Just In
- 12 min ago OMG! भारत के इस गांव में प्रेगनेंट होने आती हैं विदेशी महिलाएं, आखिर यहां के मर्दों में क्या हैं खास बात
- 2 hrs ago Curd Benefits For Skin: रोजाना चेहरे पर दही मलने से पिग्मेंटेशन और मुंहासे की हो जाएगी छुट्टी, खिल उठेगा चेहरा
- 4 hrs ago IPL 2024: कौन हैं क्रिकेटर केशव महाराज की स्टाइलिश वाइफ लेरिशा, इंडिया से हैं स्पेशल कनेक्शन
- 6 hrs ago 'हीट वेव' से बचाने के लिए चुनाव आयोग ने जारी की एडवाइजरी, सेफ रहने के लिए हाइड्रेड रहें और ये काम न करें
Don't Miss
- News Fact Check: नोटों की गड्डी पर सो रहे बेंजामिन बासुमतारी की फोटो का क्या है सच? जानिए
- Movies घर-परिवार छोड़ एक्टर बनने निकला, खूब मिले धक्के, अब करोड़ों का मालिक बन साउथ की हसीना को कर रहा डेट
- Technology itel ने चोरी छुपे 108MP कैमरा, 5000 mAh बैटरी के साथ नया स्मार्टफोन किया लॉन्च, जानें कीमत व खासियत
- Travel खुल गया है लद्दाख पहुंचने का नया रास्ता, मनाली से लेह को जोड़ने वाला यह है सबसे छोटा रूट
- Finance 4 ETF Mutual Fund ने 3 साल में इन्वेस्टरों को दिया जबरदस्त रिटर्न
- Education एनआईओएस कक्षा 10वीं, 12वीं हॉल टिकट 2024 हुए जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड
- Automobiles Tesla को टक्कर देने के लिए Xiaomi ने लॉन्च की पहली इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में मिलेगी 810KM की रेंज
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
शादी को लेकर लड़कियों में मन हैं ये 5 तरह के डर
हर किसी की ज़िंदगी में शादी एक अहम निर्णय होता है। शादी के बाद आपकी पूरी ज़िंदगी बदल जाती है और आपके फैसले सिर्फ आपके ना होकर दूसरों की सहमति के मोहताज बन जाते हैं। हमारी ज़िंदगी में शादी को बहुत ज़रूरी माना जाता है।
ये बात सच है कि शादी के बंधन में बंधने के बाद दो अनजान लोग हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाते हैं और अपनी बाकी की पूरी ज़िंदगी एकसाथ बिताते हैं। ये रिश्ता प्यार, भरोसे, आपसी समझ और आपसी सहयोग का होता है। इन चीज़ों से वैवाहिक रिश्ते को सुखी और खुशहाल बनाया जा सकता है।
समाज में विवाह को लेकर कई नियम बने हुए हैं और देखा जाता है कि महिलाओं के मन में शादी को लेकर डर रहता है। ऐसे कई कारण हैं जिनकी वजह से लड़कियों को शादी से डर लगता है। लेकिन भारतीय महिलाओं को शादी से डर क्यों लगता है?
विशेषज्ञों की मानें तो शादी से लड़कियों के डरने के अधिकतर कारण मनोवैज्ञानिक हैं लेकिन कई महिलाओं को इन्हें स्वीकार करने में दिक्कत आती है। इनमें से कुछ कारणों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
अपनी पहचान खोना
कई मामलों में लड़कियों को लगता है कि शादी के बाद उनकी अपनी पहचान खो जाएगी। इस वजह से भी वो शादी से डरने लगती हैं। महिलाओं की सोच पर इसका बहुत असर पड़ता है। कई महिलाएं किसी अनजान इंसान पर निर्भर होने से डरती हैं। अगर आप भी इस वजह से शादी से दूर भागती हैं तो आपको बता दें कि आपका ये डर निराधार है। ये एक मनोवैज्ञानिक कारण है जिसका आपके दिमाग पर बहुत असर पड़ता है।
ससुराल वालों के साथ रहना
आजकल की मॉडर्न लड़कियां अपने पति और बच्चों के साथ एकल परिवार में रहना पसंद करती हैं। ऐसी परिस्थिति में ससुराल वालों के साथ रहने की सोचकर ही वो घबरा और डर जाती हैं। वहीं अरेंज मैरेज में मुश्किल और भी ज़्यादा तब बढ़ जाती है जब पति संयुक्त परिवार में रहता हो।
ज़्यादा ज़िम्मेदारियां
ऐसी बात नहीं है कि मॉडर्न महिलाओं को ज़िम्मेदारियां उठाने या निभाने में दिक्कत है बल्कि ये तो मानव स्वभाव है कि हम ज़्यादा ज़िम्मेदारियों से बचने के लिए दूरियां बनाने लगते हैं। ज़िम्मेदारियों का डर और बोझ भी महिलाओं के मन में शादी के प्रति डर पैदा करता है।
आज़ादी खोना
शादी से डरने के पीछे ये भी एक महत्वपूर्ण कारण है। वर्किंग महिलाओं और ज़्यादा कमाने वाली लड़कियों को शादी उनकी आज़ादी की दुश्मन लगने लगती है। लड़कियों को अपना घर ज़्यादा सुविधाजनक लगता है। अपने घर में कोई भी उनकी ज़िंदगी में दखलअंदाज़ी नहीं करता है। हालांकि, शादी के बाद सब कुछ बदल जाता है। ऐसी कई महिलाएं हैं जिन्हें लगता है कि शादी के बाद उनकी आज़ादी खो जाएगी और उन्हें अपने पति और परिवार के साथ रहना पड़ेगा।
वो प्यार और देखभाल नहीं
आप भी इस बात से सहमत होंगे कि हमें अपने परिवार से जितना प्यार मिलता है उतना किसी और से नहीं मिलता। किसी अनजान शख्स से शादी करने पर मन में अपने परिवार से मिले प्यार और देखभाल को खोने का डर रहता है। ये भी एक मनोवैज्ञानिक कारण है जो लड़कियों को शादी करने से रोकता है।
कई महिलाएं इन कारणों से शादी करने से बचती हैं। कई मौकों पर महिलाएं अपनी ज़िंदगी में कभी शादी ना करने का फैसला ले लेती हैं। दुनियाभर में आधुनिक समाज में ऐसी सोच बढ़ रही है।