Just In
- 1 hr ago मलेरिया होने पर जल्दी रिकवरी के लिए मरीज को क्या खिलाएं और क्या नहीं?
- 2 hrs ago Personality Test: पैरों का आकार बताता है कई राज, जानें अपनी पर्सनालिटी से जुड़ी ये ख़ास बात
- 2 hrs ago क्या होता है स्मोक्ड बिस्किट? जिसे खाने के बाद कर्नाटक में एक बच्चे की बिगड़ गई तबीयत
- 4 hrs ago Zero Shadow Day 2024 Timing: आज बैंगलोर में परछाई छोड़ देगी लोगों का साथ, जानें कितने बजे होगी ये अनोखी घटना
Don't Miss
- News T20 वर्ल्ड कप के लिए चयनकर्ताओं से मिलेंगे कप्तान रोहित शर्मा! जानिए किन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
- Finance SBI Credit Card: एसबीआई कार्ड ने पहला यात्रा केंद्रित क्रेडिट कार्ड 'MILES' किया लॉन्च, जानें इसके फायदे
- Movies Sara Ali Khan ने अपनी ही पक्की सहेली का काटा पत्ता, चोर-छिपे हथिया ली ये फिल्म!
- Technology OnePlus Watch 2 Nordic Blue Edition लॉन्च, जानें कीमत व उपलब्धता
- Automobiles 1.5 करोड़ की Toyota Vellfire कार के साथ नजर आएं बॉलीवुड एक्टर Ayushmann Khurrana, जानें कार की खासियत?
- Education MP Board 2024: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024, डिजिलॉकर, SMS और वेबसाइट से कैसे डाउनलोड करें
- Travel केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर यात्रा बुकिंग हो गयी है Open, जानिए किराया
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
पति के अत्याचार क्यों सहती रहती हैं महिलाएं?
एब्यूज़िव रिलेशनशिप यानि रिश्ते में किसी एक पार्टनर के साथ गाली गलौज करना और उसका शोषण करना। क्या आपने कभी सोचा है कि महिलाएं इस तरह के रिश्ते में रहने पर क्यों मजबूर होती हैं?
इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। एब्यूज़िव रिलेशनशिप एक कड़वी सच्चाई है जिसे आज के दौर में भी महिलाएं झेल रही हैं। अपने पार्टनर को गालियां देने की शुरुआत किसी छोटे से मुद्दे से हो सकती है और आगे चलकर ये बात कोई भयंकर सच का रूप ले लेती है।
आप भी सोचते होंगे कि अगर कोई महिला रोज़ अपने पति से गालियां सुनती है तो उसे छोड़ क्यों नहीं देती। इसकी कई वजहें हो सकती हैं जिनके बारे में आज हम आपको बता रहे हैं।
कई तरह के डर
कई महिलाएं अपने मन में बैठे डर की वजह से ऐसे रिश्ते से बाहर नहीं निकल पाती हैं। ये डर ही होता है जो उन्हें एब्यूज़िव रिलेशनशिप में बांधे रखता है। इसमें अकेले रहने का डर, पीछा करने का डर या आत्मनिर्भर ना हो पाने का डर शामिल होता है। अपने बच्चे को खोने का डर भी महिलाओं को रहता है। इस वजह से महिलाएं गाली गलौज वाले रिश्ते को ही अपनी जिंदगी बना लेती हैं।
समाज का खौफ
महिलाओं को समाज में अपनी साख का भी डर होता है। 21वीं सदी में भी लोग समाज में होने वाली बातों से डरते हैं। महिलाएं अपने रिलेशनशिप को दूसरों की गॉसिप का मुद्दा नहीं बनने देना चाहती हैं। साथ ही वो समाज के हज़ारों सवालों से बचने के लिए भी ऐसा करती हैं। आजतक समाज ना जाने कितनी जिंदगियां निगल चुका है और आगे भी शायद ऐसा ही दोहराता रहेगा।
आर्थिक रूप से निर्भर
कई महिलाएं अपने पति पर निर्भर होती हैं और इस वजह से वो ऐसे रिलेशनशिप से बाहर नहीं निकल पाती हैं, जहां दिन रात उनका अपमान होता है। उन्हें लगता है कि अगर वो अपने पति से रिश्ता तोड़ देंगी तो दाने-दाने को मोहताज हो जाएंगी। महिलाओं द्वारा अपने पति के अत्याचार सहने का ये ये प्रमुख कारण है। कई महिलाओं को ये चिंता भी रहती है कि अलग होने पर वो कहां रहेंगी और क्या खाएंगी और अगर बच्चे भी उनके साथ ही रहे तो वो सब कुछ कैसे संभालेंगी।
पार्टनर पर निर्भरता
कई बार महिलाएं अपने पार्टनर पर बहुत ज्यादा निर्भर हो जाती हैं और इस वजह से वो एब्यूज़िव रिलेशनशिप से बाहर ही नहीं निकल पाती हैं। अपने पार्टनर पर निर्भर होने की वजह से ही वो अलग होने के विचार को दबा देती हैं। वो अपने पति से इतना ज्यादा प्यार और जुड़ाव महसूस करती हैं कि उनसे अलग होना उन्हें असंभव लगता है। ऐसे मामलों में पति के अत्याचार बढ़ते रहते हैं और रिश्ते में प्यार और आत्मनिर्भरता खत्म होने लगता है।
कुछ लोगों को नहीं लगता कुछ गलत
कुछ महिलाओं को लगता है कि पति का अत्याचार करना और गालियां देना सामान्य बात है। हिंसा करने और गालियां देने में उन्हें कुछ गलत नज़र नहीं आता है। उन्हें ये सब सामान्य लगने लगता है और इसी वजह से वो ये सब सहती रहती हैं।
इन 5 कारणों की वजह से महिलाएं एब्यूज़िव रिलेशनशिप से बाहर नहीं निकल पाती हैं। अगर आप भी किसी ऐसे रिश्ते का बोझ सह रही हैं तो खुद की मदद ज़रूर करें।