पेरेंट्स की ये 8 हरकतें बच्चों को दिलाती हैं गुस्सा
हर पेरेंट्स अपने बच्चे के साथ एक अच्छा बॉन्ड बनाकर रखने की कोशिश करते हैं, लेकिन कई बार बच्चों को आपकी कुछ हरकतें उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आती। आइए जानें।
Katyayani Tiwari
आज कल के मांओं को सोशल मीडिया के लिए अपने बच्चे के साथ तस्वीरें खींचना काफी पसंद होता है। लेकिन बच्चे अपने पेरेंट्स की इन हरकतों से कई बार परेशान हो जाते हैं।
कई बार पेरेंट्स अपने बच्चों को इंडीपेंडेंट बनाने के लिए उन्हें उनके हाल पर छोड़ देते हैं। लेकिन बच्चों को लाइफ के हर पहलू पर अपने माता-पिता की मदद की जरूरत होती है।
पेरेंट्स अक्सर अपने बच्चों को दूसरे बच्चों के साथ कम्पेयर करने लगते हैं, जो बच्चों को बिल्कुल पसंद नहीं होता।
अपने स्पेशल डे पर हर बच्चा अपने पेरेंट्स को एक साथ अपने सामने देखना चाहता है। लेकिन उस समय आपकी गैरमौजूदगी उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आती।
आप अक्सर अपने बच्चों को खुलेआम प्यार जताते होंगे, लेकिन कई बार बच्चों को आपका ये प्यार करने का तरीका पसंद नहीं आता।
हर बच्चे अपने माता-पिता की पूरी अटेंशन पाना पसंद करते हैं। ऐसे में आपका उनकी बातों को अनसुना करना उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं होता है।
अपने बच्चों को डिसिप्लिन में रखने के लिए पेरेंट्स अक्सर थोड़ा स्ट्रिक्ट बिहेव करने लगते हैं। जो बच्चों को बिल्कुल पसंद नहीं होता।