बच्चे के दिन को बेहतर बनाने के लिए रोज कहें ये बातें
अपने बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लाना हो, या उन्हे इनकरेज करना हो तो आप उन्हें ये बाते जरूर कहें।
Katyayani Tiwari
1. रोज अपने बच्चे को स्पेशल फील करवाने के लिए उनसे पूछे की वो कैसे हैं। उन्हें अच्छा लगेगा।
2. अपने बच्चे को ये बता जरूर कहें की उन्हें देखकर आपको खुशी मिलती है।
3. बच्चों को कभी ये फील ना होने दें कि आप उनकी बातों को अनदेखा करते हैं। ऐसे में उन्हें बताएं की उनकी बातें आपके लिए मायने रखती हैं।
4. अपने बच्चों की दिल की बात जरूर सुनें। ऐसा करने से आपका बच्चे के साथ रिश्ता मजबूत होगा।
5. वैसे तो हर माता-पिता को अपने बच्चे पर गर्व होता है। लेकिन आप ये बात भी उन्हें जरूर बताएं।
6. बढ़ते कॉम्पिटीशन के चलते बच्चों के मन में रहता हैं कि कहीं आपका प्यार उनके लिए कम ना हो जाएं। ऐसे में आप उन्हें बताएं की उनके लिए आपका प्यार कभी कम नहीं होगा।
7. बच्चे बहुत नादान होते हैं। कई बार खेल-खेल में उनसे गलती भी हो जाती है। उन्हें बताएं की गलतियां हो जाती है। वो इसे दिल से ना लगाएं।
8. बचपन से ही बच्चे खुद को बेहतर बनाने के लिए खुद में बदलाव करने लगते हैं। बच्चों को बताएं की वो जैसे है अच्छे हैं, वो खुद को ना बदलें।