Just In
- 51 min ago Blackheads Removal Tips: नहीं निकल रहे हैं ठुड्डी पर धंसे हुए ब्लैकहेड्स? 5 मिनट में ये नुस्खें करेंगे काम
- 1 hr ago आम पन्ना से 10 गुना ज्यादा ठंडक देता है इमली का अमलाना, लू से बचने का है देसी फार्मूला
- 3 hrs ago रूबीना दिलैक ने शेयर किया स्तनपान से जुड़ा दर्दनाक एक्सपीरियंस, नई मांए ने करें ये गलती
- 4 hrs ago Gajalakshmi Yog April 2024: 12 वर्षों के बाद मेष राशि में बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, इन 3 राशियों पर बरसेगा पैसा
Don't Miss
- News Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में सभी 6 सीटों पर 64 फीसदी मतदान, छिंदवाड़ा जीत पाएगी बीजेपी?
- Movies ना जया.. ना रेखा.. बल्कि इस महाराष्ट्रीयन लड़की से प्यार करते थे अमिताभ बच्चन, बुरी तरह तोड़ा एक्टर का दिल
- Technology Vivo के इस 5G फोन की कल होने जा रही एंट्री, लॉन्च से पहले कीमत से लेकर फीचर्स तक की डिटेल लीक
- Travel हनुमान जयंती : वो जगहें जहां मिलते हैं हनुमान जी के पैरों के निशान
- Finance Employee Count: देश की टॉप IT कंपनियों में कम हो गए 63,759 कर्मचारी, जानें किस कंपनी में कितने लोग हुए कम
- Automobiles 3 करोड़ की कार में वोट डालने पहुंचे साउथ सिनेमा के दिग्गज स्टार Dhanush, फैंस ने किया स्वागत
- Education ग्राफिक डिजाइन कोर्स
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
जानें ब्रेकअप के बाद लड़कियां किन कामों में हो जाती हैं बिजी
रिलेशनशिप में आने का ही मतलब होता है कि दो लोग एक दूसरे को करीब से जान सकें। मगर ऐसा जरूरी नहीं है कि हर रिश्ता एक लंबा सफर तय कर सके और शादी जैसे पवित्र बंधन की दहलीज तक पहुंचे। कुछ मामलों में ये साथ आधे रास्ते में ही छूट जाता है। जब साथी आपकी कम्पैटिबिलिटी का नहीं मिल पाता है तो उस रिलेशनशिप से बाहर निकल जाना ही एकमात्र विकल्प बचता है।
मगर साथ में एक अच्छा समय बिताने के बाद पार्टनर से अलग होना काफी दुखद होता है। ब्रेकअप करने के बाद सबसे मुश्किल दौर उस रिश्ते से उबरने का होता है। कई मौकों पर देखा गया है कि ब्रेकअप के दर्द से बाहर निकलने में लड़कियों को लड़कों से ज्यादा समय लगता है। आज जानते हैं कि आखिर ब्रेकअप के बाद लड़कियां क्या करना पसंद करती हैं।
जासूसी
भले ही लड़कियां ब्रेकअप करके रिश्ते से बाहर निकलना चाहती हों लेकिन वो इस बात की जानकारी रखना चाहती हैं कि आखिर उनका पार्टनर किसके साथ रिलेशनशिप में है। इतना ही नहीं, वो अपने दोस्तों और कॉमन फ्रेंड्स की मदद से उस लड़की के बारे में भी जानकारी जुटाने में लगी रहती हैं।
ब्लॉक और अनब्लॉक
सोशल मीडिया साइट्स पर जाकर लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड को ब्लॉक करती हैं फिर कुछ समय बाद अनब्लॉक करती हैं और देखती हैं कि उनके जीवन में क्या चल रहा है। लड़कियां ये जानना चाहती हैं कि ब्रेकअप के बाद उनके बॉयफ्रेंड की प्रतिक्रिया क्या है।
सोशल मीडिया पर एक्टिव
आमतौर पर देखा गया है कि ब्रेकअप के बाद लड़कियां सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव हो जाती हैं। दरअसल वो अपने एक्स पार्टनर को दिखाना चाहती हैं कि वो दोबारा सिंगल होकर कितनी खुश हैं।
शॉपिंग का सहारा
कई लड़कियां अपने रिश्ते के टूट जाने के गम से बाहर निकलने के लिए शॉपिंग की मदद लेती हैं। वो अपने स्ट्रेस को कम करने के लिए ऐसा करती हैं।
पार्टी और फ्लर्टिंग
कई लड़कियां पार्टियों में जाना शुरू कर देती हैं ताकि वहां वो नए लोगों के सम्पर्क में आ सकें। वो नए नए लोगों से मिलना तथा फ़्लर्ट करना शुरू करती हैं। कई लड़कियां ये सब अपने एक्स बॉयफ्रेंड को जेलस फील कराने के लिए करती हैं।
दोस्तों का सहारा
कुछ रिलेशनशिप ऐसे भी होते हैं जहां रिश्ते के टूट जाने का दर्द पूरी तरह से खत्म नहीं पाता है। रिलेशनशिप में बिताए अच्छे पलों को याद करके लड़कियां काफी भावुक रहती हैं। ऐसी स्थति में वो अपने दिल और दिमाग में चल रही उथल पुथल को शांत करने के लिए अपने करीबी दोस्तों की मदद लेती हैं।