सर्दी में ड्राई स्कैल्प और बालों को ठीक करने के लिए आप इन घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं…
Katyayani Tiwari
सर्दी के मौसम में करी पत्ते के तेल की मदद से आप अपने बालों को पोषण दे सकते हैं। यह आपके स्कैल्प के लिए काफी फायदेमंद है।
नारियल का तेल ड्राई स्कैल्प को हाइड्रेट करने में मदद करता है। इसमें एंटीफंगल और जीवाणुरोधी गुण मौजूद होते हैं।
केला डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प के लिए अच्छा ऑप्शन है। आप केले का हेयर मास्क बनाकर अपने बालों में अप्लाई कर सकते है।
एलोवेरा में कई गुण मौजूद होते हैं, ये आपके स्किन के साथ बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। एलोवेरा के जेल को 10 से 15 मिनट बालों पर ऐसे ही लगा कर छोड़ दें।
दही और अंडे का हेयर मास्क आपके बालों के लिए फायदेमंदहै। आधा कप दही को फेंटे हुए अंडे के साथ मिलाकर अपने बालों पर लगाएं।
जोजोबा तेल आपके बालों के लिए मॉइस्चराइजर का काम करता है। जो ड्राई स्कैल्प को ठीक करने में मदद करती है।
अपने स्कैल्प को मॉइस्चराइज करने और डैंड्रफ से बचने के लिए इन टिप्स को जरूर अपनाएं।