Tap to Read ➤

साल का पहला सूर्य ग्रहण आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा?

Solar Eclipse 2022: साल का पहला सूर्य ग्रहण सभी राशियों को करेगा प्रभावित, जानें आप पर कैसा रहेगा असर
Divya Sahu
मेष राशि के जातकों को अपनी सेहत को लेकर सावधान रहने की सलाह दी जाती है। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। आपको कर्ज लेने से बचना होगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है।
वृषभ राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आप मानसिक रूप से भी परेशान हो सकते हैं। आपको निर्णय लेने में कठिनाई महसूस होगी। इस अवधि में की गयी मेहनत का अच्छा फल आपको जरुर मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
मिथुन राशि के लोगों की सेहत अच्छी रहेगी मगर किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। आप मानसिक तनाव से भी परेशान हो सकते हैं। परिवार को आगे बढ़ाने का विचार कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।
कर्क राशि के जातक पैसों के मामले में काफी लकी रहेंगे। पुराने अटके हुए मामले भी निपट जाएंगे। नया घर खरीदने के लिए समय अच्छा है। परिवार अथवा करीबी लोगों के साथ अच्छे से पेश आएं वरना विवाद होने की संभावना है।
सिह राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में चल रही कलह आपकी मानसिक शांति भंग कर सकती है। माता-पिता की सेहत में गिरावट आने से आप अपने काम पर फोकस करने में असमर्थ रहेंगे। हालांकि कार्यस्थल पर आपको अपने सहकर्मियों का साथ मिलेगा।
कन्या राशि के परिवार में चल रहा कोई विवाद जल्द ही खत्म हो जाएगा और आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। नौकरीपेशा जातकों और व्यवसाय के मालिकों के लिए यह एक अच्छा समय है। मगर फिर भी आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें।
तुला राशि के लोगों को वायरल-बुखार से जूझना पड़ सकता है। संपत्ति से जुड़ा विवाद नहीं सुलझ पाएगा। निवेश करने के लिए समय ठीक है। बच्चों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। नौकरीपेशा जातक और व्यापार से जुड़े लोग घर तथा काम के बीच तालमेल बनाने में कठिनाई महसूस कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि के लोगों को अपनी सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करनी चाहिए। किसी भी तरह के कागजात पर दस्तखत करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें। निवेश से लाभ मिल सकता है। संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना मामला सुलझ सकता है।
धनु राशि के जातक अपने शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी मगर फिर भी लापरवाही करने से बचें। घर में शादी-विवाह से जुड़े कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। सिंगल जातकों के जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है। वहीं शादीशुदा लोगों के जीवन में रोमांस बना रहेगा।
मकर राशि के जातक अपने संतान पक्ष को लेकर परेशान हो सकते हैं। घर में छोटे भाई या बहन के रिश्ते की बात चल सकती है। दोस्तों से कुछ मनमुटाव हो सकता है। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ध्यान से पढ़ लें और फिर निर्णय लें। आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए प्रयास करेंगे और इसमें आपको सफलता भी मिलेगी।
लंबे समय से सेहत को लेकर परेशान चल रहे कुंभ राशि के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। इस अवधि में अपनी माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आपको सोच समझकर धन खर्च करने की सलाह दी जाती है। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।
मीन राशि के जातकों के लिए धन कमाने का अच्छा मौका है। आप अपनी आय में वृद्धि के लिए जो प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता मिल सकती है। पुराने अटके हुए मामले सुलझ जाएंगे। आप नई संपत्ति या जमीन खरीदने की योजना बना सकते हैं। किसी भी दस्तावेज पर साइन करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें।