दुनिया की परवाह किये बिना सुल्तान ने रूपमति को अपनी बेगम बना लिया। गैरमुस्लिम होने के कारण परिवार ने भी बाजबहादूर के इस फैसले को स्वीकार नहीं किया। मगर सुल्तान ने न सिर्फ अपना वचन निभाया बल्कि दुनिया में प्रेम का एक सुनहरा अध्याय जोड़ते हुए रूपमति से विवाह किया।
Most Read:शारीरिक संबंध को लेकर इन अजीबोगरीब डर से घिरी रहती हैं महिलाएं
बाजीराव-मस्तानी
बाजीराव और मस्तानी पर बनी बॉलीवुड फिल्म के कारण कई लोग इनके प्रेम की गहरायी को समझ पाएं। बाजीराव मराठा के जाबांज योद्धा थे और उन्हें बुंदेलखंड के राजा छत्रसाल की बेटी मस्तानी से प्रेम हो गया था। बाजीराव ने शादी के बाद मस्तानी को अपनी पत्नी का दर्जा दिया लेकिन उन्हें कभी भी कानूनी अधिकार नहीं मिल पाया। मस्तानी उनकी दूसरी पत्नी थीं। मस्तानी और बाजीराव की सांसे एक दूसरे से जुड़ी हुई थीं। कहा जाता है जब बाजीराव की मौत हुई तब मस्तानी ने भी आत्महत्या कर ली।
बिम्बिसार-आम्रपाली
बिम्बिसार और आम्रपाली की प्रेम कहानी भी अलग ही मिसाल पेश करती है। बिम्बिसार मगध के राजा थे और एक युद्ध के दौरान घायल हो गए थे। आम्रपाली वैशाली की सबसे खूबसूरत नर्तकी मानी जाती थीं। उन्होंने आम सैनिक समझकर चोटिल बिम्बिसार की सेवा की। ऐसा कहा जाता है कि बिम्बिसार की 400 रानियां थीं लेकिन उनकी सबसे प्रिय रानी आम्रपाली थीं।
Most Read:विवाहित महिलाएं दूसरों के साथ भूलकर भी ना बांटे ये 7 चीजें, पति का प्यार हो जाएगा कम
सलीम-अनारकली
सलीम और अनारकली की दास्तां में प्रेम और दर्द समानांतर रूप में चलते जान पड़ते हैं। अनारकाली को पाने के लिए सलीम ने अकबर से युद्ध तक किया लेकिन वो इस युद्ध के साथ अनारकली को भी हार गए। अकबर की शर्त थी या तो वो खुद आत्महत्या कर लें या फिर अनारकली उनके हवाले कर दें। सलीम ने मौत की आगोश में जाना बेहतर समझा लेकिन अनारकली ने आखिरी समय में सलीम की जान बचा ली और खुद को अकबर के हवाले कर दिया। अकबर ने अनारकली को जिंदा दीवार में चुनवा दिया लेकिन इतिहास के पन्नों में आज भी प्रेम की स्याही में सलीम-अनारकली का नाम चमक रहा है।