Tap to Read ➤

PCOD और PCOS के बीच क्या है अंतर

पीसीओडी और पीसीओएस को लेकर लोगों के बीच अक्सर कंफ्यूजन रहता है, आइए जानते हैं दोनों में क्या अंतर है
shilpa singh
पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिजीज (PCOD)और पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (PCOS)सुनने में एक जैसे लगते हैं लेकिन यह दोनों अलग अलग हैं।
PCOD और PCOS दोनों ओवरीज यानी अंडाशय से जुड़ी दो अलग-अलग मेडिकल कंडीशन है। जो महिलाओं में हार्मोनल गड़बड़ी की वजह से होती है।
पीसीओडी में ओवरी बहुत सारे अपरिपक्व अंडे रिलीज करता हैं जो धीरे-धीरे सिस्ट के रुप विकसित होने लगते हैं।
पीसीओडी में अनियमित मासिक धर्म, चेहरे पर बाल, पेट का वजन बढ़ना, बालों का झड़ना और बांझपन की समस्या होने लगती है।
पीसीओडी की वजह से महिलाओं को गर्भधारण करने में परेशानी आती है। इस समस्या को आसानी से ठीक किया जा सकता है।
PCOD की समस्या को नियंत्रित करने के लिए लाइफस्टाइल में एक्सरसाइज और पौष्टिक आहार को शामिल करें।
PCOS की स्थिति में एण्ड्रोजन बढ़ जाता है जिससे अनियमित मासिक चक्र, और/या एक या दोनों अंडाशय में छोटे सिस्ट बनने की समस्‍या होने लगती है।
पीसीओएस मेटाबॉल‍िज्‍म को प्रभावित करता है जिससे बालों का झड़ना, वजन बढ़ना और बांझपन की समस्या होने लगती है।
PCOS से बचाव के लिए जीवनशैली में बदलाव करें, जैसे हेल्दी डाइट, संतुलित व्यायाम, पर्याप्त नींद लें।