Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

क्‍या आप अपने बच्‍चे की फैशन डिजाइनर हैं?

Posted by:
Published: Thursday, July 26, 2012, 15:21 [IST]

बच्‍चों और फैशन का मेल सुनने में थोड़ा अजीब सा लगता है। लेकिन जिस तरह से बड़ों को अपने कपड़े पसंद करने का शौक होता है ठीक उसी तरह से बच्‍चे भी कुछ कम नहीं होते हैं। आजकल बच्‍चे बड़ों से भी ज्‍यादा अच्‍छे और सुंदर कपड़े पहनने लगे हैं। तो क्‍या आप भी अपने बच्‍चे की स्‍टाइल पर ध्‍यान देती हैं? क्‍या आप उनके कपड़े खुद पसंद करती हैं? अगर हां, तो बच्‍चों के कपड़े पसंद करने से पहले इन खास बातों का ध्‍यान जरुर रखें-

are you your kid s fashion designer

इन तरीको से बनिये बच्‍चे की फैशन डिजाइनर:

आरामदायक कपड़े- आप यह बिल्‍कुल भी नहीं चाहेंगी कि आपका बच्‍चा जो कुछ भी पहने वह उसमें परेशानी महसूस करे। अगर आपका बच्‍चा अपने मन से कोई छोटा या अजीब सा कपड़ा पसंद करता है और वह उसके लिये आरामदायक है, तो उसे अपनी पसंद का कपड़ा ही पहनने दीजिये।

बहुत कसा हुआ कपड़ा- बहुत ही ज्‍यादा कसा हुआ कपड़ा आपके बच्‍चे की सेहत के लिये हानिकारक हो सकता है। टाइट कपड़े, हार्ट बर्न, शरीर पर रैश तथा सांस की रुकावट पैदा कर सकते हैं। साथ ही अगर बच्‍चे बड़े हो चुके हैं, तो उन्‍हें पुराना और छोटा कपड़ा जबरदस्‍ती ना पहनाएं।

हाई हील से बचाएं- आलकल 5 साल की छोटी बच्‍ची भी हाई हील की डिमाडं करने लगी है, इसलिये इसमें बिल्‍कुल चौंके नहीं। इसलिये अगर आपकी बच्‍ची हाई हील पहनने की जिद करें, तो उसे तुरंत मना करें, क्‍योंकि इससे उसकी पीठ दर्द तथा पैर मुड़ने का चांस रहेगा।

फिल्‍मों का असर- आजकल बच्‍चे इतने फैशनेबल हो चुके हैं कि वह फिल्‍मों में जो भी कपड़े एक्‍टर या एक्‍ट्रेस को पहने देखते हैं, उसे ही पहनने की चाह रखने लगते हैं। अगर आपके बच्‍चे बहुत ज्‍यादा भड़काऊ कपड़े पसंद करें तो आपको उनकी मासूमियत को बचाने के बारे में सोंचना चाहिये।

आप उन्‍हें क्‍या मैसेज दे रही हैं- बाजारों में मिलने वाली टी शर्ट पर कई तरह के भद्दे मैसेज लिखे रहते हैं, जिन्‍हें लोग बिना कुछ सोंचे समझे खरीद लेते हैं। अपने बच्‍चे की टी-शर्ट हमेशा सोंच समझ कर खरीदिये, वरना वे उसी गलत बात को मानने लगेंगे जो उस टी-शर्ट पर लिखा होगा।

English summary
The use of the word 'fashion' in connection with kids would once have been improper.Here are some things that you must consider while playing the role of a fashion designer to your kid.