Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
कैसे बढता है कोलेस्ट्रॉल, जानिये 10 कारण
शरीर को ठीक ढंग से काम करने के लिए एक निश्चित कोलेस्ट्रॉल के लेवल की जरुरत होती है। जब कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है तो यह आर्टरी ब्लॉकेज, स्टोक्स और अन्य हृदय की समस्याओं का कारण बनता है। कोलेस्ट्रॉल मोम जैसा एक पदार्थ होता है, जो लीवर से उत्पन्न होता है। यह सभी पशुओं और मनुष्यों के कोशिका झिल्ली समेत शरीर के हर भाग में पाया जाता है। कोलेस्ट्रॉल कोशिका झिल्ली का एक महत्वपूर्ण भाग है, जहां उचित मात्रा में पारगम्यता और तरलता स्थापित करने में इसकी आवश्यकता होती है।
मानव शरीर को कोलेस्ट्रॉल की आवश्यकता मुख्यतः कोशिकाओं के निर्माण के लिए, हारमोन के निर्माण के लिए और बाइल जूस के निर्माण के लिए होती है। इन दिनों बहुत से युवा हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूंझ रहें हैं, इसके कई कारण हैं। उच्च कोलेस्ट्रॉल के लेवल के ये प्रमुख कारण हैं।

अन - हेल्थी डाइट
शरीर में संतृप्त वसा का पूरा इस्तेमाल शरीर में होने पर भी हाई कोलेस्ट्रॉल पैदा हो सकता है। संतृप्त वसा भोजन ऐसे भोजन में पाई जाती है जिनमें कोलेस्ट्रॉल और फैट ज्यादा होता है। जैसे लाल फैटी मांस, मक्खन, पनीर, केक, घी आदि ऐसे ही खाद्य पदार्थ हैं। इनको ज्यादा खाने से बचें और इस प्रकार के ज्यादा वसा वाले पदार्थों का सेवन कम करें।

वंशानुगत कारण
यदि आपके परिवार में किसी को हाई कोलेस्ट्रॉल रहा है तो यह आपके लिए भी चिंता का कारण है। यह आनुवंशिक हाई कोलेस्ट्रॉल भी समय पूर्व ब्लॉकेज और स्ट्रोक का कारण बनता है।

ज्यादा मोटापा
मोटापा या थोडा ज्यादा ओवरवेट होना भी हाई कोलेस्ट्रॉल का कारण है। इसके अतिरिक्त यह आपकी सोशल लाइफ को ख़त्म करते हुए यह ट्राइग्लिसराइड्स को भी बढ़ा देता है जो की आगे जाकर ब्लॉकेज का कारण बनता है। इसलिए, हाई कोलेस्ट्रॉल के खतरे को कम करने के लिए अपने वजन को नियमित रखना जरूरी है।

स्मोकिंग
सिगरेट स्मोकिंग कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाने का मुख्य कारण है। यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्र को कम करते हुए आपकी उम्र को कम करती है।

आयु और लिंग
20 की उम्र के बाद कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ना शुरू हो जाता है। यह कोलेस्ट्रॉल का लेवल 60 - 65 की उम्र तक महिलाओं और पुरुषों में समान रूप से बढ़ता है। मासिक धर्म शुरू होने से पहले महिलाओं में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम रहता है लेकिन मासिक धर्म के बाद पुरुषों के अपेक्षा महिलाओं में कोलेस्ट्रॉल का लेवल अधिक रहता है। इसलिए, आप उम्र के अनुसार आहार पर ध्यान देते हुए एक स्वस्थ जीवन शैली बनाए रखें।

आलसीपन
जो लोग पूरा दिन बैठने में और लेटने में बिताते हैं उनमें हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा ज्यादा होता है। एक एक्टिव लाइफ ट्राइग्लिसराइड्स को कम कर आपको अपना वजन नियमित रखने में मदद करती है।

दवाइयां
कुछ दवाइयां ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को बढ़ा देती हैं,इसलिए, कोई भी गोली लेने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर लें।

शराब का सेवन
ज्यादा शराब का सेवन लीवर और हार्ट की मांसपेशियों को नुकसान पहुंचा सकता है जो कि हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनता है और शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्र को बढाता है।

तनाव
जब लोग तनाव में होते हैं तो अपने आपको तसल्ली देने के लिए स्मोकिंग, शराब का सेवन और फैटी खाने का सेवन करते हैं। इसलिए लम्बे समय तक तनाव ब्लड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का कारण बनता है।

बीमारी
कुछ बीमारियाँ जैसे शुगर और हाइपोथायरायडिज्म आदि भी शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढाती हैं। इस कारण, कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कण्ट्रोल में बनाये रखने के लिए नियमित रूप से मेडिकल जांच करातें रहें।



Click it and Unblock the Notifications
