Latest Updates
-
World Malaria Day 2026: एक नहीं 5 तरह का होता है मलेरिया, जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Anniversary wishes For Parents: पापा-मम्मी की 50वीं सालगिरह पर भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश और कोट्स -
World Malaria Day 2026: मलेरिया की जांच के लिए कौन से टेस्ट किए जाते हैं? जानें कब टेस्ट करवाना होता है जरूरी -
Sita Navami Wishes in Sanskrit: सीता नवमी पर अपनों को भेजें ये संस्कृत श्लोक और शुभकामना संदेश -
Sita Navami 2026 Upay: दांपत्य जीवन में आ रही है खटास? सीता नवमी पर करें ये 5 अचूक उपाय बढ़ेगा प्यार -
Sita Navami 2026: सीता नवमी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
PM जॉर्जिया मेलोनी के देसी झुमके वाले लुक ने जीता भारतीयों का दिल, यहां देखें लेटेस्ट झुमका डिजाइन्स -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खरबूजा, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
भयंकर गर्मी में शरीर को रखना है 'AC' जैसा ठंडा? डाइट में शामिल करें ये चीजें, लू को कहेंगे अलविदा -
शनि, राहु-केतु और नजर के प्रकोप से बचाएगा बैंगन का यह टोटका, जान लें करने का सही तरीका
गठिया ठीक करने के लिये खाइये...
आज कल गठिया रोग से बूढे तो बूढे जवान भी परेशान रहते हैं। गठिया रोग यूरिक एसिड नामक तत्व की रक्त में वृद्धि होने से उत्पन्न होता है। यूरिक एसिड की मात्रा के रक्त में एक निश्चित स्तर से अधिक बढ़ जाने पर यह जोड़ों में एकत्र हो जाता है। परिणामस्वरूप जोड़ों को नुकसान पहुंचाने लगता है। खान-पान और जीवन-शैली का यूरिक एसिड की रक्त में मात्रा बढ़ने पर काफी प्रभाव पड़ता है। इसी तरह मोटापा, शराब पीना और मासाहार ग्रहण करने से शरीर में इसके स्तर में वृद्धि होने की आशकाएं बढ़ जाती हैं।
जब यूरिक एसिड जोड़ों में जम जाता है तो, उसे निकालने के लिये अपने आहार पर विषेश ध्यान देना पड़ता है। ऐसे खाघ पदार्थ जिसमें पूरीन नामक तत्व कम हो उसे खाने से शरीर मे यूरिक एसिड कम होता है। अगर आपको गठिया है तो रेड मीट खाने से एकदम बचें। आइये जानते हैं कि शरीर से यूरिक एसिड को बाहर निकालने के लिये कौन से फूड खाएं

विटामिन सी
अपनी डाइट में विटामिन सी युक्त खाघ पदार्थ और सप्पलीमेंट का सेवन रोज करें।

कम वसा वाला डेयरी प्रोडक्ट
लो फैट डेयरी प्रोडक्ट जैसे, दूध या दही शरीर में सीरम यूरिक लेवल को कम करता है। इसे खाइये और गठिया से निजात पाइये।

फ्रेंच बींस जूस
गठिया रोग को दूर करने के लिये फ्रेंच बींस का जूस पीजिये। इसे आप दिन में 2 बार पी सकते हैं। इससे यूरिक एसिड कम होगा।

नींबू
यह सिट्रस फल क्रिस्टल को घोल देता है और शरीर को अंदर से साफ करता है। शरीर से गंदगी को बाहर निकालने के लिये नींबू का जूस पीजिये।

अजवाइन
यह एक जानी मानी घरेलू दवाई है जिसका सेवन करने से शरीर से यूरिक एसिड की मात्रा कम होगी। अपने भोजन में अजवाइन का प्रयोग जरुर करें।

एप्पल साइडर वेनिगर
पानी में 3 चम्मच एप्पल साइडर वेनिगर मिला कर रोजाना दिन में 2-3 बार पियें।

पानी
खूब सारा पानी पीजिये। पानी शरीर से सारी गंदगी बाहर निकालता है जिसमें से यूरिक एसिड एक है।

बैरी
ताजे फल जैसे, स्ट्रॉबेरी, जामुन, चैरी शरीर से यूरिक एसिड निकाल कर गठिया का इलाज करते हैं।

आलू
कच्चे आलू या फिर भुट्टे के दाने भी यूरिक एसिड कम करते हैं। इन्हें या तो कच्चा खाएं या फिर भूज कर सेवन करें।

प्याज
इसमें एसपिरिन के मुकाबले एक रसायन होता है जो दर्द को गायब कर देता है।



Click it and Unblock the Notifications