Just In
- just now प्रेग्नेंसी में ब्राउन डिस्चार्ज होना नॉर्मल है या मिसकैरेज की तरफ इशारा, जानें यहां
- 58 min ago सफेद कपड़ों पर पड़ गए है पीले दाग, तो लांड्री में बेकिंग सोडा का यूं करें इस्तेमाल
- 1 hr ago DIY Mosquito Repellent : मच्छरों के काटने से बच्चे का हो गया बुरा हाल, बचाने के लिए करें ये काम
- 2 hrs ago चेहरे का आकार बता सकता है कैसे इंसान हैं आप, यकीन नहीं होता तो ये टेस्ट आजमाकर देख लें
Don't Miss
- News MP Board: भोपाल में चाय वाले के लड़के ने किया 12वीं क्लास में टॉप, बताया कैसे मैथ-साइंस में प्राप्त की सफलता
- Movies अंकिता लोखंडे के बाद अब इस टीवी एक्ट्रेस की डोली हुई तैयार, दिल्ली में हुई सगाई तो BF ने किया ये काम
- Automobiles भारत में लॉन्च हुई 2024 Jeep Wrangler Facelift, शानदार डिजाइन और धांसू फीचर्स से है लैस, जानें कीमत?
- Technology Refrigerator Under 15000: इन 5 टॉप ब्रांड्स के फ्रिज बेहद कम दाम में लाएं घर, यहां जानें कीमत
- Education MP Board Sehore Toppers List 2024: सीहोर जिले के 10वीं, 12वीं के टॉपर छात्रों की सूची
- Finance Public Provident Fund Account: क्या आपको चाहिए 1 करोड़ रुपए का तगड़ा फंड? बस 5 मई से पहले ऐसे करना होगा निवेश
- Travel DGCA ने पेरेंट्स के साथ सफर कर रहे 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बदला नियम, जाने यहां
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
इन 5 कारणों से नौकरीपेशा लड़कियों से शादी की चाहत रखते हैं लड़के
ये बीते समय की बात हो गयी है जब लड़कों को शादी के लिए ऐसी लड़की चाहिए होती थी जो सुंदर, सुशील हो और जिसकी प्राथमिकता घर परिवार संभालना हो। अब लड़कों और उनके परिवारवालों की सोच में बदल गई है। अब इन सब खूबियों के साथ वो ये भी चाहते हैं कि लड़की जॉब करती हो। वैसे अब लड़का और लड़की दोनों ही अपना ऐसा साथी चुनना चाहते हैं जो वर्किंग हो। आज जानते हैं कि आखिर शादी के लिए नौकरीपेशा लड़कियां क्यों लड़कों की पहली पसंद बन रही हैं।
आपको और आपके काम को बेहतर समझेगी
अगर आपकी पत्नी भी नौकरी करने वाली हुई तो वो आपके साथ आपके काम को भी बेहतर ढंग से समझ पाएगी। ऑफिस में काम का प्रेशर झेलकर जब आप घर आएंगे तब वो आपकी स्थिति समझ सकती है। वो घर देर से आने, घर के कामों में योगदान ना देने जैसी बातों पर लड़ने या गुस्सा होने के बजाय वो इस बात का ध्यान रखेगी कि आपका मूड कैसे ठीक किया जाए। इसके अलावा भी बैंक, घर के बिल आदि जैसे काम भी वो खुद ही कर सकती हैं।
Most Read:छोटी हाईट के लड़कों से शादी करने के फायदे है कई, अब रिजेक्ट नहीं करेंगी रिश्ता
घर के बजट में मिलता है सपोर्ट
मेट्रो सिटी हो या छोटे शहर, दिनों दिन बढ़ती महंगाई से परिवार के खर्चे भी बढ़ गए हैं। हर लड़का और लड़की विवाह के बाद एक अच्छा और सुविधाजनक जीवनयापन करना चाहते हैं। साथ ही वो अपने बच्चों के लिए भी एक अच्छे भविष्य की कामना करते हैं। परिवार के सिर्फ एक सदस्य की कमाई से सभी जरूरतों को पूरा कर पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इस वजह से लड़के चाहते हैं कि उनकी होने वालो जीवनसंगिनी यदि वर्किंग हो तो घर के बजट में एक बड़ा सहयोग मिल सकेगा।
भविष्य के लिए बचत
अगर पति पत्नी दोनों ही वर्किंग होंगे तो वर्तमान समय में अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ साथ भविष्य में अपने बच्चों की परवरिश के लिए भी बचत की तरफ ध्यान दे सकेंगे। बुरा समय कभी भी और किसी भी घर में दस्तक दे सकता है, इसके लिए भी आप बेहतर प्लानिंग कर सकते हैं। ये एक बड़ा कारण है कि लड़के शादी के लिए ऐसी लड़कियां ढूंढते हैं जो वर्किंग हो।
बाहरी दुनिया की समझ
आमतौर पर नौकरी करने वाली महिलाएं ओपन माइंडेड होती हैं। वो काम के दबाव को मैनेज करना सीख जाती हैं। इन्हें बाहरी दुनिया की समझ होती है। एक कामकाजी व्यक्ति को जो परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं, ये उनसे वाकिफ होती हैं। इस वजह से ये अपने पति के ऑफिस कॉल या फिर साथ काम करने वाली किसी लड़की से बात करने पर बेवजह शक नहीं करती हैं। यदि पति किसी दुविधा में हो तो उसका हल भी प्रोफेशनल तरीके से दे सकती हैं।
अपने खर्चों का खुद रखती है ख्याल
लड़की का वर्किंग होना लड़की और लड़के दोनों के लिए ही बहुत अच्छा है। शादी के बाद उसे अपने हर छोटे बड़े खर्च के लिए पति पर निर्भर नहीं होना पड़ता है और वहीं पति को भी उसके खर्चों की टेंशन नहीं रहती है। वहीं दूसरी तरफ यदि पत्नी नौकरीपेशा ना हो तो वो घर से लेकर पर्सनल खर्चों के लिए भी अपने पति पर निर्भर रहती है।
Most Read:लव मैरिज के लिए नहीं मान रहा परिवार तो अपनाएं ये तरीके