टमाटर न केवल खाने में हेल्दी होता है बल्कि स्किन के लिए भी फायदेमंद है। इनमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो डैमेज स्किन की मरम्मत करते हैं।
Asma Fatima
स्किन पोर्स को टाइट करता है।आपकी स्किन को गंदगी और पल्यूशन से बचाने की नेचुरल रेमेडी है टमाटर।
टमाटर में नेचुरल एसिड होता है जो कि एक्ने और एक्ने स्कार को Astringent बन कर साफ करने में मदद करता है। इसमें बहुत सारा विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कि स्किन से ऑइल साफ करने में मदद करता है।
मुहांसों को रोकता है। टमाटर की एसिडिक प्रॉपर्टीज स्किन के पीएच स्तर को बनाए रखते हैं, जिससे गहरी सफाई होती है जो मुंहासों को रोकती है।
फेस ऑयल कम करता है।टमाटर आपकी स्किन से ऑयल कम करता है। चेहरा चमकदार बनाने में मदद करता है।
नींबू का रस और टमाटर का पल्प मिला कर लगाने से सन टैनिंग हटती है और त्वचा कई दिनों के लिये टाइट हो जाती है। इस मिश्रण को सूखने दें और उसके बाद पानी से रगड़ कर पोंछ लें।
साफ त्वचा पाने के लिये थोड़ा सा चंदन पाउडर एक कटोरे में डाल कर नींबू का रस और टमाटर का जूस डालें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगा कर 15 मिनट तक छोड़ दें और ठंडे पानी से धो लें।
यह भी पढ़ें
क्या आपने पहले कभी सुना है माइक्रोकरंट फेशियल के बारे में? स्किन को मिलते हैं ये फायदे