दिनभर के काम में फंसे लोंगो को मौका ही नहीं मिल पाता कि वह अपने मुंह में एक अन्न का दाना भी डाल सकें। चाहें हम घर पर हों, ऑफिस या कॉलेज में, ऐसा बहुत कम ही होता है कि हम बीच में उठ कर कुछ खा लें। लेकिन कुछ ना खाने से अच्छा है कि थोड़ा बहुत कुछ अपने मुंह में डाल लिया जाए। कुछ जानी मानी डायटीशियनों के अनुसार दोपहर में भोजन करने के बाद ऐसा आहार खाना चाहिये जिससे बचे हुए दिन के कामों के लिये हमें एनर्जी मिल सके। इसलिये आज हम आपके लिये कुछ ऐसे ही आहारों की लिस्ट ले कर आएं हैं जिससे आप ऑफिस में भूंखे ना रह कर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे सकें और पौष्टिकता से भरा आहार ग्राहण कर सके।

1. फ्रूट सैलेडः इसमें कोई दो राय नहीं है कि फल हमारे स्वास्थ्य के लिये कितना लाभकारी है। इसमें ना तो शुगर होती है और ना ही कैलोरी। हमेशा सुबह ऑफिस में आते वक्त अपने लिये दो-चार फल लेते आइये और साथ में एक चाकू तथा काला नमक रखिये। मौका मिलते ही या फिर भूंख लगते ही इन्हें काटिये, नमक मिलाइये और आराम से खा जाइये।
2. गाजर एंव खीराः सुबह ऑफिस को जाने से एक रात पहले फ्रिज में खीरा या गाजर को काट कर रख लें। उसके बाद इसमें ऑफिस में नमक-मिर्च छिड़क कर आराम से खाएं। इससे पेट भी भर जाएगा और पोषण भी मिलेगा।
3. पॉपकार्नः पॉपकार्न भला किसे नहीं पसंद होगा। हमेशा अपने साथ पॉकार्न का एक पैकेट साथ में ले जाएं। वैसे तो यह बाहर सड़क किनारे भी उपलब्ध होता है, चाहें तो वह खा सकते हैं। लेकिन अगर आप पैकेट वाला पॉपकार्न ले कर ऑफिस के ओवन में भूनना चाहते हों तो ध्यान रहे कि उसमें बटर ना हो।
4. मेवेः अपनी ऑफिस के ड्रॉअर में एक पैकेट मेवों का रखें। कुछ मेवे जैसे, बादाम, किशमिश, पिस्ता, काजू तथा अंजीर को एक साथ मिला कर रख लें। जब भूंख लगे तो एक मुठ़ठी भर कर इसे खा लें, इससे आपका पेट तो भर ही जाएगा साथ में काम करने की एनर्जी भी मिलती रहेगी।
5. मल्टी ग्रेन बिस्कुटः आजकल बाजार में बहुत तरह के मल्टी ग्रेन वाले बिस्कुट मिल रहे हैं, जिसमें जौ या ओट मिला रहता है। यह पेट भरने के लिये अच्छा माना जाता है तथा इससे शरीर को रेशा भी मिलता है। अगर आप खाने के लिये ज्यादा ताम - झाम नहीं करना चाहते हैं तों एक बिस्कुट का पैकेट अपने साथ जरूर रखें।



















