Latest Updates
-
जेब में प्याज रखने से नहीं लगती लू? संचार मंत्री ने बताया हीटवेव से बचने का 100 साल पुराना नुस्खा -
Mothers Day 2026: 40 की उम्र में भी दिखना है 25 जैसा? मां की थाली में शामिल करें ये 7 सुपरफूड्स -
मोहिनी एकादशी पर जन्में बच्चों के लिए 200+ सबसे सुंदर और संस्कारी नाम अर्थ सहित, देखें लिस्ट -
माता-पिता सावधान! गोलगप्पे खाने से गई 6 साल के बच्चे की जान, जानें गर्मी में फूड पॉइजनिंग के लक्षण -
आम ही नहीं इसकी गुठली में भी छिपे हैं बेशुमार फायदे, पेट की समस्याओं से स्किन एलर्जी तक को जड़ से मिटाए -
पारा पहुंचा 40°C पार, नोएडा के स्कूलों का बदला समय, बच्चों को लू से बचाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय -
Delhi-NCR School Summer Vacation 2026: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में कब से होंगी गर्मी की छुट्टियां -
Mohini Ekadashi Sanskrit Wishes: दिव्य संस्कृत श्लोकों और संदेशों से अपनों को दें मोहिनी एकादशी की शुभकामना -
Mohini Ekadashi Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है मोहिनी एकादशी का व्रत, यहां पढ़ें संपूर्ण व्रत कथा -
Mohini Ekadashi Wishes: श्रीहरि का आशीर्वाद मिले...मोहिनी एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
सेब के छिलके में छुपे हुए हैं ये लाभकारी 12 गुण
हम सभी जानते हैं सेब खाने से हमारे स्वास्थ्य को कई प्रकार के लाभ पहुंचते हैं। आप ने ये कहावत भी सुनी होगी कि जो दिन में एक बार सेब खाता है उसे डॉक्टर के पास जाने की जरुरत नहीं पड़ती। पर ऐसे बहुत से लोग हैं जो सेब तो खाना पसंद करते हैं लेकिन उसके छिलके को फेंक देते हैं।
इन छिलकों में हैं लाभकारी गुण
आपकी जानकारी के लिये बता दें कि सेब जितना लाभकारी होता है उसके छिल्के में भी उतने ही गुण होते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि सेब के छिलके में कितने गुण छुपे हुए हैं और यह आपके शरीर को कैसे स्वस्थ बना सकते हैं।
सेब खाने के 15 बेहतरीन फायदे
तो अलगी बार सेब खाने से पहले छिलके को फेंके नहीं बल्कि उसे सेब के सहित खाएं। आइये जानते हैं सेब के छिलके में छुपे हुए इन गुणो के बारे में।


सांस और फेफड़ों की समस्या
सेब के छिलके में एक प्रकार का तत्व पाया जाता है जो फेफड़ों को सुचारू रूप से काम करने में मदद करता है।

दिमाग कमजोर होने से बचाए
सेब के छिलके में पाया जाने वाला तत्व ब्रेन सेल को डैमेज होने से बचाता है। इससे आप ठीक प्रकार से ध्यान लगा सकते हैं।

मधुमेह के लिये अच्छा
अगर आपको मधुमेह की समस्या है तो उसके लिये सेब का छिलका खाना लाभदायक होगा। यह बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है।

आंखों की समस्या
सेब का छिलका आंखों में होने वाली कैटरैक्ट की बीमारी से बचाता है। अगर आप नियमित सेब खाते हैं तो उसका छिलका खाना न भूलें।

गॉलस्टोन की समस्या
सेब के छिलके में काफी सारा फाइबर पाया जाता है जिससे स्टोन पित्त की थैली में जम नहीं पाता। यह बहुत ज्यादा कोलेस्ट्रॉल की वजह से जम जाते हैं जिन्हें सेब का छिलका दूर करता है।

दांतों के लिये
यह दांतों को सड़ने से बचाता है और कैविटी नहीं होने देता।

एनीमिया से बचाए
सेब का छिलका प्रेगनेंसी में खून की कमी को दूर करने में सहायक होता है। इसमें बहुत सारा आयरन और फॉलिक एसिड होता है। साथ ही यह कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और जिंक से भरा है।

हड्डियों के लिये लाभदायक
सेब के छिलके में कैल्शियम होता है जो कि हड्डियों के स्वास्थ्य के लिये अच्छा होता है। हड्डियों की मजबूती के लिये कैल्शियम बहुत आवश्यक है। अगर इसकी कमी हो गई तो हड्डियां कमजोर बनेंगी और आपको ऑस्टीयोपुरोसिस हो जाएगा।

वजन कम करे
सेब के छिलके में इंजाइम होता है जिसे हम उर्सोलिक एसिड कहते हैं। यह वेट को कम करने में मदद करता है। अगर आप मोटे हैं तो सेब को छिलके सहित खाना शुरु कर दें।

बीमारियों से बचाए
सेब के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेविनॉइड होता है जो कि एक अच्छी सेहत बरकरार रखने में मदद करते हैं। ये हमारे इम्मयून सिस्टम को मजबूत करते हैं और शरीर को रोगों से बचाते हैं।

अलग तरह के कैंसर से बचाए
सेब के छिलके में ट्रीटरपेनॉइड्स नामक तत्व होता है। इनमें कैंसर से लड़ने की छमता होती है। ये हमें लिवर, ब्रेस्ट और कोलोन कैंसर से बचाते हैं।

हृदय रोग से बचाए
सेब के छिलके में घुलनशील रेशे होते हैं जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करते हें और हृदय रोग से बचाव करते हैं। इसके साथ ही यह हमें कब्ज से भी बचाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications