Latest Updates
-
Independence Day 2026: ChatGPT से बनाएं तिरंगे के साथ अपनी देशभक्ति वाली फोटो, बस ये Prompts करें कॉपी-पेस्ट -
Hariyali Teej Solah Shringar: हरियाली तीज पर क्यों जरूरी है सोलह श्रृंगार? यहां देखें 16 श्रृंगार की लिस्ट -
Independence Day 2026: 15 अगस्त को जाने वाले हैं लाल किला? तो ये 5 बातें जरूर जान लें, वरना लौटना पड़ेगा वापस -
World Organ Donation Day 2026: शरीर के कौन से अंग किए जा सकते हैं दान? समझें पूरा प्रोसेस और नियम -
World Organ Donation Day 2026: आज है विश्व अंगदान दिवस, जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग हो रहे अफेयर के चर्चे, जानें दोनों के रिश्ते का पूरा सच -
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं क्या करें और क्या नहीं? जानें खाने-पीने और सोने से जुड़े नियम -
Surya Grahan 2026: आज लगेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, दिन में छा जाएगा अंधेरा; जानें भारत में दिखेगा? -
Hariyali Amavasya 2026: क्यों मनाई जाती है हरियाली अमावस्या? जानें स्नान-दान का मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sawan Shivratri Vrat Katha 2026: सावन शिवरात्रि पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, भगवान शिव दूर करेंगे हर संकट
अच्छी सेहत का मालिक बनाए आंवला जूस
आंवला प्राकृति का दिया हुआ ऐसा तोहफा है जिससे हमारे शरीर में पनप रही कई सारी बीमारियों का नाश हो सकता है। यदि आपको अच्छी सेहत का मालिक बनना है तो आंवला का जूस अभी से ही पीना शुरु कर दें। आंवला में आयरन और विटामिन सी भरा पड़ा होता है। हर इंसान को प्रतिदिन 50 मिली ग्राम विटामिन सी की जरूरत होती है तो ऐसे में यदि आप आंवला का सेवन या फिर इसके रस का सेवन करेंगे तो आपके शरीर में विटामिन सी की पूर्ती होगी।
आंवले का जूस रोजाना लेने से पाचन दुरुस्त, त्वचा में चमक, त्वचा के रोगों में लाभ, बालों की चमक बढाने, बालों को सफेद होने से रोकने के अलावा और भी बहुत सारे फायदे हैं, जिसके बारे में आज हम आपको बताएंगे। आंवले का मौसम दिसम्बर से चालू होकर अप्रेल तक रहता है। आंवला का जूस बनाने के लिये उसे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये और मिक्सी में बारीक पीस लीजिये। उसके बाद साफ कपड़े में पीसा गया आवंला डाल कर जूस निकाल लीजिये।
आंवला सेहत से भरा फल है तो ऐसे में आंवले का सेवन आपको कई बीमारियों से निजात दिला सकता है। आइये जानते हैं कि आंवला जूस हमें क्या क्या फायदा पहुंचा सकता है।

अस्थमा में लाभ
यदि आमला के रस को रोज शहद के साथ लिया जाए तो अस्थमा और ब्रोंकाइटिस की बीमारी में लाभ मिल सकता है।

कब्ज की बीमारी कंट्रोल करे
अमला का रस पेट की पाचन क्रिया को बढाता है और भयंकर कब्ज की बीमारी दूर करता है।

खून साफ करे
अमला रस को शहद के साथ पीने से खून साफ होता है।

पेशाब की जलन को मिटाए
यदि पेशाब में जलन होती है तो 30 एमएल, आमला रस दिन में दो बार रोज पीजिये।

अत्यधिक ब्लीडिंग रोके
यदि पीरियड्स के समय ज्यादा ब्लीडिंग होती है तो आमला रस को रोजाना तीन बार केले के साथ लीजिये।

झाइयां मिटाए और चेहरे को चमकाए
रोज सुबह आमला का रस शहद के साथ पीने से आपका चेहरा चमकदार बनेगा और झाइंया मिटेंगी।

हृदय रोग दूर करे
यह दिल की मासपेशियों को मजबूत बनाता है और हृदय रोग से दूर रखता है।

पाइल्स का इलाज
पाइल्स के समय पैदा होने वाले कब्ज से आमला का रस राहत दिलाता है।

आंखों की रौशनी बढाए
आमला जूस नियमित पीने से आंखों की रौशनी बढाती है।

मुंहासो को मिटाए
आमला जूस चेहरे पर पैदा होने वाले एक्ने और मुंहासो से निजात दिलाता है।

डायबिटीज कंट्रोल करे
मधुमेह रोगियों के लिये आमला जूस वर्दान है। इसे शहद और हल्दी पाउडर के साथ पीने से मधुमेह कंट्रोल होता है।



Click it and Unblock the Notifications