Tap to Read ➤
विंटर में अपनी डाइट में शामिल करें अदरक
अदरक की तासीर गर्म होती है, इसीलिए ठंड के मौसम में इसका सेवन करना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। इन तरीकों से आप अदरक को अपनी डाइट में शामिल करें।
Katyayani Tiwari
सर्दी के मौसम में लोगों को चाय पीना बहुत पसंद होता है। ऐसे में आप अदरक की चाय बना कर पी सकते हैं।
अदरक कच्ची खाने में बहुत कड़वी लगती है। लेकिन आप अदरक का अचार बनाकर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
सर्दी में कई लोगों को रायता खाना बहुत पसंद होता है। आप उसमें भी अदरक को डालकर खा सकते हैं।
सर्दी में आप सुबह सुबह गर्म पानी में शहद के साथ अदरक डालकर पी सकते हैं। ये आपके हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।
बच्चे अक्सर अदरक खाने से परहेज करते हैं। ऐसे में आप अदरक का जैम जरूर ट्राई करें।
अक्सर सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए हम उसमें कई तरह के मसाले मिलाते हैं। आप अदरक का पेस्ट भी उसमें मिला सकते हैं।
आप अदरक को कद्दुकस करके अपने पसंद की डिश के ऊपर गार्निश कर सकते हैं।