Latest Updates
-
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क -
बिना मारे चूहों को घर से भगाने का देसी तरीका! आटे में मिलाकर रख दें ये एक चीज, फिर कभी नहीं आएंगे नजर -
Pahadi Crispy Snack Singal Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और कुरकुरा स्वाद -
कौन हैं पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी? आखिर क्यों हुआ जानलेवा हमला, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती -
Swapna Shastra: सपने में किन्नर को देखना होता है शुभ और अशुभ संकेत? जानिए इसका मतलब -
Cooling Summer Lunch Curd Rice Recipe: गर्मियों में पेट को ठंडक देने वाली सबसे आसान रेसिपी -
काले धब्बों वाले प्याज खाना चाहिए या नहीं? सेहत पर क्या होगा असर, यहां जानें इसका सही जवाब -
Ambubachi Mela 2026: कामाख्या मंदिर में शुरू हुआ अंबुबाची मेला, 3 दिनों तक बंद रहेंगे कपाट, जानें इसका महत्व -
Soft Dahi Paratha Recipe: घर पर बनाएं एकदम नरम और स्वादिष्ट दही का पराठा -
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग
रोते हुए शिशु को कैसे करावाएं चुप?
शिशु हमेशा खिलखिलाते हुए ही अच्छे लगते हैं लेकिन जब वह रोने लगते हैं तो परिवार में हर कोई उदास हो जाता है। पर आपको जान लेना जुरुरी है कि शिशु कभी ऐसे ही नहीं रोता बल्कि उसे जरुर ऐसी कोई परेशानी होती है जो उसे अंदर से परेशान करती है। कोई भी मां अपने नाजुक से बच्चे को रोता नहीं देख सकती इसलिये वह अपना सारा तन-मन उस पर निछावर कर के उसे चुप करवाती है। अगर आप नई मां बनी हैं और आपका शिशु हर वक्त रोता रहता है तो उसे चुप करवाने के लिये उसका दिमाग अलग-अलग चीजों में बांट दीजिये। आइये जानते हैं कैसे-

पांच टिप्स शिशु को चुप करवाने के लिये
1. खिलौना करे खुश- आपके शिशु के पास कई सारे खिलौने तो जरुर होंगे इसलिये जब भी वह रोए तो उस के आंखो के सामने से उसका फेवरेट खिलौना घुमा दें। बच्चे वही पुराने खिलौसे से बड़ी जल्दी बोर हो जाते हैं इसलिये मन बहलाने के लिये तरह-तरह के खिलौने ला कर रखें। बत्ती जलने वाली कार, आवाज करने वाला बंदर या फिर तेजी से भागने वाली कार या गुडि़या।
2. गाना सुना कर मन बहलाएं- अगर बच्चा तेजी से रो रहा हो तो उसके सामने तेज आवाज में गाना गाएं। इससे उसका खराब मूड अच्छा हो जाएगा। गाना गाते वक्त ताली भी बजाएं जिससे उसका मन डाइवर्ट हो जाए और वह खुद भी उसमें शामिल हो जाए। लोरी गा कर आप उसे शांति से सुला भी सकती हैं।
3. बाहर घुमाने ले जाएं- जैसे ही शिशु रोना शुरु करें वैसे ही आपको उसकी जगह बदल देनी चाहिये। कुछ मिनट के लिये उसे घर या उस जगह से बाहर ले जाएं। नई जगह और नए लोग, शिशु का दिमाग बदलने में कामयाब हो जाते हैं और उसे अच्छा महसूस करवाते हैं। इसलिये जैसे ही शिशु रोना शुरु करे तो बिना वक्त गवाए उसे बाहर ले जाएं।
4. क्रियाओं में शामिल करें- जैसा की पहले प्वाइंट में बताया गया है कि बच्चे को शांत करने के लिये उसे क्रियाओं में शामिल करने से वह तुरंत चुप हो जाएगा। इसलिये अगर घर में एक्वेरियम है तो उसे रंग-बिरंगी मछलियां दिखाएं या फिर किचन में बर्तनों की आवाज से दिमाग बांटे। तुरंत-तुरंत टीवी चैनल बदल कर उसके दिमाग को पलटा जा सकता है, लेकिन टीवी स्क्रीन से उसे दूर ही रखें।
5. भूख लगी हो तो उसे खिलाएं- कभी-कभी बच्चे भूख लगने की वजह से भी रोने लगते हैं। इसलिये उनके इस इशारे को अच्छे से समझें और उन्हें अपनी गोद में लिटा कर दूध पिलाएं।



Click it and Unblock the Notifications