Tap to Read ➤
डिहाइड्रेशन के लिए बेस्ट होम रेमेडीज
डिहाइड्रेशन के कारण स्किन और हेल्थ से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं, ऐसे में हाइड्रेट रहने के लिए आप इन होम रेमेडीज को जरूर ट्राई करें।
Katyayani Tiwari
किसी भी एक्सरसाइज को करने से पहले या जिम जाने से पहले एक केला जरूर खा लें। ये आपके बॉडी को डिहाइड्रेशन से बचने में मदद करता है।
बटर मिल्क एक नेचुरल प्रोबायोटिक है। यह पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिजों से भरपूर होता है, जो आपको हाइड्रेट रखता है।
सूप डिहाइड्रेशन और इसके लक्षणों से निपटने में मदद करता है।
नारियल पानी में सोडियम और पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है। डिहाइड्रेशन को दूर करने में ये अच्छा विकल्प है।
क्रैनबेरी जूस में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, यह प्राकृतिक रूप से डिहाइड्रेशन का इलाज करने का सर्वोत्तम तरीका है।
सेब मैग्नीशियम का एक समृद्ध स्रोत हैं। उनमें पोटेशियम की मात्रा भी होती है, जो डिहाइड्रेशन के इलाज में मददगार है।
स्पोर्ट्स ड्रिंक्स और सोडियम से भरपूर खाद्य पदार्थों के माध्यम से अपने आहार में नमक की मात्रा बढ़ाने से भी आप हाइड्रेटेड रह सकते हैं।
संतरे में आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखकर डिहाइड्रेशन को दूर रखने की क्षमता होती है।