For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एक इंसान अपने जीवन में कितने लोगों के साथ बना सकता है इंटिमेट रिलेशन, सर्वे में जारी हुए आंकड़े

|

आमतौर पर किसी भी व्यक्ति के बेडरूम के बारे में बात करना अच्छा नहीं माना जाता है। किसी व्यक्ति के सेक्सुअल रिलेशनशिप का टॉपिक बहुत निजी होता है और किसी से ये सवाल करना कि आप कितने लोगों के साथ फिजिकल रिलेशन बना चुके हैं ये तो उन्हें बेहद ही वाहियात सवाल लगेगा। मगर कुछ लोगों को इस टॉपिक पर बात करना काफी अच्छा लगता है। डिस्कशन से ये भी पता चला है कि ऐसे लोगों की तादाद काफी है जिन्होंने अपने जीवन में एक से अधिक लोगों के साथ यौन सम्बंध बनाए हैं। यूके में हुए एक नए सर्वेक्षण के बारे में जानते हैं जिसमें ये पता लगाया गया कि एक इंसान अपने जीवनकाल में औसतन कितने लोगों के साथ सेक्सुअल रिलेशन बनाता है।

किसने कराया ये सर्वे

किसने कराया ये सर्वे

ये सर्वे एक हेल्थकेयर कंपनी यूरोक्लिनिक्स द्वारा कराया गया। इसका मकसद लोगों के सेक्सुअल लाइफ के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना था। इस सर्वे में यूके के दो हजार लोगों ने हिस्सा लिया।

क्या रहे नतीजे

क्या रहे नतीजे

इस सर्वे में कई हैरान कर देने वाले नतीजे सामने आए हैं। लोगों ने अपने जीवनकाल में अलग अलग लोगों के साथ बनाए गए शारीरिक संबंधों के बारे में जानकारी दी। इस सर्वे की मदद से पता चला कि 25% लोग ऐसे हैं जिन्होंने अपने जीवनकाल में दो से चार लोगों के साथ यौन संबंध बनाए हैं। वहीं 14 प्रतिशत ऐसे लोग भी थे जिन्होंने अपने पूरे जीवनकाल के दौरान केवल एक ही व्यक्ति के साथ फिजिकल रिलेशन रखा।

देखें सर्वे के नतीजों की लिस्ट

देखें सर्वे के नतीजों की लिस्ट

सवाल: आपके जीवन में कितने यौन साथी हैं?

सर्वे का रिजल्ट

0 - 3%

1 - 14%

2 से 4 - 25%

5 से 9 - 22%

10 से 15 - 13%

16 से 20 - 7%

21 से 30 - 4%

31 से 40 - 2%

41 से 50 - 1%

51 से 70 - 1%

English summary

Survey: How many sexual partners can an average person have in his lifetime?

In a new survey it has been revealed how many sexual partners can be average in a person’s life. The result of this survey is very shocking.
Story first published: Tuesday, May 25, 2021, 11:59 [IST]
Desktop Bottom Promotion