Just In
- 4 min ago Boyfriend को दिनभर में करती थी 100 बार फोन, पता चला Love brain बीमारी से जूझ रही हैं गर्लफ्रेंड
- 52 min ago तपती गर्मी में झटपट इस तरह बनाएं वाटरमेलन जूस, यह रही रेसिपी
- 1 hr ago Vastu Tips: कर्ज के जंजाल में बुरी तरह फंस चुके हैं आप, तो इन वास्तु उपायों की जल्द लें मदद
- 3 hrs ago पिछले 5 सालों से OMAD डाइट पर हैं ये एक्टर, इनकी उम्र सुन चौंक जाएंगे आप!
Don't Miss
- News Ground Report Purnia: चुनावी मैदान में पप्पू यादव, बीमा भारती और संतोष कुशवाहा, मतदाताओं ने बताया बेहतर कौन
- Technology Whatsapp में हुई PassKey फीचर की एंट्री, बिना पासवर्ड कर सकेंगे लॉग-इन
- Movies Tamannaah Bhatia पर पुलिस ने कसा शिकंजा, इस मामले में भेजा एक्ट्रेस को भेजा समन
- Finance Gold Rate Today: आज फिर मुंह के बल गिरा सोना,10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत में 350 रुपये की दर्ज हुई गिरावट
- Automobiles Jeep Wrangler Facelift Review Video : जानें पहले से कितनी बदल गई नई ऑफ-रोडर SUV? डिजाइन में हुए ये अपडेट
- Education JEE Advanced 2024 के लिए 2.50 लाख छात्र हुए क्वालिफाई, देखें श्रेणी-वार उम्मीदवारों की सूची
- Travel DGCA ने पेरेंट्स के साथ सफर कर रहे 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बदला नियम, जाने यहां
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
Relationship: लव-अरेंज मैरिज के बाद भी इतने टाइप के होते हैं रिलेशनशिप, भारत में बढ़ा चलन
इंडिया में यू तो सिर्फ तरह का रिलेशनशिप है जिसे समाज ने मान्यता दी हुई है और वो घर वालों की रजामंदी से शादी करना। लेकिन में भी कई तरह की टर्म एंड कंडीशन होती है, जिसके बाद रिश्ता पक्का होता है और शादी की तमाम रस्मों के बाद शादी होती है। जिसके बाद लड़का और लड़की एक दूसरों को समझते हैं, क्योंकि शादी तो फैमली ने तय की है। ना ही लड़की और ना लड़का एक दूसरे के बारें में अंजान ही होते हैं। और दूसरी तरह की शादी होती है लव मैरिज। इसके लिए लड़का और लड़की को शादी के लिए काफी पापड़ बेलने पड़ते हैं, तब जाकर शादी होती है। लेकिन इंडिया 7 तरह के रिलेशनशिप हैं, जो लड़का और लड़की के बीच होते हैं। इस आर्टिकल में हम उन रिश्तों को डिकोड करेंगे जो हमारे आसपास बनें हुए हैं। आप इस लेख को पढ़कर पता करें कि आप इनमें से किस तरह के रिश्तों को निभा रहे हैं या आपके लिए कौन सा रिश्ता आपके स्वभाव में फिट होता है, जिसे आप आगे भविष्य में बना सकते हैं-
Type Of Relationship: अरेंज मैरिज रिलेशनशिप
ये रिश्ता आमतौर पर दो परिवार के लोग बनाते हैं। इसमें लड़का और लड़की की पसंद इतनी मैटर नहीं करती है। यहां ये माइने रखता है कि दो परिवारों के बीच रिश्ता कैसे बन सकता हैं। सब कुछ सही होने के बाद शादी तय होती है। इस तरह के रिश्ते में ये जरूरी नहीं होता कि लड़का या लड़की की पसंद देखी जाए। शादी होने के बाद ही लड़का और लड़की एक कपल के रूप में होते हैं और एक दूसरे को जानने की कोशिश करते हैं। उनकी पसंद नापंद, सब शादी के बाद ही पता चलती है।
Type Of Relationship: लव रिलेशनशिप
इस तरह का रिलेशन, जब दो लोग एक दूसरे को जानते हैं, समझते हैं, दिल के तार एक दूसरे से जुड़ जाते हैं। एक दूसरे से बेपनाह प्यार हो जाता है, जो शादी तक भी पहुंचता है। लेकिन इंडिया में इस तरह के रिलेशनशिप आज भी अच्छा नहीं माना जाता। अगर लड़का और लड़की ने एक दूसरे को पसंद करते हुए शादी कर भी ली तो कई बार ऐसा होता है, कि लड़के का परिवार लड़की को बहू मानने से इनकार कर देता है। यही लड़के के साथ भी होता है। आज भी भारत में कई क्षेत्र हैं, जहां पर लव मैरिज करना परिवार अपनी आन पर दाग समझने लगता है। कभी-कभी इसके परिणाम भी भयानक हो जाते हैं।
Type Of Relationship: ओपन रिलेशनशिप
इस तरह का रिलेशनशिप भारत के मेट्रो सीटीज तक ही सीमित है। लेकिन अब धीरे-धारे मीडियम टाइप सीटीज में भी इसकी शुरूआत हो चुकी है। इस तरह के रिश्ते में खुलापन होता है। रिश्ता सिर्फ एक दूसरे के साथ बंधा हुआ नहीं होता है। इसमें कपल दूसरों के साथ भी डेडिंग करने के लिए फ्री रहते हैं। इस रिश्तें में किसी तरह का बंधन नहीं होता है। इस तरह के रिलेशनशिप में आप फ्री और ओपन तो रहते हैं लेकिन अपने पार्टनर को भी इग्नोर नहीं कर सकते। इसकी भी कुछ सीमाएं होती हैं।
Type Of Relationship: फ्रैंड विथ बेनिफिट्स (POLYAMOROUS)
इस तरह के रिश्ते में एक लड़के साथ कई लड़कियां साथ में रहती हैं। इसे धोखा नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि इस तरह के रिश्ते को सामने वाला खुद स्वीकार करता है। इस तरह का रिश्ता दोस्ती से बढ़कर होता है, जिसमें आप किसी तरह का कमिटमेंट नहीं करते हैं। एक कपल की तरह साथ रहना और सेक्स करना इसमें कॉमन होता है। लेकिन आप एक दूसरे को किसी भी बात के लिए मजबूर नहीं कर सकते।
Type Of Relationship: लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप
जब कपल एक दूसरे से दूर रहते हैं। तब इस रिश्ते की परीक्षा होती है। क्योंकि दोनों ही लोग अलग-अलग स्थानों पर रह रहे हैं। इसमें ये देखा नहीं जा सकता और ना ही पल पल की खभर भी ली जा सकती है कि आपका पार्टनर क्या कर रहा है। सिर्फ फोन कॉल्स, वीडियो कॉल की मदद से ही एक दूसरे से राब्ता होता है। ऐसे रिश्ते में रहना कठिन काम हो सकता है।
Type Of Relationship: को-डिपेंड रिलेशनशिप
को-डिपेंड रिलेशनशिप में दो लोग हमेशा दूसरे से जुड़े रहना चाहते हैं। ऐसे कपल एक दूसरे से चिपके ही रहते हैं, उनको किसी दूसरे से मतलब भी नहीं होता है। उनको ऐसा लगता है कि वो एक साथ सारे काम कर सकते हैं। लेकिन ऐसा रिश्ता दो लोगों के लिए अनगहेल्दी हो सकता है। एक दूसरे पर अधिक निर्भरता आगे भविष्य में परेशान कर सकती है।